युवक ने की आत्महत्या: प्रेम प्रसंग के चलते लगाई फांसी; परिजनों ने प्रेमिका के परिवार पर लगाए गंभीर आरोप
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के चंदन नगर थाना क्षेत्र स्थित शालीमार कॉलोनी में 23 वर्षीय युवक ने प्रेम प्रसंग के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने युवती के परिवार पर मानसिक प्रताड़ना के आरोप लगाए हैं।
रात तक सब सामान्य था
पुलिस के मुताबिक मृतक की पहचान राम प्रजापत के रूप में हुई है। उसके छोटे भाई ने बताया कि रात तक सब सामान्य था, लेकिन राम कुछ परेशान नजर आ रहा था।
राम फंदे पर लटका मिला
सुबह करीब 11 बजे तक जब वह कमरे से बाहर नहीं निकला तो परिजनों को शक हुआ। कई बार आवाज देने के बाद भी कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली, जिसके बाद दरवाजा तोड़ा गया। अंदर राम फंदे पर लटका मिला।
प्रेम प्रसंग और विवाद की बात
परिजनों के अनुसार, राम का पास की कॉलोनी में रहने वाली एक युवती से प्रेम संबंध था। महाशिवरात्रि के दिन युवती के परिजन घर पहुंचे थे और गाली-गलौज कर विवाद किया था। इसके बाद से ही राम तनाव में रहने लगा था।
आत्महत्या की दी थी धमकी
परिवार का कहना है कि होली के दौरान युवक के मोबाइल पर युवती का संदेश आया था, जिसमें शादी नहीं करने पर आत्महत्या की धमकी दी गई थी। इसके बाद युवती के भाई और उसके साथियों ने भी विवाद किया था। इस मामले की शिकायत पुलिस से की गई थी, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।
एक दिन पहले युवती के पिता घर आए थे
परिजनों ने आरोप लगाया कि घटना से एक दिन पहले युवती के पिता घर आए थे और अपशब्द कहकर दबाव बनाते रहे। इससे राम मानसिक रूप से काफी टूट गया था।
परिवार का सहारा था राम
राम प्रजापत परिवार का मुख्य कमाने वाला सदस्य था और रेती की गाड़ी चलाकर घर का खर्च चलाता था। परिवार में पांच सदस्य हैं। उसकी मौत के बाद घर में मातम का माहौल है।
पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जाएगी।
संबंधित समाचार

154 करोड़ के अंबेडकर सेतु में खामी पर PWD सख्त:ठेकेदार से वसूली जाएगी मरम्मत की रकम; ब्लैकलिस्ट करने की तैयारी

पार्किंग को लेकर विवाद:दांत के डॉक्टर पर केस दर्ज

केतन अग्रवाल हत्याकांड मामले में नए आरोपी की एंट्री:पुलिस ने हिरासत में लिया

पापा-दादी मारते हैं स्कूल भी नहीं जाने देते:7 और 9 साल की बहनों ने डॉक्टर से लगाई मदद की गुहार; चाइल्ड हेल्प लाइन ने दोनों को सुरक्षित बाल आश्रम पहुंचाया

अब गांधी नगर से रेडिसन चौराहा तक 17.5 किमी रूट पर दौड़ेगी मेट्रो:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज करेंगे शुभारंभ

बड़ा प्रशासनिक फेरबदल:11 IAS अफसरों के हुए तबादले; 5 को मिला अतिरिक्त प्रभार

नर्मदा पाइपलाइन का लीकेज बंद:पानी और कीचड़ की समस्या खत्म

30 दिन बाद चर्चित केस में नया मोड़:जिंदा होने की उम्मीद; पुलिस को गुमराह करने की साजिश का शक

होटल सयाजी में गंदगी से नाराज युवती ने शादी की बुकिंग कर दी रद्द:रुपए वापस मांगे, कलेक्टर से शिकायत

भाजपा नगर कार्यसमिति में नेता पुत्र-पुत्री व कांग्रेस से आए नेता भी शामिल

अफीम के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार:लाखों का माल किया बरामद; पूछताछ में सामने आया सप्लायर का नाम

100 ग्राम MD ड्रग्स के साथ इतने युवक गिरफ्तार:तीन शहरों के आरोपी; ईको कार से ले जा रहे थे नशे की खेप

जानापाव की पावन धरती से भगवान श्रीकृष्ण को मिला था सुदर्शन चक्र:महाकाल महालोक की तर्ज पर भगवान श्री परशुराम लोक और भगवान श्रीकृष्ण लोक का होगा विकास; मुख्यमंत्री ने किया भूमिपूजन

500 से 1000 वर्गफीट कैसे हुआ संपत्ति का रिकॉर्ड:क्राइम ब्रांच की जांच और कार्रवाई पर उठे सवाल

हनी ट्रैप 2.0:आरोपियों के राजनीतिक दल से जुड़े होने का दावा; दिल्ली-भोपाल में नेताओं से संपर्क का भी जिक्र

ब्राउन शुगर का सप्लायर मंदसौर से धराया:18.89 ग्राम मादक पदार्थ जब्त; इंदौर में ई-रिक्शा चालक को करता था सप्लाय

म्यूल अकाउंट से साइबर ठगी करने वाला गिरफ्तार:क्राइम ब्रांच ने युवक को दबोचा; बैंक खाते और सिम का ओटीपी के लिए कर रहा था इस्तेमाल

देखिये वीडियो, राहुल गांधी के दौरे से पहले घंटा कांड:मंत्री के बयान पर कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता का पलटवार; भाजपा ने बोला हमला

कोकीन के शौकीन शहर के सफेदपोश:नाईजीरियन से पूछताछ में खुलासा

16 दिन बाद शिक्षक अभ्यर्थियों की भूख हड़ताल खत्म:शिक्षा मंत्री से होगी बैठक; मुख्यमंत्री तक मांग पहुंचने का मिला आश्वासन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!