चलती ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच फंसा युवक: सीसीटीवी में दिखा खौफनाक मंजर; हालत गंभीर
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
रेलवे स्टेशन पर 31 मार्च की रात हुए दर्दनाक हादसे का 14 सेकंड का सीसीटीवी वीडियो सामने आया है। वीडियो में एक युवक चलती ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच फंसकर गंभीर रूप से घायल होता नजर आ रहा है।
जीआरपी के मुताबिक युवक की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है और वह बयान देने की स्थिति में नहीं है।
14 सेकंड में खौफनाक मंजर
सीसीटीवी फुटेज के पहले ही सेकंड में युवक प्लेटफॉर्म नंबर 6 पर ट्रेन के साथ चलता दिखता है। अगले ही पल वह कोच के गेट से टकराता है और कुछ ही सेकंड में चलती ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच फंस जाता है।
करीब 5 सेकंड के भीतर वह कई बार ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच घूमता है और फिर नीचे की ओर खिंचता चला जाता है।
रात 11:31 बजे हुआ हादसा
रेलवे अधिकारियों के अनुसार, यह हादसा रात करीब 11:31 बजे प्लेटफॉर्म नंबर 6 पर हुआ। उस समय 19304 भोपाल-इंदौर एक्सप्रेस स्टेशन से गुजर रही थी, तभी युवक उसकी चपेट में आ गया।
40 किमी/घंटा थी रफ्तार
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक ट्रेन की गति करीब 40 किमी प्रति घंटा थी, जिससे युवक को गंभीर चोटें आईं। घटना के तुरंत बाद रेलवे स्टाफ और आरपीएफ ने घायल युवक को हमीदिया अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों के अनुसार उसकी हालत अत्यंत गंभीर बनी हुई है।
पहचान नहीं हो पाई
युवक के पास कोई पहचान पत्र नहीं मिला है। उसका मोबाइल फोन भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुका है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वह बिहार का रहने वाला और करीब 25-26 साल का बताया जा रहा है।
प्रत्यक्षदर्शी ने बताया हाल
मौके पर मौजूद हल्के भाई लोधी युवक के साथ अस्पताल तक गए। उनके अनुसार युवक का एक हाथ टूट चुका था और सिर में गंभीर चोट थी, लेकिन वह सांस ले रहा था और दर्द से कराह रहा था।
प्रथम दृष्टया लापरवाही का मामला
जीआरपी एसपी राहुल लोढ़ा ने बताया कि शुरुआती जांच में किसी साजिश के संकेत नहीं मिले हैं। प्रथम दृष्टया यह मामला युवक की लापरवाही का प्रतीत होता है। फिलहाल युवक का इलाज जारी है और होश में आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित समाचार

ऑनलाइन ऐप के जरिए युवती से दोस्ती की:पहचान छिपाकर पहुंचा मिलने; बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने पकड़कर पुलिस के हवाले किया

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज करेंगे शस्त्रपूजन:दशहरे पर डीआरपी लाइन में कार्यक्रम होगा; पुलिस कमिश्नर सहित वरिष्ठ अधिकारी होंगे शामिल

रास्ता देने के विवाद में रिटायर्ड फौजी ने की फायरिंग:युवक के पेट में लगी गोली; पिता-पुत्र हिरासत में, लोगों को धमकाते हुए वीडियो वायरल

05 लाख रुपए तक वसूलता था फिरोज:हेड कांस्टेबल पर गो-सेवक के सनसनीखेज आरोप

फिरोज के सेटिंगबाज भाई भी जांच के घेरे में?:13 करोड़ से ज्यादा खर्च का आकलन, जमीन के सौदों में 81 लाख की बयाना राशि और खातों में करोड़ों के लेनदेन के दावे

दिनदहाड़े चोरी करने वाली गैंग पकड़ाई:सूने मकानों को बनाते थे निशाना; आरोपी गिरफ्तार, लाखों का माल जब्त

किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी:कृषि मंत्री ने लॉन्च किया एग्री वेलफेयर पोर्टल; एक ही प्लेटफॉर्म पर मिलेंगी ये जानकारी

व्यापारी की पत्नी ने की आत्महत्या:फांसी लगाकर दी जान; 5 साल पहले किया था प्रेम विवाह

इंदौर में दशहरे पर शूर्पणखा दहन की तैयारी:चर्चित महिला आरोपियों के लगेंगे पुतले; पिछले साल हाईकोर्ट के आदेश के बाद रद्द हुआ था आयोजन

वीडियो देखिये, ग्वालियर हादसा पर बोले मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव:दोषियों पर होगी कार्रवाई ; घायलों को बेहतर इलाज दिलाना सरकार की प्राथमिकता

चाकूबाजी में घायल 16 वर्षीय किशोर की मौत:वाहन कटिंग को लेकर हुआ था विवाद; मुख्य आरोपी फरार

वीडियो देखिये, ग्वालियर शीतला माता मंदिर हादसा मामला:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ट्रॉमा सेंटर पहुंचकर जाना घायलों का हाल

इंदौर में सड़क धंसने का सिलसिला जारी:अब यहां गड्ढे में फंसा टैंकर; क्रेन की मदद से निकाला

प्रज्ञान ओझा बने चीफ सिलेक्टर:अजित अगरकर की लेंगे जगह; रमेश पोवार को भी मिली जिम्मेदारी

ड्रग्स तस्करी मामले में वकील गिरफ्तारी:पूछताछ में किया बड़ा खुलासा; मुख्य आरोपी के घर पहुंची क्राइम ब्रांच

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की खबर से इंदौर के कारोबारियों की बढ़ी चिंता:पहले मिल चुकी हैं करोड़ों की रंगदारी की धमकियां; इनको मिली है पुलिस सुरक्षा

पारले-जी बिस्किट फैक्ट्री में लगी भीषण आग:दूर तक दिखीं लपटें; दमकल की 7 गाड़ियां आग बुझाने में जुटीं

वीडियो देखिये, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया कन्या पूजन:बोले-मां केवल मंदिर में नहीं, बेटियों में भी निवास करती हैं

दशहरे पर निकलेगी बाबा महाकाल की सवारी:ड्रोन से बरसेंगे फूल; 1 लाख वर्गफीट में बनेगी रंगोली

इंदौर में कांग्रेस को झटका:3 पार्षदों की सदस्यता बची; राज्य निर्वाचन आयोग ने शिकायत की खारिज
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!