खबर
Top News

मॉल के बाहर से युवती का अपहरण: 3 दिन तक बंधक बनाकर किया दुष्कर्म; एक गिरफ्तार, मुख्य आरोपी फरार

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

19 जुलाई 2026, 6:45 pm
शेयर करें:
मॉल के बाहर से युवती का अपहरण

खुलासा फर्स्ट, ग्वालियर।
शहर के इंदरगंज थाना क्षेत्र में एक 18 वर्षीय युवती के कथित अपहरण और दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार, युवती को उसके परिचित युवक ने अपने साथी के साथ मिलकर अगवा किया और तीन दिनों तक एक कमरे में बंधक बनाकर रखा।

एक आरोपी गिरफ्तार
पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि मुख्य आरोपी की तलाश जारी है। पुलिस के मुताबिक, पीड़िता एक कपड़ों के शोरूम में कार्यरत है और उसकी पहचान करीब एक वर्ष पहले राहुल राजावत से हुई थी।

जबरन मोटरसाइकिल पर बैठाया
आरोप है कि 14 जुलाई को राहुल अपने साथी अनिल रावत के साथ शोरूम के पीछे पहुंचा और फोन कर युवती को बाहर बुलाया। युवती के मना करने पर दोनों उसे जबरन मोटरसाइकिल पर बैठाकर वहां से ले गए।

कई बार दुष्कर्म किया
शिकायत के अनुसार, आरोपियों ने युवती को चंद्रवदनी नाका स्थित एक कमरे में रखा, जहां उसे तीन दिनों तक बाहर नहीं निकलने दिया गया। पीड़िता का आरोप है कि इस दौरान मुख्य आरोपी ने उसकी इच्छा के विरुद्ध कई बार दुष्कर्म किया।

मां ने दर्ज कराई गुमशुदगी और अपहरण की शिकायत
पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि बाद में आरोपी युवती को जयपुर ले गया। इसी बीच युवती की मां ने उसके घर नहीं लौटने पर इंदरगंज थाने में गुमशुदगी और अपहरण की शिकायत दर्ज कराई।

थाने के पास छोड़कर फरार हो गया आरोपी
पुलिस कार्रवाई की जानकारी मिलने के बाद आरोपी युवती को वापस ग्वालियर लाया और थाने के पास छोड़कर फरार हो गया। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया है कि जाते समय आरोपी ने उसे किसी को घटना की जानकारी देने पर जान से मारने की धमकी दी।

मामला दर्ज
पीड़िता के बयान के आधार पर पुलिस ने अपहरण, बंधक बनाने, दुष्कर्म और अन्य संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने सह-आरोपी अनिल रावत को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि मुख्य आरोपी राहुल राजावत की तलाश के लिए साइबर सेल की मदद से उसकी लोकेशन ट्रेस की जा रही है। पुलिस का कहना है कि फरार आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

संबंधित समाचार

जुए की फड़ पर पुलिस की दबिश
Top News

जुए की फड़ पर पुलिस की दबिश:मकान में खेल रहे 11 जुआरी गिरफ्तार; कैश और सामान जब्त

about 2 hours ago
नर्मदा नदी में पेट्रोलिंग के दौरान हादसा
Top News

नर्मदा नदी में पेट्रोलिंग के दौरान हादसा:इंजन फेल होने से डूबी मोटर बोट; 8 जवान थे सवार

about 2 hours ago
देखिये वीडियो, मुख्यमंत्री से मिले दृष्टिहीन गायक सुनील लोधी
Top News

देखिये वीडियो, मुख्यमंत्री से मिले दृष्टिहीन गायक सुनील लोधी:तंबूरा बजाकर सुनाया भजन; सीएम ने किया सम्मान निधि देने का ऐलान

about 2 hours ago
राहुल गांधी से संवाद के लिए क्यूआर रजिस्ट्रेशन शुरू
Top News

राहुल गांधी से संवाद के लिए क्यूआर रजिस्ट्रेशन शुरू:कांग्रेस कार्यकर्ता कॉलेज; कोचिंग और घर-घर पहुंचकर युवाओं का कर रहे पंजीयन

