नौकरी का झांसा देकर युवक से ठगी: ऑनलाइन इंटरव्यू के बाद ऐंठे रुपए
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के हीरानगर थाना क्षेत्र में नौकरी दिलाने के नाम पर ऑनलाइन ठगी का मामला सामने आया है। ठगों ने डाबर इंडिया लिमिटेड में नौकरी दिलाने का झांसा देकर एक युवक से 17,800 रुपये ठग लिए। शिकायत के बाद हीरानगर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पेंट कंपनी में सिस्टम ऑपरेटर हैं पीड़ित
पुलिस के अनुसार, स्वास्थ्य नगर निवासी कार्तिक शर्मा एक पेंट कंपनी में सिस्टम ऑपरेटर हैं। बेहतर नौकरी की तलाश में उन्होंने रोजगार वेबसाइट Shine.com पर अपना प्रोफाइल बनाया था। 8 जुलाई को उन्हें एक मैसेज मिला, जिसमें डाबर इंडिया लिमिटेड में असिस्टेंट मैनेजर (स्टोर एग्जीक्यूटिव) पद पर नौकरी का ऑफर दिया गया और एक मोबाइल नंबर पर संपर्क करने के लिए कहा गया।
ऑनलाइन इंटरव्यू के बाद मांगे पैसे
कार्तिक ने दिए गए नंबर पर संपर्क किया तो पहले उनका वॉइस इंटरव्यू लिया गया। इसके बाद खुद को अहमदाबाद स्थित डाबर इंडिया का वरिष्ठ अधिकारी बताने वाले व्यक्ति ने फोन पर बातचीत कर उन्हें चयनित होने की जानकारी दी। आरोपियों ने पहले यूनिफॉर्म के नाम पर 2,000 रुपये जमा कराए।
इसके बाद जॉब कन्फर्मेशन लेटर जारी करने के नाम पर 15,800 रुपये और मांगे। नौकरी मिलने की उम्मीद में कार्तिक ने दोनों रकम ऑनलाइन ट्रांसफर कर दी।
बार-बार पैसों की मांग से हुआ शक
राशि जमा कराने के बाद भी आरोपियों ने ऑफर लेटर नहीं भेजा और पोर्टल में तकनीकी खराबी का बहाना बनाकर 10 हजार रुपये और जमा करने की मांग की। लगातार पैसों की मांग होने पर कार्तिक को ठगी का संदेह हुआ।
उन्होंने 11 जुलाई को साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराई। जांच के बाद हीरानगर थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपियों की पहचान और उनके बैंक खातों व मोबाइल नंबरों की जानकारी जुटा रही है।
संबंधित समाचार

‘लेडी अघोरी’ के पुराने शादी और ठगी के आरोप भी सामने आए:एफआईआर के बाद 15 दिन की न्यायिक हिरासत

3 साल से फरार था लाखों की शराब का ‘खिलाड़ी’:क्राइम ब्रांच ने दबोचा

SBI ग्राहकों के लिए जरूरी खबर:इस तारीख से बदलेंगे ATM के नियम; जानिए क्या होगा बदलाव

महिला को पीटा, गाल पर काटा:नशे में पड़ोसी की हरकत; बेटी बचाने आई तो उसे भी दौड़ाया

सीआईएसएफ-डीएफआई में करार:ड्रोन सुरक्षा को मिलेगी मजबूती

बीओआई में 45 लाख का गबन:कैशियर गिरफ्तार

पहली बार बैरियर लेस टोल सिस्टम शुरू:इस रोड पर 100 की स्पीड से निकलेंगी गाड़ियां; फास्टैग से खुद कटेगा टैक्स

किसानों के लिए खुशखबरी:जल्द लागू होगी मौसम आधारित फसल बीमा योजना; जानिए कैसे मिलेगा फायदा

महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या:पहली पत्नी की बेटी से पति की वीडियो कॉल पर हुआ था विवाद

केंद्र के अफसर से मारपीट करने वाले का निकाला जुलूस

जन्माष्टमी से पहले द्वारकाधीश मंदिर पहुंचे मुख्यमंत्री:दर्शन कर बोले- धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने पर MP सरकार का फोकस

जिनके हाथ में है हल, वे हैं देश के बल:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

अवैध हथियारों की डिलीवरी से पहले 2 आरोपी गिरफ्तार:3 पिस्टल, कट्टा और कारतूस बरामद

पुलिस का मीत बना मनमीत:तमाम सबूतों के बाद भी क्राइम ब्रांच ने अब तक नहीं बनाया आरोपी

भगवान की शिक्षा स्थली पर छाएगा उल्लास:जन्मोत्सव की भव्य तैयारी; बारिश से बचाने वाटरप्रूफ शेड, देश-विदेश से पहुंचेंगे श्रद्धालु

लिफ्ट में छूटा 8 लाख का बैग युवक ने चुरा लिया, गिरफ्तार:सीसीटीवी से मिला सुराग; रेती मंडी रेलवे ब्रिज के पास बैग समेत पकड़ाया आरोपी

पुलिस ने रोका तो बहाने बनाने लगे:लेकिन किसी की एक नहीं चल सकी

एडीजे के 12 फैसलों पर उठे सवाल:हाईकोर्ट में शिकायत के बाद जांच शुरू; अंग्रेजी में टाइप निर्णयों को लेकर संदेह

बारिश के बीच भरभराकर गिरी मकान की छत:मलबे में दबा परिवार; मां-बेटे की मौत

घर पर कलेक्टर की नेमप्लेट होटल में 16 हजार का बिल छोड़ भागा फर्जी आईएएस:ओमेक्स सिटी में 15 हजार रुपए किराए पर रह रहा था फर्जी हिमांशु पंचाल
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!