खबर
Top News

शादी का झांसा देकर युवती से लाखों की ठगी: मेट्रोमोनियल साइट पर युवक से हुई थी पहचान

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

09 सितंबर 2026, 6:52 pm
शेयर करें:
शादी का झांसा देकर युवती से लाखों की ठगी

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शादी के लिए मेट्रोमोनियल साइट पर बनाई गई प्रोफाइल युवती के लिए ठगी का जरिया बन गई। साइट पर शशांक शर्मा नाम के युवक से पहचान के बाद बातचीत वॉट्सऐप तक पहुंची। आरोपी ने खुद को दुबई में होना बताया और कस्टम, अकाउंट फ्रीज होने समेत अलग-अलग बहाने बनाकर युवती से ऑनलाइन रकम ट्रांसफर करवा ली।

धोखाधड़ी का केस दर्ज
करीब 2.5 लाख रुपए गंवाने के बाद युवती को शक हुआ तो उसने बताए गए पते की पड़ताल की, लेकिन वहां शशांक शर्मा नाम के व्यक्ति का कोई पता नहीं चला। मामले में एरोड्रम पुलिस ने बुधवार को पलक की शिकायत पर शशांक शर्मा के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

6 जून को मेट्रोमोनियल साइट पर हुई पहचान
पुलिस के अनुसार पलक की 6 जून 2026 को मेट्रोमोनियल साइट पर शशांक शर्मा नाम के युवक से पहचान हुई थी। बातचीत बढ़ने के बाद दोनों ने वॉट्सऐप नंबर शेयर किए। 9 जुलाई को शशांक ने पलक को कॉल किया और बताया कि वह दुबई में है।

ऑनलाइन पेमेंट ट्रांसफर किया
आरोपी ने पलक से कहा कि वह ओमेक्स सिटी जाकर पेमेंट उठा ले। इसके बाद पलक ने ऑनलाइन पेमेंट ट्रांसफर किया। हालांकि ट्रांजैक्शन के बाद स्क्रीन पर शशांक के बजाय ‘श्री’ नाम दिखाई दिया।

कस्टम के नाम पर 20 हजार मांगे
17 जुलाई को आरोपी ने नया बहाना बनाया। उसने पलक से कहा कि कस्टम अधिकारियों ने उसे पकड़ लिया है और 20 हजार रुपए की जरूरत है। साथ ही अकाउंट फ्रीज होने की बात कही। पलक ने रकम ऑनलाइन ट्रांसफर कर दी, जो मोहम्मद नाम के व्यक्ति के अकाउंट में गई।

दो दोस्तों से अलग-अलग पेमेंट करवाए
अगले दिन फिर कॉल आया। इस बार आरोपी ने कस्टम द्वारा 3 लाख रुपए मांगने की बात कही और पलक से 2 लाख 15 हजार रुपए की व्यवस्था करने को कहा। बाकी 85 हजार रुपए की भी मांग की गई। पलक ने अपने दो दोस्तों से अलग-अलग पेमेंट करवाए, जिनकी रकम अलग-अलग खातों में गई।

क्रेडिट कार्ड से भी कराई पेमेंट
ठगी का सिलसिला यहीं नहीं रुका। आरोपी ने पलक से 95 हजार रुपए और मांगे। रकम नहीं होने की बात कहने पर उसने क्रेडिट कार्ड से भुगतान करने को कहा। पलक ने कार्ड से पेमेंट कर दिया।

शिकायत के मुताबिक, इसमें से आरोपी ने 40 हजार रुपए वापस किए, लेकिन इसके बाद भी लगातार और रकम की मांग करता रहा। यहीं से पलक को पूरे मामले पर संदेह होने लगा।

पता जांचने पहुंची तो खुल गई पोल
शक गहराने के बाद पलक अपने दोस्तों के साथ ओमेक्स सिटी पहुंची, जहां आरोपी ने अपना पता बताया था। वहां शशांक शर्मा नाम के व्यक्ति के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली।

स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई
इसके बाद युवती ने संबंधित मेट्रोमोनियल साइट्स से प्रोफाइल की जानकारी हासिल करने की कोशिश की, लेकिन अकाउंट से जुड़ी स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई। आखिरकार उसने साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत की।

पुलिस खंगाल रही ऑनलाइन ट्रांजैक्शन
साइबर हेल्पलाइन से मिली शिकायत के आधार पर एरोड्रम पुलिस ने शशांक शर्मा के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है। पुलिस अब युवती से हुए ऑनलाइन लेन-देन, जिन खातों में रकम पहुंची और मेट्रोमोनियल साइट पर इस्तेमाल की गई प्रोफाइल से जुड़ी जानकारी की जांच कर रही है।

पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि आरोपी ने युवती के अलावा किसी और को इसी तरीके से निशाना बनाया है या नहीं।

संबंधित समाचार

समूह लोन दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी
Top News

समूह लोन दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी:महिलाओं से ऐंठे रुपए; को-ऑपरेटिव बैंक कर्मचारी पर केस दर्ज

24 minutes ago
पेट्रोल पंप के अंडरग्राउंड टैंक में अचानक भड़की आग
Top News

पेट्रोल पंप के अंडरग्राउंड टैंक में अचानक भड़की आग:सफाई कर रहा कर्मचारी 90 फीसदी झुलसा; टला बड़ा हादसा