about 3 hours ago
म्यूल अकाउंट नेटवर्क का खुलासा
Top News

म्यूल अकाउंट नेटवर्क का खुलासा:4 आरोपी गिरफ्तार; साइबर ठगी की रकम ट्रांसफर करने के लिए खुलवाया था खाता

about 3 hours ago
कोकीन तस्करी का नेटवर्क
Top News

कोकीन तस्करी का नेटवर्क:युगांडा की महिला और नाइजीरियाई युवक गिरफ्तार; दोनों बिना वीजा रह रहे थे

about 3 hours ago
भीषण सड़क हादसा
Top News

भीषण सड़क हादसा:तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार पिता-पुत्री को कुचला; दोनों की मौके पर मौत

about 3 hours ago
शिक्षकों को बड़ी राहत
Top News

शिक्षकों को बड़ी राहत:TET परीक्षा के आवेदन की तारीख बढ़ी; अब इस दिन तक कर सकेंगे आवेदन

about 3 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:अस्पताल के NICU में लगी आग; 9 नवजात थे भर्ती, स्टाफ ने ट्रॉली खींचकर बच्चों को निकाला

about 4 hours ago
मुख्यमंत्री के परिचित से लूट
Top News

मुख्यमंत्री के परिचित से लूट:बाइक सवार बदमाश महंगा फोन छीनकर हुए फरार; 10 थानों की पुलिस तलाश में जुटी

about 4 hours ago
‘बिजली काट देंगे’ का डर दिखाकर बुजुर्ग को फंसाया
Top News

‘बिजली काट देंगे’ का डर दिखाकर बुजुर्ग को फंसाया:बैंक खाते और क्रेडिट कार्ड से उड़ाए लाखों रुपए

about 4 hours ago
धनकुबेर निकला एग्जीक्यूटिव इंजीनियर
Top News

धनकुबेर निकला एग्जीक्यूटिव इंजीनियर:आय से 200 गुना ज्यादा मिली संपत्ति; बैंक खाते और लॉकर की जांच जारी

about 4 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:महिला के पास पहुंचा युवक; इरादा भांप गया स्ट्रीट डॉग, झपटकर बचाई इज्जत

about 4 hours ago
जन्माष्टमी की खुशियां मातम में बदली
Top News

जन्माष्टमी की खुशियां मातम में बदली:कुएं में गिरी बेटी को बचाने कूदे पिता की भी मौत

about 4 hours ago
बच्चों की मौत के दावे पर हाई कोर्ट सख्त
Top News

बच्चों की मौत के दावे पर हाई कोर्ट सख्त:फोटो-वीडियो रोक का आदेश वापस; बच्चों की मौत के बीच रिकॉर्डिंग पर प्रतिबंध से मचा विवाद

about 5 hours ago
महाकाल दर्शन के लिए आए युवक की मौत
Top News

महाकाल दर्शन के लिए आए युवक की मौत:होटल में मिला शव; कमरे से बदबू आने पर हुआ खुलासा, साथी बिल देकर गायब

about 5 hours ago
बारिश में बिगड़ा बस का संतुलन
Top News

बारिश में बिगड़ा बस का संतुलन:फोरलेन पर पलटी यात्रियों से भरी स्लीपर बस; कई यात्रियों को फ्रैक्चर समेत चोटें

about 5 hours ago
डबल मर्डर से फैली सनसनी
Top News

डबल मर्डर से फैली सनसनी:पति ने पत्नी और बेटी को उतारा मौत के घाट; मूसल से किया हमला

about 5 hours ago
सुबह CM मोहन यादव का 300 युवा शिक्षकों से संवाद
Top News

सुबह CM मोहन यादव का 300 युवा शिक्षकों से संवाद:शाम को करेंगे मेट्रो का शुभारंभ

about 5 hours ago
मेट्रो की सुरंग से हेरिटेज इमारतों को खतरा
Top News

मेट्रो की सुरंग से हेरिटेज इमारतों को खतरा:हाईकोर्ट पहुंचे याचिकाकर्ता; बोले-नियमों के मुताबिक संवेदनशील स्थानों से 300 मीटर दूरी जरूरी

about 6 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!