युवक की चाकू मारकर हत्या: परिजनों ने किया चक्काजाम; भारी पुलिस बल तैनात
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, उज्जैन।
जिले के माकड़ोन में आपसी रंजिश के चलते सोमवार रात एक युवक की हत्या के बाद क्षेत्र में तनाव की स्थिति बन गई। घटना के विरोध में मंगलवार को माकड़ोन पूरी तरह बंद रहा, वहीं परिजनों और समाजजनों ने चक्काजाम कर आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की।
ढाबे पर विवाद, चाकू मारकर हत्या
माकड़ोन निवासी लखन सोलंकी (25) अपने भाई माखन सोलंकी के साथ सोमवार रात मेघदूत ढाबे पर खाना खाने गया था। इसी दौरान खेड़ा निवासी शंकर सिंह सोंधिया, ईश्वर सिंह सोंधिया और मनोहर सिंह भी वहां पहुंच गए।
घेरकर चाकू से किया हमला
किसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हुई, जो जल्द ही मारपीट में बदल गई। आरोप है कि इस दौरान युवकों ने लखन को घेरकर चाकू से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
पुरानी रंजिश का एंगल
बताया जा रहा है कि लखन सब्जी का ठेला लगाता था और करीब दो साल पहले उसका कथित ‘007 गैंग’ से विवाद हुआ था। सोमवार रात भी उसी रंजिश के चलते विवाद फिर भड़क गया।
हत्या के विरोध में बंद और प्रदर्शन
घटना के बाद मोंगिया समाज में आक्रोश फैल गया। समाजजनों ने मंगलवार को माकड़ोन बंद करवा दिया, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं और पुरुष शामिल हुए। बाजार पूरी तरह बंद रहा।
चक्काजाम, भारी पुलिस बल तैनात
उज्जैन से पोस्टमार्टम के बाद जैसे ही शव माकड़ोन पहुंचा, परिजनों ने सड़क पर शव रखकर चक्काजाम कर दिया। स्थिति बिगड़ने पर तीन थानों का पुलिस बल तैनात करना पड़ा।
अधिकारियों ने संभाला मोर्चा
सूचना मिलते ही एसडीएम बृजेश सक्सेना, एसडीओपी भविष्य भास्कर सहित तराना, कायथा और माकड़ोन थाना पुलिस मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने आक्रोशित लोगों को जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया, जिसके बाद प्रदर्शन समाप्त हुआ।
‘007 गैंग’ पर आरोप
ग्रामीणों का आरोप है कि इलाके में ‘007’ नाम की एक गैंग सक्रिय है, जो सोशल मीडिया के जरिए दहशत फैलाती है और तराना-माकड़ोन क्षेत्र में आतंक मचा रही है।
हालांकि पुलिस ने इस तरह की किसी संगठित गैंग के अस्तित्व से इनकार किया है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
संबंधित समाचार

154 करोड़ के अंबेडकर सेतु में खामी पर PWD सख्त:ठेकेदार से वसूली जाएगी मरम्मत की रकम; ब्लैकलिस्ट करने की तैयारी

पार्किंग को लेकर विवाद:दांत के डॉक्टर पर केस दर्ज

केतन अग्रवाल हत्याकांड मामले में नए आरोपी की एंट्री:पुलिस ने हिरासत में लिया

पापा-दादी मारते हैं स्कूल भी नहीं जाने देते:7 और 9 साल की बहनों ने डॉक्टर से लगाई मदद की गुहार; चाइल्ड हेल्प लाइन ने दोनों को सुरक्षित बाल आश्रम पहुंचाया

अब गांधी नगर से रेडिसन चौराहा तक 17.5 किमी रूट पर दौड़ेगी मेट्रो:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज करेंगे शुभारंभ

बड़ा प्रशासनिक फेरबदल:11 IAS अफसरों के हुए तबादले; 5 को मिला अतिरिक्त प्रभार

नर्मदा पाइपलाइन का लीकेज बंद:पानी और कीचड़ की समस्या खत्म

30 दिन बाद चर्चित केस में नया मोड़:जिंदा होने की उम्मीद; पुलिस को गुमराह करने की साजिश का शक

होटल सयाजी में गंदगी से नाराज युवती ने शादी की बुकिंग कर दी रद्द:रुपए वापस मांगे, कलेक्टर से शिकायत

भाजपा नगर कार्यसमिति में नेता पुत्र-पुत्री व कांग्रेस से आए नेता भी शामिल

अफीम के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार:लाखों का माल किया बरामद; पूछताछ में सामने आया सप्लायर का नाम

100 ग्राम MD ड्रग्स के साथ इतने युवक गिरफ्तार:तीन शहरों के आरोपी; ईको कार से ले जा रहे थे नशे की खेप

जानापाव की पावन धरती से भगवान श्रीकृष्ण को मिला था सुदर्शन चक्र:महाकाल महालोक की तर्ज पर भगवान श्री परशुराम लोक और भगवान श्रीकृष्ण लोक का होगा विकास; मुख्यमंत्री ने किया भूमिपूजन

500 से 1000 वर्गफीट कैसे हुआ संपत्ति का रिकॉर्ड:क्राइम ब्रांच की जांच और कार्रवाई पर उठे सवाल

हनी ट्रैप 2.0:आरोपियों के राजनीतिक दल से जुड़े होने का दावा; दिल्ली-भोपाल में नेताओं से संपर्क का भी जिक्र

ब्राउन शुगर का सप्लायर मंदसौर से धराया:18.89 ग्राम मादक पदार्थ जब्त; इंदौर में ई-रिक्शा चालक को करता था सप्लाय

म्यूल अकाउंट से साइबर ठगी करने वाला गिरफ्तार:क्राइम ब्रांच ने युवक को दबोचा; बैंक खाते और सिम का ओटीपी के लिए कर रहा था इस्तेमाल

देखिये वीडियो, राहुल गांधी के दौरे से पहले घंटा कांड:मंत्री के बयान पर कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता का पलटवार; भाजपा ने बोला हमला

कोकीन के शौकीन शहर के सफेदपोश:नाईजीरियन से पूछताछ में खुलासा

16 दिन बाद शिक्षक अभ्यर्थियों की भूख हड़ताल खत्म:शिक्षा मंत्री से होगी बैठक; मुख्यमंत्री तक मांग पहुंचने का मिला आश्वासन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!