युवक की गोली मारकर हत्या: काका-ताऊ के बेटों पर आरोप; गांव में तनाव, पुलिस बल तैनात
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, राजगढ़।
पारिवारिक विवाद और पुरानी रंजिश ने खूनी रूप ले लिया। सोमवार रात करीब 10 बजे भगवतीपुर गांव में 26 वर्षीय रामबाबू गुर्जर की गोली मारकर हत्या कर दी। इस वारदात को मृतक के ही रिश्तेदार काका-ताऊ के बेटों द्वारा अंजाम दिए जाने का आरोप है।
पुरानी रंजिश बनी हत्या की वजह
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, परिवार के भीतर लंबे समय से विवाद चल रहा था। सोमवार रात यह विवाद अचानक बढ़ गया और हिंसक झड़प में बदल गया। आरोप है कि लखन, विशाल और गब्बर (पिता करण सिंह) ने मिलकर रामबाबू गुर्जर पर गोली चला दी।
गोली लगते ही उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद तीनों आरोपी फरार हो गए।
मौके पर पहुंची पुलिस, जांच शुरू
घटना की सूचना मिलते ही एसडीओपी अरविंद सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।
गांव में तनाव, पुलिस बल तैनात
हत्या की घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी और तनाव का माहौल है। स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए गांव में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके।
आरोपियों की तलाश जारी
पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार आरोपियों की तलाश तेज कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
संबंधित समाचार

चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी:ड्राइवर मौके से हुआ फरार

इस जुनूनी युवा का वायरल वीडियो इस देश पहुंचा:इस हस्ती ने दिया जॉब ऑफर

तीन महीने से फरार था ड्रग्स सप्लायर:क्राइम ब्रांच ने गब्बर को धर दबोचा

मुरैना का भैंसोरा तालाब फूटा:सोन-कुंवारी नदियां उफनीं

पूरे मानसून रहें सावधान:मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव

MP में सरकारी स्कूलों की बदलेगी तस्वीर:मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान; अधिकारियों को दिया इतने प्रतिशत रिजल्ट का टारगेट

बाबा की सवारी को लेकर ट्रैफिक प्लान:इतनी बजे से बंद हो जाएंगी ये सड़कें, इतने लाख श्रद्धालुओं के आने का अनुमान

गोगा नवमी के जुलूस में 200 संदिग्धों की जांच:6 चाकूबाजों और 9 चिलमबाजों को पुलिस ने दबोचा

3 मंजिला इमारत भरभराकर गिरी:मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

नशे के खिलाफ उतरी एनसीबी की टीम युवाओं को ड्रग्स के खतरों से किया आगाह

शिकायत आने पर तुरंत एक्शन:खराब ट्रक से जाम तक संभाला ट्रैफिक; अवैध पार्किंग पर चली क्रेन

झपट्टा मारकर ट्रेन के आउटर पर चेन लूटने वाला धराया:250 कैमरों ने आरोपी को पहुंचाया सलाखों के पीछे

देखिए वीडियो:राजसी सवारी से पहले इनको मिली जान से मारने की धमकी; इंस्टाग्राम कमेंट से मचा हड़कंप, यहां से आरोपी गिरफ्तार

कल तक रिमांड पर इंदौर खरगोन, बड़वानी के तस्कर:राजस्थान कनेक्शन खंगालने के लिए पांचों आरोपियों से पूछताछ

जहरीली शराब कांड में बड़ा खुलासा:यहां से होती थी सप्लाई; नकली रैपर-ढक्कन से तैयार होता था माल

सड़क किनारे लावारिस ट्रक से मिली 500 पेटी अवैध शराब:जब्त माल 45 लाख रुपए का

सड़क पर मौत बनकर दौड़ी डीसीपी की कार:दो दिन पहले का है मामला

जहरीली शराब से अब तक इतने लोगों की मौत:24 अस्पताल में भर्ती; बीमारों के शरीर नीले पड़े, प्रशासन पर उठे सवाल

दुबई में MP का डंका:CM डाॅ. मोहन यादव 3 दिन करेंगे निवेशकों से मंथन; विदेशी निवेश पर रहेगा फोकस

बाबा की नगरी में विकास का मेगा प्लान:हजारों करोड़ के प्रोजेक्ट्स; इतने हजार रोजगार का लक्ष्य, उद्योग से एयरपोर्ट तक बड़े बदलाव
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!