युवक ने की आत्महत्या: थाने से लौटकर लगाई फांसी; तीन महीने पहले हुई थी लव मैरिज
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के एरोड्रम थाना क्षेत्र में 27 वर्षीय युवक ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान अभिषेक चौहान के रूप में हुई है। घटना के बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता लगाने के लिए सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।
कमरे में फंदे पर लटका मिला
पुलिस के अनुसार, पटेल नगर निवासी अभिषेक चौहान मंगलवार रात अपने कमरे में फंदे पर लटका मिला। परिजनों ने बताया कि जब उसका बड़ा भाई खाना देने पहुंचा तो दरवाजा नहीं खुला। खिड़की से देखने पर अभिषेक फांसी के फंदे पर लटका दिखाई दिया। उसे तत्काल निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने पूछताछ के लिए बुलाया था
परिजनों का कहना है कि अभिषेक की पत्नी ने उसके खिलाफ प्रताड़ना की शिकायत एरोड्रम थाने में दर्ज कराई थी। इसी शिकायत के सिलसिले में मंगलवार को पुलिस ने उसे पूछताछ के लिए बुलाया था। परिवार का आरोप है कि पूछताछ के बाद वह मानसिक रूप से परेशान था और घर लौटने के बाद सीधे अपने कमरे में चला गया। कुछ समय बाद उसने यह कदम उठा लिया।
पत्नी बना रही थी अलग रहने का दबाव
परिवार के मुताबिक, अभिषेक एयरपोर्ट पर टैक्सी चलाता था। वहीं उसकी पहचान टैक्सी काउंटर पर कार्यरत साधना नामदेव से हुई थी। दोनों ने मई 2026 में विवाह किया था। परिजनों का आरोप है कि शादी के बाद पत्नी अलग रहने का दबाव बना रही थी, जबकि अभिषेक संयुक्त परिवार छोड़ना नहीं चाहता था।
सुसाइड नोट नहीं मिला
वहीं, पत्नी ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया था कि अभिषेक ने उसके साथ मारपीट की और दहेज प्रताड़ना भी की। इन आरोपों के आधार पर पुलिस ने उसे पूछताछ के लिए बुलाया था। घटनास्थल से पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। एरोड्रम थाना पुलिस का कहना है कि मामले की विस्तृत जांच की जा रही है और जांच पूरी होने के बाद ही आत्महत्या के वास्तविक कारण स्पष्ट हो सकेंगे।
संबंधित समाचार

वीडियो देखिये, कन्या भोज के बहाने बच्चियों को बुलाकर मारपीट का आरोप:कपड़े उतारकर पीटने की भी शिकायत; हंगामे के बाद बच्चों को छुड़ाया

दस दिन का अल्टिमेटम या अफसरों की ढिलाई पर पर्दा:जब नियम रोज एंट्री का है; तो अब तक निलंबन क्यों नहीं

वीडियो देखिये, टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस के 3 आरोपी मध्य प्रदेश से गुजरे:कोटा से 2 इनोवा में नॉनस्टॉप मुंबई ले गई पुलिस; नेपाल भागने की फिराक में थे

विजयादशमी पर नीले ड्रम वाली मुस्कान और प्रेमी साहिल के साथ कलियुगी शूर्पणखाओं का होगा दहन

सिर्फ पुतले का दहन क्यों:हर साल आश्विन शुक्ल दशमी पूछती है हमारे भीतर का सवाल

वीडियो देखिये, लिव-इन पार्टनर की मौत के मामले में मॉडल श्रद्धा दुबे नागपुर से गिरफ्तार:बहन और ड्राइवर भी पकड़े गए; 11 दिन से फरार थी. कारोबारी शिवा शर्मा की चौथी मंजिल से गिरकर हुई थी मौत

नवमी से शुरू हुआ था:आज भी सतत चल रहा महाभंडारा

फिरोज खान... जमीनों के खेल में खिलाड़ी या मोहरा:खुलासा फर्स की पड़ताल में नए नाम रविकांत का खुलासा

नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई:एमडी ड्रग्स के साथ आरोपी गिरफ्तार; लाखों का माल और कार जब्त

वीडियो देखिये, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का राहुल गांधी पर तंज:बोले- वे रहस्यमयी नेता; कब क्या करेंगे कोई नहीं जानता

दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत:2 युवकों की मौके पर मौत; 2 गंभीर घायल

वीडियो देखिये, बंगाली संस्कृति के रंग में रंगे नजर आए मंत्री कैलाश विजयवर्गीय:नवरात्रि पर मां दुर्गा की आराधना के बीच धुनुची परंपरा में लिया हिस्सा

त्योहारों से पहले प्रशासन अलर्ट:मिलावटखोरों पर कसेगा शिकंजा; पटाखा दुकानों की भी होगी जांच, कलेक्टर के सख्त निर्देश

दीपावली पर्व के बाद ट्रेन चलाने की तैयारी:धार-सागौर खंड का बारीकी से निरीक्षण

श्रद्धालुओं का लोडिंग वाहन पेड़ से टकराया:सलकनपुर से लौट रहे थे; 20 से ज्यादा घायल

वीडियो देखिये, दशहरे पर रावण पूजन की अनूठी परंपरा:मंदोदरी से जुड़ी मान्यता है वजह; रावण को माना जाता है जमाई राजा, समाजजनों ने की पूजा-अर्चना

पहचान का खुलासा होते ही युवती ने खूब बरसाई चप्पलें:होटल पहुंचने से पहले पकड़ा गया जिहादी अनस

चाकू मारकर नाबालिग की हत्या:चार आरोपी गिरफ्तार; मुख्य आरोपी अब तक फरार

वीडियो देखिये, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लॉन्च किया ‘पुलिस सेतु ऐप’:अब लोकेशन के आधार पर मिलेगी संबंधित थाने और ड्यूटी अधिकारियों की जानकारी; इंदौर पुलिस को मिले 51 दोपहिया वाहन

वीडियो देखिये, कॉलोनी में पेड़ उखाड़ने को लेकर विवाद:पत्रकार ने पूर्व पार्षद और साथियों पर मारपीट के आरोप लगाए; राऊ थाने में शिकायत दर्ज कराने में परेशानी होने का दावा
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!