खबर
Top News

युवक की चाकू मारकर हत्या: बारात से लौटते समय बदमाशों ने किया हमला

KHULASA FIRST

संवाददाता

31 मार्च 2026, 2:20 pm
248 views
शेयर करें:
युवक की चाकू मारकर हत्या

खुलासा फर्स्ट, जबलपुर।
सोमवार देर रात शहर के हनुमानताल थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। वारदात स्लॉटर हाउस के पास रात करीब 12:30 बजे हुई, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई।

बारात से लौटते वक्त बदमाशों ने घेरा
मृतक की पहचान मोहम्मद सादिल उर्फ मोनू (24) के रूप में हुई है, जो शादी समारोहों में घोड़ी किराए पर देने का काम करता था। परिजनों के मुताबिक, वह बारात से लौटने के बाद घोड़ी बांधकर घर जा रहा था, तभी रास्ते में 5-6 बदमाशों ने उसे घेर लिया और धारदार हथियारों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।

पुराने विवाद में हत्या की आशंका
पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि कुछ दिन पहले घोड़ी हटाने को लेकर मोनू का जीशान नाम के युवक से विवाद हुआ था। आशंका है कि इसी रंजिश के चलते आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया।

अस्पताल में हुई मौत
गंभीर रूप से घायल मोनू को तत्काल विक्टोरिया अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। डॉक्टरों की कोशिशों के बावजूद उसे बचाया नहीं जा सका।

दो संदिग्ध हिरासत में, तलाश जारी
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। इस मामले में दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।

संबंधित समाचार

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!