युवती से 6.20 लाख की ठगी: व्हाट्सएप पर लिंक भेजकर जाल में फंसाया; अलग-अलग खातों में डलवाए रुपए
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के विजय नगर थाना क्षेत्र से ऑनलाइन ठगी का मामला सामने आया है, जहां ठगों ने एक युवती को व्हाट्सएप कॉल और फर्जी निवेश ऐप के जरिए झांसे में लेकर 6 लाख 20 हजार रुपए ठग लिए।
व्हाट्सएप कॉल से शुरू हुआ खेल
पुलिस के मुताबिक, न्यू अंजनी नगर निवासी अदिति शर्मा को नवंबर 2025 में व्हाट्सएप कॉल आया था। इसके बाद ठगों ने उसे एक लिंक भेजी, जिसके जरिए एक ऐप डाउनलोड कराया गया।
तीन गुना मुनाफे का लालच
आरोपियों ने युवती को ऐप के माध्यम से निवेश करने पर तीन गुना मुनाफा देने का लालच दिया। शुरुआत में अदिति ने थोड़ी रकम निवेश की, जिस पर ऐप में ज्यादा मुनाफा दिखाया गया, जिससे उसका भरोसा बढ़ गया।
किस्तों में ठगे लाखों रुपए
इसके बाद ठगों ने अलग-अलग स्कीम बताकर उससे अलग-अलग बैंक खातों में कुल 6.20 लाख रुपए ट्रांसफर करवा लिए। यह सिलसिला मार्च 2026 तक चलता रहा।
पैसे निकालने पर हुआ शक
जब अदिति ने पैसे निकालने की कोशिश की, तो ठगों ने और पैसा जमा करने का दबाव बनाया। शक होने पर उसने पैसे डालने से मना कर दिया, जिसके बाद आरोपियों ने उसका नंबर ब्लॉक कर दिया और व्हाट्सएप ग्रुप से हटा दिया।
साइबर सेल में शिकायत, केस दर्ज
पीड़िता ने मामले की शिकायत साइबर सेल में की, जिसके बाद केस विजय नगर पुलिस को ट्रांसफर किया गया। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस की अपील
पुलिस ने लोगों से अपील की है कि अनजान कॉल, लिंक या निवेश स्कीम के झांसे में न आएं और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत शिकायत करें।
संबंधित समाचार

सड़क किनारे लावारिस ट्रक से मिली 500 पेटी अवैध शराब:जब्त माल 45 लाख रुपए का

सड़क पर मौत बनकर दौड़ी डीसीपी की कार:दो दिन पहले का है मामला

जहरीली शराब से अब तक इतने लोगों की मौत:24 अस्पताल में भर्ती; बीमारों के शरीर नीले पड़े, प्रशासन पर उठे सवाल

दुबई में MP का डंका:CM डाॅ. मोहन यादव 3 दिन करेंगे निवेशकों से मंथन; विदेशी निवेश पर रहेगा फोकस

बाबा की नगरी में विकास का मेगा प्लान:हजारों करोड़ के प्रोजेक्ट्स; इतने हजार रोजगार का लक्ष्य, उद्योग से एयरपोर्ट तक बड़े बदलाव

ये जज बने हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस:राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद केंद्र ने जारी की अधिसूचना; अगले सप्ताह शपथ संभव

भीषण सड़क हादसा:ट्रक की चपेट में आने से महिला की मौत; शव को गोद में लेकर रोता रहा पति

जहरीली शराब से मौतों के बाद सरकार का एक्शन:डिप्टी सीएम ने संभाली कमान; 7 दुकानें की सील, मुख्यमंत्री ने दोषियों पर सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश

स्वच्छता के बाद स्वच्छ हवा में भी जलवा:देश के टॉप-3 शहरों में जगह; दिल्ली में होगा सम्मान

खुदाई के दौरान जमींदोज हुआ 14वीं शताब्दी का द्वार:संरक्षण के दावों पर उठे सवाल

देखिये वीडियो, शहर के नामी होटल में पकड़ाया लव जिहादी:पहचान छिपाकर की थी शादीशुदा डॉक्टर से दोस्ती; होटल की भूमिका की भी जांच कर रही पुलिस

कार्यक्रम में 30 साल तक के युवाओं को ही एंट्री:छात्रों के रजिस्ट्रेशन में जुटी पार्टी; कॉलेज-स्कूल और कोचिंग तक पहुंचेंगे कार्यकर्ता

पहले दिन दिखा मेट्रो का जबरदस्त क्रेज:बच्चों के साथ सफर करने उमड़े परिवार; फोटो और वीडियो बनाए

सिंहस्थ 2028 के लिए रेलवे की बड़ी तैयारी:125 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें चलाने की तैयारी

देखिए वीडियो:बड़ा हादसा टला; धू-धूकर जली यात्री बस, 25 यात्रियों ने खिड़कियों से कूदकर बचाई जान

देखिए वीडियो:जहरीली शराब का कहर; इतने लोगों की मौत, इतने अस्पताल में भर्ती, कई मदिरा दुकानें सील

154 करोड़ के अंबेडकर सेतु में खामी पर PWD सख्त:ठेकेदार से वसूली जाएगी मरम्मत की रकम; ब्लैकलिस्ट करने की तैयारी

पार्किंग को लेकर विवाद:दांत के डॉक्टर पर केस दर्ज

केतन अग्रवाल हत्याकांड मामले में नए आरोपी की एंट्री:पुलिस ने हिरासत में लिया

पापा-दादी मारते हैं स्कूल भी नहीं जाने देते:7 और 9 साल की बहनों ने डॉक्टर से लगाई मदद की गुहार; चाइल्ड हेल्प लाइन ने दोनों को सुरक्षित बाल आश्रम पहुंचाया
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!