युवक को कार ने कुचला: घर के बाहर पढ़ रहे थे अखबार; मौके पर मौत, 12 साल का बच्चा घायल
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, जबलपुर।
शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र स्थित ललित कॉलोनी में सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में 34 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जबकि एक 12 साल का बालक गंभीर रूप से घायल हो गया।
बैठकर पेपर पढ़ रहे थे
घटना सुबह करीब साढ़े 10 बजे की है, जब ललित कॉलोनी निवासी विकेश उर्वा घर के बाहर बैठकर पेपर पढ़ रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार से आई सफेद कार (MP20 CL 0537) ने उन्हें जोरदार टक्कर मारते हुए कुचल दिया। हादसे के बाद चालक कार छोड़कर मौके से फरार हो गया।
80 किमी प्रति घंटा थी रफ्तार
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कार की रफ्तार करीब 80 किमी प्रति घंटा थी। टक्कर के बाद विकेश करीब 10 मिनट तक कार और दुकान के शटर के बीच दबे रहे।
लोगों ने बाहर निकाला
आसपास के लोगों ने जैसे-तैसे उन्हें बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। हादसे में पास में खड़ा 12 वर्षीय बालक दुर्गेश भी चपेट में आ गया, जिसे गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
कार के नीचे फंसा हुआ था
मृतक के भाई ने बताया कि वह नाइट ड्यूटी के बाद घर लौटकर ऊपर कमरे में सो रहा था। शोर सुनकर नीचे आया तो देखा कि उसका भाई कार के नीचे दबा हुआ था। विकेश का सिर बाहर था, जबकि शरीर का बाकी हिस्सा कार के नीचे फंसा हुआ था।
ब्रेक फेल होने की बात कही
चालक ने पूछताछ में ब्रेक फेल होने की बात कही, लेकिन लोगों को शक है कि वह नशे में था, जिसके चलते उसने वाहन पर नियंत्रण खो दिया। बताया जा रहा है कि आरोपी चालक पास की ही कॉलोनी का निवासी है और अस्पताल पहुंचने के बाद वहां से फरार हो गया।
पुलिस की कार्रवाई
सिविल लाइन थाना में पदस्थ सब-इंस्पेक्टर जया तिवारी के अनुसार, आरोपी चालक रोहित ने पहले एक बाइक को टक्कर मारी, फिर एक बच्चे को चपेट में लिया और इसके बाद दुकान के शटर में जा घुसा।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कार जब्त कर ली। फिलहाल आरोपी की तलाश जारी है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।
संबंधित समाचार

लाखों रुपए लेकर मुस्लिम प्रेमी के साथ भागी शादीशुदा महिला:परिवार को नींद की गोलियां देकर निकली; दो सहयोगी गिरफ्तार

मेट्रो के अंडरग्राउंड सफर की शुरुआत:410 टन की नर्मदा TBM लॉन्च; अब बनेगी सुरंग

नवविवाहिता की मौत:प्रेम विवाह के 25 दिन बाद घर के बाहर हौज में मिला शव; पति-जेठानी हिरासत में

एयरपोर्ट पर विमान पोल से टकराया:पार्किंग के दौरान हादसा; आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त, सभी यात्री सुरक्षित

महिला से लाखों की साइबर ठगी:गूगल पर अमेज़न कस्टमर केयर का नंबर खोजना पड़ा महंगा

नीरज चोपड़ा एशियन गेम्स से बाहर:चोट के चलते नहीं खेलेंगे; इस खिलाड़ी को मिली टीम में जगह

क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई:अवैध हथियारों की डिलीवरी से पहले दो गिरफ्तार; 3 पिस्टल-1 कट्टा बरामद

कलेक्टोरेट में अपर कलेक्टरों के बीच हुआ काम का बंटवारा:इन्हें मिली जिम्मेदारी; कलेक्टर ने जारी किए आदेश

देखिए वीडियो:रॉन्ग साइड ड्राइविंग पर अब सीधे FIR; राजधानी की तर्ज पर ट्रैफिक पुलिस की सख्ती, ड्रोन से निगरानी कर चार वाहन चालकों पर केस

महिला ने नगर निगम कमिश्नर को बीच रास्ते रोका:बोली- पाइप चेंज करा दो; किससे पानी मांगे

फिल्मी उम्मीदें बनाम असली शादी:सुहागरात पर पत्नी नहीं शरमाई तो पति पहुंचा फैमिली कोर्ट

UPSC में फेल हुआ तो बना फर्जी IPS:फर्जी थानेदार बनकर रौब जमाने की कोशिश; डायरी में अफसरों के नंबर

नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई:गांजे के हरे पौधे किए जब्त; आरोपी पर केस दर्ज

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में 1 लाख युवाओं का टारगेट:घर-घर जाकर होगा Gen-Z का रजिस्ट्रेशन; नेताओं को बाहर संभालनी होगी व्यवस्था

देश के कई राज्यों में बाढ़ जैसे हालात:बिहार में 13 जिले जलमग्न; काशी में 407 परिवारों ने घर छोड़ा, हिमाचल में 175 सड़कें बंद

कौन बोले:हमें कांग्रेस-आप की बी टीम कहने वाले पहले तय करें, हम किसकी टीम हैं

घरों के बाहर घूमता दिखा तेंदुआ:सीसीटीवी में कैद हुई तस्वीरें; ग्रामीणों में दहशत

अवैध क्लिनिक में गलत इलाज से 10 साल की मासूम की मौत:लीपापोती में जुटा स्वास्थ्य विभाग

देखिए वीडियो:इस प्रसिद्ध मंदिर के पहले सीईओ ने संभाला कार्यभार; बोले- पुरानी बातों को छोड़कर आगे बढ़ने का समय

375 क्विंटल अवैध शकर जब्त:पैपे न्यूट्रिशन चॉकलेट फैक्ट्री पर खाद्य विभाग का छापा; नौ शकर डीलरों के गोदामों की भी जांच
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!