युवक की बेरहमी से हत्या: चाकू-डंडों से किया ताबड़तोड़ हमला; कैफे में हुआ था विवाद, चार बदमाशों पर केस दर्ज
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
द्वारकापुरी थाना क्षेत्र के विदुर नगर में गुरुवार देर रात एक युवक की चाकू मारकर हत्या का मामला सामने आया है। घटना 60 फीट रोड स्थित एक कैफे की बताई जा रही है, जहां चार बदमाशों ने पहले विवाद किया और फिर युवक पर चाकू व डंडों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल युवक की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।
चारों को हिरासत में लिया
मृतक की पहचान क्रिश श्रीवास्तव निवासी विदुर नगर के रूप में हुई है। पुलिस ने मामले में अंकित पाल, अनिकेत पाल, गौरव काला और शिवा उर्फ शिवम पाल को आरोपी बनाया है। चारों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
दोस्तों के साथ बैठा था, तभी पहुंचे आरोपी
पुलिस के अनुसार घटना रात करीब 12 बजे की है। क्रिश अपने दोस्तों चेतन और आदर्श के साथ कैफे पर बैठा हुआ था। इसी दौरान आरोपी बाइक से वहां पहुंचे और आते ही विवाद करते हुए मारपीट शुरू कर दी।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक आरोपियों ने हथियार निकाल लिए, जिससे क्रिश के दोनों दोस्त जान बचाकर मौके से भाग गए। इसके बाद बदमाशों ने क्रिश को घेरकर चाकू और डंडों से हमला कर दिया।
अस्पताल में तोड़ा दम
घटना की सूचना मिलने पर द्वारकापुरी पुलिस मौके पर पहुंची। परिजन घायल क्रिश को अस्पताल लेकर गए, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही एडिशनल डीसीपी दिशेष अग्रवाल, एसीपी शिवेंदु जोशी और टीआई मनीष मिश्रा भी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की।
प्रेम प्रसंग को लेकर पुरानी रंजिश
प्रारंभिक जांच में हत्या के पीछे प्रेम प्रसंग से जुड़ा विवाद सामने आया है। पुलिस के मुताबिक मृतक और आरोपियों के बीच पहले भी इसी बात को लेकर विवाद हो चुका था। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
माता-पिता का इकलौता बेटा था
क्रिश अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। वह पहले चोइथराम मंडी में बिलिंग का काम करता था, लेकिन पिछले तीन माह से बेरोजगार था। उसके पिता महेंद्र श्रीवास्तव मंडी में सब्जी बेचते हैं, जबकि मां रोशनी गृहिणी हैं। परिवार में एक बड़ी बहन भी है।
बेटे की हत्या की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। पुलिस का कहना है कि मामले में अन्य लोगों की संलिप्तता भी सामने आ सकती है और जांच जारी है।
संबंधित समाचार

एसी लगाने को लेकर विवाद:कांग्रेस नेता के भतीजे पर मारपीट का आरोप; FIR के बाद समर्थकों ने घेरा थाना

भीषण सड़क हादसा:बस-ट्रक की टक्कर में 3 लोगों की मौत; 40 यात्री थे सवार

मुख्यमंत्री ने किया जन विश्वास पोर्टल लॉन्च:अब ऑनलाइन होगी जिलों की हर गतिविधि की निगरानी; कलेक्टरों को देनी होगी कामकाज की रिपोर्ट

राम मंदिर ट्रस्ट को मिला पहला CEO:इन्हें मिली बड़ी जिम्मेदारी; 3 नए ट्रस्टी भी नियुक्त

क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई:करोड़ों के संदिग्ध ट्रांजेक्शन वाला म्यूल अकाउंट पकड़ा; खाताधारक गिरफ्तार

महाकाल मंदिर के बाहर प्रसाद खरीदने को लेकर विवाद:केंद्रीय गृह मंत्रालय के अकाउंटेंट के परिवार के साथ मारपीट; एक युवक हिरासत में

जेल गोलीकांड मामले में एक्शन:फायरिंग के बाद अधीक्षक निलंबित; कैदी तक कट्टा पहुंचने की जांच तेज

मास्टर प्लान रोड निर्माण में बाधक 18 अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर

टेलीकॉम कंपनी के कर्मचारी ने की आत्महत्या:सुसाइड नोट में इन पर लगाए प्रताड़ना के आरोप; पिता से मांगी माफी

आखिर कौन ‘मिस्टर इंडिया’ कर रहा ये नियुक्तियांं

फर्जी डॉक्टर सज्जनसिंह पंवार पर क्रिमिनल केस की हुई मांग:जान गंवाने वाली महिला का बेटा मिला कलेक्टर से

भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की नगर कार्यकारिणी घोषित:39 पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी; इन्हें बनाया उपाध्यक्ष

राहुल गांधी के कार्यक्रम की तारीख बदली:अब इस दिन होगा; प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

पद प्रदर्शन का माध्यम नहीं जिम्मेदारी निभाने का अवसर होता है, खगेंद्र भार्गव:नए कार्यकर्ताओं को सौंपे दायित्व

देखिये वीडियो, होटल में हंगामा:परिवार और पुलिस के साथ पहुंची पत्नी; BSF सब-इंस्पेक्टर पति को महिला के साथ पकड़ा, बिना तलाक दूसरी शादी का आरोप

रक्षाबंधन ड्यूटी के लिए 40 से ज्यादा पुलिसकर्मी सम्मानित:शक्ति मोबाइल टीमों ने बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर संभाला था मोर्चा

अमका-झमका में गूंजेगी प्रभु श्रीकृष्ण की बांसुरी:लीला, लोक और भक्ति से सजेंगी दो सांझ

ई-स्कूटी की बैटरी में विस्फोट से झुलसी छात्रा:इलाज के दौरान मौत

फ्लाइट से सोना तस्करी नेटवर्क का खुलासा:कस्टम कर्मचारी भी था गिरोह में शामिल

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक:3 नए प्रौद्योगिकी एवं कौशल विश्वविद्यालयों को स्वीकृति
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!