40 minutes ago
100 साल पुरानी शाही मस्जिद पर संकट
Top News

100 साल पुरानी शाही मस्जिद पर संकट:हाईकोर्ट ने दोनों याचिकाएं की खारिज; आदेश आना बाकी

about 1 hour ago
महिला सैन्यकर्मी और बेटी पर कुल्हाड़ी से हमला
Top News

महिला सैन्यकर्मी और बेटी पर कुल्हाड़ी से हमला:महिला संगठनों ने ASP को सौंपा ज्ञापन; इस बात को लेकर हुआ था विवाद

about 1 hour ago
देखिये वीडियो, रात में सुनसान जगह खड़ी मिली SDM की कार
Top News

देखिये वीडियो, रात में सुनसान जगह खड़ी मिली SDM की कार:पूछताछ करने पर मौके से गाड़ी लेकर भागा चालक; युवती भी थी साथ

about 2 hours ago
सुरक्षा नियमों के उल्लंघन और अवैध बेसमेंट उपयोग पर 6 परिसर हुए सील
Top News

सुरक्षा नियमों के उल्लंघन और अवैध बेसमेंट उपयोग पर 6 परिसर हुए सील:शहरभर में जांच जारी; पार्किंग की जगह चल रहे थे लाइब्रेरी, स्नूकर क्लब और मेस

about 2 hours ago
हॉस्पिटल परिसर में डॉक्टर से मारपीट
Indore

हॉस्पिटल परिसर में डॉक्टर से मारपीट:बेदखल करने को लेकर पार्टनर से चल रहा विवाद

about 2 hours ago
जिला प्रशासन को 1500 करोड़ का बड़ा झटका
Top News

जिला प्रशासन को 1500 करोड़ का बड़ा झटका:हाईकोर्ट ने खारिज किया सीलिंग आदेश

about 2 hours ago
50 से ज्यादा मौत का दावा, आंकड़े छिपाने का आरोप
Top News

50 से ज्यादा मौत का दावा, आंकड़े छिपाने का आरोप:जहरीली शराबकांड; मौत का सिलसिला थम नहीं रहा

about 2 hours ago
अवैध शराब के अड्डों पर ताबड़तोड़ छापेमारी
Top News

अवैध शराब के अड्डों पर ताबड़तोड़ छापेमारी:15.20 टन महुआ लहान किया नष्ट; 100 से ज्यादा जवान कार्रवाई में जुटे, 23 प्रकरण दर्ज

about 2 hours ago
देखिये वीडियो, फायर सेफ्टी नियमों की अनदेखी पर बड़ा एक्शन
Top News

देखिये वीडियो, फायर सेफ्टी नियमों की अनदेखी पर बड़ा एक्शन:अपोलो टावर किया सील

about 3 hours ago
मूंग उपार्जन में लाखों के फर्जीवाड़े का खुलासा
Top News

मूंग उपार्जन में लाखों के फर्जीवाड़े का खुलासा:3 हजार में खरीदी मूंग समर्थन मूल्य पर बेची; EOW ने दर्ज की FIR

about 3 hours ago
सागर में मौत की बोतल किसने खोली
Top News

सागर में मौत की बोतल किसने खोली

about 3 hours ago
‘छात्रों की गूंज’ के लिए 1 लाख रजिस्ट्रेशन
Indore

‘छात्रों की गूंज’ के लिए 1 लाख रजिस्ट्रेशन:कांग्रेसियों ने आतिशबाजी कर मनाया जश्न; 19 सितंबर को आएंगे राहुल गांधी

about 3 hours ago
लापरवाही पर दो स्वच्छता निरीक्षकों और दो दरोगाओं का कटा दिया वेतन
Top News

लापरवाही पर दो स्वच्छता निरीक्षकों और दो दरोगाओं का कटा दिया वेतन:निगम आयुक्त ने किया मास्टर प्लान की आरई-2 सड़क का निरीक्षण

about 3 hours ago
धारा 16 में स्वीकृत कॉलोनी पर प्रशासन उलझा
Top News

धारा 16 में स्वीकृत कॉलोनी पर प्रशासन उलझा:TCP के पत्र से कॉलोनाइजर को मिली राहत

about 3 hours ago
कान्ह नदी किनारे बरसों पुराना अवैध निर्माण ध्वस्त
Top News

कान्ह नदी किनारे बरसों पुराना अवैध निर्माण ध्वस्त:34 मकान और कारखाने जमींदोज

about 3 hours ago
स्क्रीन पर दिखाया जाता था लाखों का मुनाफा और जेब कर देते थे खाली
Indore

स्क्रीन पर दिखाया जाता था लाखों का मुनाफा और जेब कर देते थे खाली:दो मास्टरमाइंड समेत पूरा नेटवर्क गिरफ्त में; 31 मोबाइल, 7 आईफोन, 18 कंप्यूटर सहित भारी मात्रा में उपकरण जब्त

about 4 hours ago
कारोबारी के ठिकानों पर ED का छापा
Top News

कारोबारी के ठिकानों पर ED का छापा:घर से लेकर फैक्ट्री तक पहुंची टीमें; करोड़ों के लोन मामले में दी दबिश

about 4 hours ago
राहुल गांधी के इंदौर आगमन पर अवैध पोस्टर न लगाने की अपील
Top News

राहुल गांधी के इंदौर आगमन पर अवैध पोस्टर न लगाने की अपील

about 4 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!