युवक ने की आत्महत्या: डंपर से फंदा लगाकर दी जान; पत्नी को लेने ससुराल गया था मृतक
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के खुड़ैल थाना क्षेत्र में एक 36 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। प्रारंभिक जांच में मामला पारिवारिक विवाद से जुड़ा सामने आया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान अमीर पुत्र तेजराम पाल (36) निवासी आठ मील के रूप में हुई है।
पत्नी को लेने ससुराल गया था युवक
अमीर कथास्थलों पर अंगूठी और माला बेचने का काम करता था। उसका परिवार मूल रूप से भोपाल का रहने वाला बताया गया है। परिजनों के मुताबिक अमीर की पत्नी अपने तीन बच्चों के साथ मायके में रह रही थी। गुरुवार को वह पत्नी को वापस घर लाने के लिए ससुराल पहुंचा था।
काका ससुर से हुआ विवाद
पत्नी को साथ ले जाने की बात को लेकर अमीर की अपने काका ससुर से कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर वह नाराज होकर वहां से निकल गया। बताया जा रहा है कि इसके बाद वह एक शराब दुकान पर पहुंचा और शराब पी। कुछ समय बाद दुकान के पीछे खड़े एक डंपर से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
आत्महत्या से पहले पत्नी को किया फोन
परिवार के लोगों ने बताया कि अमीर ने आत्महत्या से पहले अपनी पत्नी को फोन भी किया था। घटना की सूचना मिलने पर जब परिजन मौके पर पहुंचे और उसे फंदे से नीचे उतारा गया, तब उसका मोबाइल फोन चालू हालत में मिला।
पुलिस कर रही जांच
खुड़ैल पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए एमवाय अस्पताल भेजा गया था, जहां शुक्रवार को पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस आत्महत्या के कारणों की विस्तृत जांच कर रही है और परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।
संबंधित समाचार

वन भूमि पर गांजे की खेती का खुलासा:इतने क्विंटल नशा किया जब्त; कपास और तुअर की फसल के बीच हो रही थी खेती

नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई:स्मैक के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार; कार सहित लाखों रुपए का मशरूका जब्त

खेती में स्थिरता ही सबसे बड़ा सुधार:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया अंतरराष्ट्रीय सोया कॉन्क्लेव का शुभारंभ

नर्मदा-गंभीर लिंक परियोजना के बदहाल मजदूरों की विधायक से मार्मिक अपील:पॉवर लिंकर नही दे रही खून-पसीने की कमाई

MP सरकार फिर लेगी इतने हजार करोड़ का कर्ज:4 से 22 साल में चुकाएंगे ऋण

मातृशक्तियों ने की मां की आराधना:गुजराती गीतों पर थिरके कदम

नाबालिग से अभद्रता के आरोप में घिरे भाजपा मंडल अध्यक्ष:संगठन भी मामले को लेकर सक्रिय; नगर अध्यक्ष ने मांगा जवाब

रिजॉर्ट में लगी भीषण आग:10 लोगों की मौत; इनमें एक ही परिवार के 6 सदस्य शामिल

संगठन, साहस और न्याय के पक्ष में निर्णायक संकल्प

MP में यहां महसूस किए गए भूकंप के झटके:लोगों में दहशत का माहौल; घरों से बाहर निकले

भक्तों ने उत्साह से ग्रहण की महाप्रसादी:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

यशवंत क्लब के मास्टर प्लान पर बढ़ रहा विवाद:प्रबंध समिति के सदस्यों ने उठाए सवाल

वीडियो देखिये, नाबालिग से मारपीट के मामले में एडिशनल डीसीपी ने क्या कहा:भाजपा मंडल अध्यक्ष पर गंभीर धाराओं में पुलिस ने की कार्रवाई; गरबा पंडाल में धक्का-मुक्की का वीडियो हुआ था वायरल

वीडियो देखिये, पुलिस थाने पर गहमागहमी का माहौल:भाजपा नेताओं ने पहले बनाया दबाव; ऐसे दर्ज किया पुलिस ने केस, विधायक ने भी कही ये बात

कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक को जमानत:शांति भंग करने के आरोप में हुई थी गिरफ्तारी

खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई:'देसी मसाला' का पंजीयन निलंबित

40 प्रतिशत खेत खाली रहने का अनुमान लगाया:गेहूं का रकबा 52 हजार हेक्टेयर होगा कम

MBBS छात्रों को NMC ने दी बड़ी राहत:फर्स्ट ईयर परीक्षा के लिए अब मिलेंगे इतने मौके

आधी रात में घर में लगी भीषण आग:थाना प्रभारी की तत्परता से बचा परिवार

वीडियो देखिये, भाजपा नेता का नाबालिग से कथित दुर्व्यवहार का मामला नए मोड़ पर:अनेक धाराओं में केस दर्ज होने की सूचना; इस थाने पर भाजपा नेताओं का जमावड़ा
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!