घूरने के विवाद पर युवक पर चाकू से हमला: पेट और हाथ पर किए तीन वार; अस्पताल में किया भर्ती
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
भोपाल के गौतम नगर थाना क्षेत्र स्थित रंभा नगर में मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। घूरने की बात को लेकर हुए झगड़े में आधा दर्जन लोगों ने मिलकर एक युवक पर हमला कर दिया। आरोपियों ने उसकी जमकर पिटाई की और चाकू से पेट व हाथ पर तीन वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल युवक का इलाज हमीदिया अस्पताल में जारी है।
घूरने की बात पर शुरू हुआ विवाद
पुलिस के मुताबिक, घायल युवक गुलफाम (31), पिता मोहम्मद जुबैर, रंभा नगर का निवासी है और बाग फरहत अफजा इलाके में लेडीज टेलर की दुकान चलाता है। रविवार रात वह इलाके में खड़ा था, तभी पास में रहने वाले साजिद मौलाना ने उसे घूरने की बात को लेकर टोका। इस पर दोनों के बीच कहासुनी हो गई।
घर के पास रोककर किया हमला
बताया जा रहा है कि सोमवार और मंगलवार की दरमियानी रात जब गुलफाम अपने घर लौट रहा था, तभी साजिद और उसके बेटे ने उसे घर के पास रोक लिया। पुराने विवाद को लेकर दोनों ने उससे मारपीट शुरू कर दी।
शोर-शराबा सुनकर साजिद का भाई शाहजाद, उसका बेटा, और अन्य आरोपी साहिल बच्चा व बिलाल बच्चा भी मौके पर पहुंच गए और सभी ने मिलकर गुलफाम की पिटाई की।
चाकू से वार कर हुए फरार
मारपीट के दौरान साहिल और बिलाल ने चाकू निकालकर गुलफाम के पेट और हाथ पर ताबड़तोड़ वार किए, जिससे वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा। वारदात के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए।
अस्पताल में इलाज, हत्या के प्रयास का केस
घटना के बाद परिजन घायल गुलफाम को तुरंत हमीदिया अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसका इलाज चल रहा है। अस्पताल से सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामला दर्ज किया।
संबंधित समाचार

154 करोड़ के अंबेडकर सेतु में खामी पर PWD सख्त:ठेकेदार से वसूली जाएगी मरम्मत की रकम; ब्लैकलिस्ट करने की तैयारी

पार्किंग को लेकर विवाद:दांत के डॉक्टर पर केस दर्ज

केतन अग्रवाल हत्याकांड मामले में नए आरोपी की एंट्री:पुलिस ने हिरासत में लिया

पापा-दादी मारते हैं स्कूल भी नहीं जाने देते:7 और 9 साल की बहनों ने डॉक्टर से लगाई मदद की गुहार; चाइल्ड हेल्प लाइन ने दोनों को सुरक्षित बाल आश्रम पहुंचाया

अब गांधी नगर से रेडिसन चौराहा तक 17.5 किमी रूट पर दौड़ेगी मेट्रो:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज करेंगे शुभारंभ

बड़ा प्रशासनिक फेरबदल:11 IAS अफसरों के हुए तबादले; 5 को मिला अतिरिक्त प्रभार

नर्मदा पाइपलाइन का लीकेज बंद:पानी और कीचड़ की समस्या खत्म

30 दिन बाद चर्चित केस में नया मोड़:जिंदा होने की उम्मीद; पुलिस को गुमराह करने की साजिश का शक

होटल सयाजी में गंदगी से नाराज युवती ने शादी की बुकिंग कर दी रद्द:रुपए वापस मांगे, कलेक्टर से शिकायत

भाजपा नगर कार्यसमिति में नेता पुत्र-पुत्री व कांग्रेस से आए नेता भी शामिल

अफीम के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार:लाखों का माल किया बरामद; पूछताछ में सामने आया सप्लायर का नाम

100 ग्राम MD ड्रग्स के साथ इतने युवक गिरफ्तार:तीन शहरों के आरोपी; ईको कार से ले जा रहे थे नशे की खेप

जानापाव की पावन धरती से भगवान श्रीकृष्ण को मिला था सुदर्शन चक्र:महाकाल महालोक की तर्ज पर भगवान श्री परशुराम लोक और भगवान श्रीकृष्ण लोक का होगा विकास; मुख्यमंत्री ने किया भूमिपूजन

500 से 1000 वर्गफीट कैसे हुआ संपत्ति का रिकॉर्ड:क्राइम ब्रांच की जांच और कार्रवाई पर उठे सवाल

हनी ट्रैप 2.0:आरोपियों के राजनीतिक दल से जुड़े होने का दावा; दिल्ली-भोपाल में नेताओं से संपर्क का भी जिक्र

ब्राउन शुगर का सप्लायर मंदसौर से धराया:18.89 ग्राम मादक पदार्थ जब्त; इंदौर में ई-रिक्शा चालक को करता था सप्लाय

म्यूल अकाउंट से साइबर ठगी करने वाला गिरफ्तार:क्राइम ब्रांच ने युवक को दबोचा; बैंक खाते और सिम का ओटीपी के लिए कर रहा था इस्तेमाल

देखिये वीडियो, राहुल गांधी के दौरे से पहले घंटा कांड:मंत्री के बयान पर कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता का पलटवार; भाजपा ने बोला हमला

कोकीन के शौकीन शहर के सफेदपोश:नाईजीरियन से पूछताछ में खुलासा

16 दिन बाद शिक्षक अभ्यर्थियों की भूख हड़ताल खत्म:शिक्षा मंत्री से होगी बैठक; मुख्यमंत्री तक मांग पहुंचने का मिला आश्वासन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!