युवक ने की आत्महत्या: फांसी लगाकर दी जान; इलाज के दौरान तोड़ा दम
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के निरंजनपुर इलाके में एक युवक द्वारा आत्महत्या का मामला सामने आया है। युवक ने अपने घर में फांसी लगाई, जिसके बाद इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। लसूड़िया पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
भाई ने फंदे पर लटका देखा
पुलिस के अनुसार, 20 वर्षीय नयन पिता राम सिंह राय रात में अपनी किराना दुकान से घर लौटा था। करीब रात साढ़े 9 बजे उसके भाई मयंक ने उसे कमरे में फंदे पर लटका हुआ देखा।
अस्पताल में तोड़ा दम
परिजनों ने तुरंत नयन को फंदे से उतारा। उस समय उसकी सांसें चल रही थीं, लेकिन अस्पताल ले जाने पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिवार के अनुसार, कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है, जिससे आत्महत्या के कारण स्पष्ट नहीं हो पाए हैं।
मायके में थी पत्नी
परिजनों ने बताया कि नयन ने करीब एक साल पहले प्रेम विवाह किया था। घटना के समय उसकी पत्नी मायके में थी, जबकि माता-पिता किसी कार्यक्रम में गए हुए थे।
पुलिस की कार्रवाई
पुलिस को आशंका है कि पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ होगा, जिसके बाद युवक ने यह कदम उठाया। हालांकि, परिवार के बयान के बाद स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
संबंधित समाचार

पीठासीन अधिकारी की जान बचाने वाले जवान सम्मानित:चुनाव ड्यूटी के दौरान आया था हार्ट अटैक

भारतीय किसान संघ ने बिजली की आपूर्ति को लेकर की चर्चा:विद्युत वितरण कंपनी के प्रबंध निदेशक से की भेंट

व्यापारियों का विवाद बना जानलेवा:मारपीट के बाद बुजुर्ग व्यापारी की मौत; मारे थे लात-घूंसे

लेंसकार्ट शोरूम पर प्रदर्शन करके कर्मचारियों को बिंदी-टीका लगाया:हिंदू कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!