युवक की चाकू मारकर हत्या: डीजे ऑपरेटरों ने किया हमला; बिना शादी के वापस लौटी तीन बारातें
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, रतलाम।
रविवार रात एक मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया और एक 22 वर्षीय युवक की जान चली गई। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया, जिसके चलते एक ही परिवार की तीनों बेटियों की बारातें बिना शादी किए ही वापस लौट गईं।
गाली-गलौज से भड़का विवाद
जानकारी के अनुसार, ताल कस्बे के भोई मोहल्ला निवासी शंकरलाल भोई की तीन बेटियों की शादी थी, जिसमें अलग-अलग स्थानों से तीन बारातें आई थी। रात में जब बारातें जुलूस के रूप में आगे बढ़ रही थी, तभी दो डीजे ऑपरेटरों के बीच प्रतिस्पर्धा को लेकर बहस शुरू हो गई।
यह बहस धीरे-धीरे गाली-गलौज में बदल गई, जो माइक के जरिए पूरे इलाके में सुनाई दे रही थी।
समझाने गया युवक बना शिकार
मोहल्ले में मौजूद महिलाओं और परिवारजनों के सामने अपशब्द सुनकर दिलीप (22) अपने साथियों के साथ डीजे ऑपरेटरों को समझाने पहुंचा। लेकिन बात शांत होने के बजाय और बिगड़ गई। डीजे संचालकों और कुछ बारातियों ने मिलकर दिलीप और उसके साथियों के साथ मारपीट शुरू कर दी।
चाकू से हमला, रास्ते में तोड़ा दम
इसी दौरान एक आरोपी ने दिलीप के पेट में चाकू घोंप दिया। गंभीर रूप से घायल दिलीप को पहले जावरा अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे रतलाम रेफर किया गया। लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
मंदसौर का डीजे ऑपरेटर मुख्य आरोपी
प्राथमिक जांच में सामने आया है कि बसाड़ से आई बारात में शामिल डीजे ऑपरेटर माखन कुमावत (निवासी मंदसौर) ने चाकू से हमला किया। उसके साथियों ने भी लोहे के पाइप से मारपीट की।
डेढ़ महीने पहले ही हुई थी शादी
मृतक दिलीप की शादी करीब डेढ़ महीने पहले ही हुई थी। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। परिजनों का कहना है कि दिलीप केवल माहौल शांत कराने गया था।
तनाव के चलते तीनों बारातें लौटी
घटना के बाद इलाके में स्थिति बिगड़ने की आशंका के चलते पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी। वहीं, तीनों बारातें बिना शादी के ही वापस लौट गईं।
पुलिस ने शुरू की कार्रवाई
ताल थाना पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को हिरासत में लिया है। थाना प्रभारी स्वराज डाबी ने बताया कि घटना में शामिल अन्य आरोपियों की पहचान कर जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार किया जाएगा।
संबंधित समाचार

बच्चों की मौतों पर बड़ा खुलासा:एक बीमारी नहीं; कई संक्रमणों ने मिलकर बिगाड़ी हालत, केंद्रीय टीम की जांच में सामने आई जटिल स्थिति

इंस्टाग्राम पर बच्चों की अश्लील सामग्री का नेटवर्क:पेड विज्ञापनों से टेलीग्राम तक पहुंच रहे थे यूजर्स; एनएचआरसी ने मेटा को भेजा नोटिस

5 मंजिला बिल्डिंग भरभराकर गिरी:एक की मौत; 3 गंभीर घायल, हादसे के वक्त हॉस्टल के कमरों में थे छात्र, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

‘छात्रों की गूंज’ पर घमासान:कलेक्टर से मिले कांग्रेसी; तीन मैदानों में से एक की मांगी अनुमति, चौकसे बोले- सरकार को राहुल के नाम का फोबिया

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बाइक सहित 26 लाख का मशरूका जब्त; सप्लायर भी पकड़ाया

दुनिया के नए नक्शे पर भारत की दो टूक:जम्मू-कश्मीर और लद्दाख समेत पूरा क्षेत्र आधिकारिक नक्शे के मुताबिक दिखे; सीमाओं से समझौता नहीं

जहरीली शराब कांड मामले में बड़ा एक्शन:आबकारी विभाग के 3 अफसर सस्पेंड; मुख्यमंत्री ने कहा- दोषियों को बख्शेंगे नहीं

सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त:अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क का शक

अवैध शराब पर पुलिस की दबिश:कार के अंदर छिपाकर ले जा रहे थे पाव; लाखों का माल जब्त

रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार:गांव के पास जंगल में छिपा था

छात्रों के लिए खुशखबरी:डिग्री के साथ फ्री में सीखें AI और साइबर सुरक्षा; जानिए किन्हें मिलेगा फायदा

शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन:सूरज से बनी आयशा; 4 लाख और बुलेट लेने का भी आरोप

MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम:पीपीपी मॉडल पर बस सेवा चलाने की तैयारी; 12 सेक्टर में निवेश के खुलेंगे रास्ते

देखिए वीडियो:शराब कांड में इतनी मौतों से हड़कंप; कई रसूखदार जांच के घेरे में, कलेक्टर की जवाबदेही पर भी उठे सवाल

राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’:जातिगत जनगणना को लेकर भी केंद्र पर निशाना

इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान:काउंसल जनरल ने महापौर के साथ किया मंथन

तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला:पति की मौके पर मौत, पत्नी गंभीर; हादसे के बाद चक्काजाम

14 साल के बेटे से दुष्कर्म:सगे पिता ने बनाया हवस का शिकार; नाबालिग बेटी से रेप के मामले में पहले भी जा चुका है जेल

10 साल बाद टूटी चुप्पी:पिनाकल ग्रैंड की जमीन के खेल में एफआईआर

चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी:ड्राइवर मौके से हुआ फरार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!