युवती से 21 लाख की ठगी: मोटे मुनाफे का झांसा देकर जाल में फंसाया; दो आरोपियों पर केस दर्ज
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के खजराना थाना क्षेत्र में निवेश कर भारी मुनाफा दिलाने का लालच देकर एक युवती से 21 लाख रुपये से अधिक की ठगी का मामला सामने आया है। आरोपियों ने पहले भरोसा जीतने के लिए कुछ समय तक कमीशन दिया, फिर लाखों रुपये निवेश करवाकर रकम हड़प ली। पैसे वापस मांगने पर पीड़िता को धमकियां भी दी गईं।
सहेली के जरिए हुई थी पहचान
खजराना पुलिस के अनुसार भोपाल के अशोका गार्डन निवासी हेमा शर्मा ने शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के आधार पर सत्येंद्र द्विवेदी और संजय जायसवाल के खिलाफ धोखाधड़ी और गबन का मामला दर्ज किया गया है। हेमा ने बताया कि उसकी सहेली शिवानी, जो इंदौर में रहती है, ने दोनों आरोपियों से उसकी मुलाकात कराई थी। शिवानी ने दावा किया था कि दोनों शेयर मार्केट में निवेश कर लोगों को अच्छा मुनाफा दिलाते हैं।
60 हजार से शुरू हुआ निवेश
अगस्त 2023 में खजराना स्थित टास्कस बिजनेस पार्क में हेमा की आरोपियों से मुलाकात हुई। शुरुआत में उसने 60 हजार रुपये निवेश किए। कुछ महीनों तक आरोपियों ने नियमित कमीशन दिया, जिससे उसका भरोसा बढ़ गया। इसके बाद उसे बड़े निवेश के लिए प्रेरित किया गया। पीड़िता के मुताबिक सहेली ने भी दावा किया था कि उसने लोन लेकर निवेश किया है और उसे अच्छा फायदा मिल रहा है।
लोन लेकर लगाए लाखों रुपये
भरोसा बढ़ने पर हेमा ने बैंक से लोन लिया और किस्तों में निवेश बढ़ाती गई। उसने अपनी बहन की सैलरी से भी हर महीने रकम जमा करवाई। धीरे-धीरे निवेश की कुल राशि 21 लाख 30 हजार रुपये से अधिक हो गई।
मुनाफा बंद, फिर शुरू हुई टालमटोल
साल 2024 में आरोपियों ने मुनाफा देना बंद कर दिया। जब हेमा ने अपनी रकम वापस मांगी तो आरोपी सीधे फोन पर बात करने के बजाय केवल व्हाट्सएप कॉल पर बातचीत करने लगे और लगातार बहाने बनाते रहे। पीड़िता का आरोप है कि रकम लौटाने की मांग करने पर आरोपियों ने झूठे मामलों में फंसाने की धमकी भी दी।
पुलिस ने दर्ज किया मामला
ठगी का एहसास होने के बाद हेमा शर्मा ने पुलिस से शिकायत की। जांच के बाद खजराना पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस बैंक खातों, लेन-देन के रिकॉर्ड और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच कर रही है।
पुलिस की अपील
किसी भी निवेश योजना में पैसा लगाने से पहले कंपनी और व्यक्ति की वैधता की पूरी जांच करें। केवल अधिक मुनाफे के लालच में बिना दस्तावेजी सुरक्षा के रकम निवेश न करें।
संबंधित समाचार

देखिये वीडियो, जलसंकट पर भाजपा में सियासी घमासान:मंत्री की बैठक से 5 विधायक रहे नदारद; पूर्व महापौर ने निगम के कामकाज पर उठाए सवाल

संस्था में लाखों का गबन:अध्यक्ष-उपाध्यक्ष सहित 4 पर FIR; व्यक्तिगत खातों में ट्रांसफर किए रुपए

बच्ची की मौत मामले में बड़ी कार्रवाई:दो झोलाछाप डॉक्टर गिरफ्तार; पहले सील हो चुका था क्लीनिक

चोरों की तलाश में गई टीम के साथ हादसा:हाईटेंशन लाइन की चपेट में आए पुलिसकर्मी; एक आरक्षक ICU में भर्ती

उद्यान की जमीन पर बने अवैध मकान बुलडोजर से नेस्तनाबूद:हाई कोर्ट के आदेश के बाद नगर निगम की बड़ी कार्रवाई

‘नि:निगम अफसरों की साठगांठ से नर्मदा जल की कालाबाजारी

चौराहों पर आम नागरिक की फजीहत का कब होगा अंत:फाइलों में उलझा ट्रैफिक; कागजी आंकड़ों और दावों के बीच हर शाम हांफती है शहर की रफ्तार

CJP फाउंडर अभिजीत दीपके हिरासत में:तिरंगा फहराने जा रहे थे; 6 दिन में दूसरी बार पुलिस ने कस्टडी में लिया

3839 करोड़ की परियोजना का काम शुरू:50 से अधिक गांवों को जोड़ेगा नया फोरलेन

सिंहस्थ आरक्षित जमीन पर प्रशासन का एक्शन:महामंडलेश्वर के अवैध आश्रम पर चला बुलडोजर

जबलपुर-इंदौर इंडस्ट्रियल कॉरिडोर डेवलपमेंट कंपनी को मिली मंजूरी:सीएम डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट के अहम फैसले

मनचलो सावधान:गरबा पंडालों में सीक्रेट पहरा

12 साल की बच्ची की हत्या:खंडहर में मिला शव; गुरुवार रात घर से निकली थी, जांच में जुटी पुलिस

शक्ति मोबाइल बनी मददगार रातभर रही अलर्ट मोड पर:बीमार को पहुंचाया अस्पताल, मासूम को मिलाया मां से, अकेली युवती को घर छोड़ा

ट्रैफिक पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल:भटकी बुजुर्ग महिला को बस तक पहुंचाया; किराया दिया और आगे की यात्रा के लिए भी की मदद

लसूड़िया टॉप सराफा थाना फिर से फिसड्डी:खजराना दूसरे और राजेंद्र नगर तीसरे नंबर पर

पटाखा कारोबारियों की मनमानी जारी:विस्फोटक अधिनियम को बनाया मजाक; जिम्मेदारी टाल रहे अधिकारी

कोर्ट का बड़ा फैसला:मुस्कान-साहिल के बाद अब रविता-अमरदीप को सुनाई फांसी की सजा; तीन दिन में चार दोषियों को मृत्युदंड

पुलिसकर्मियों ने दबोचा मुलजिम लोग समझे कि अपहरण हो गया:स्कॉर्पियों से पीछा कर मारी बुलेट को टक्कर, रांग साइड कार दौड़ाकर पकड़ा आरोपी को

किराए के बैंक खातों से कर दी करोड़ों की ठगी:म्यूल अकाउंट चलाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार; 3 एटीएम कार्ड और मोबाइल जब्त
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!