युवक की बेरहमी से हत्या: चाकू से किया हमला; पेट की आंतें निकल आई बाहर
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, मंदसौर।
शहर के गांधी चौराहा क्षेत्र में रविवार देर रात हुई चाकूबाजी की घटना ने एक 19 वर्षीय युवक की जान ले ली। नरसिंहपुरा निवासी अरुण (19) पिता नानावटी बरगुण्डा पर दो युवकों ने चाकू से हमला किया था।
पेट के अंग बाहर आ गए
गंभीर हालत में उसे अस्पताल पहुंचाया गया, जहां सोमवार सुबह इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिजन अरुण को तुरंत जिला चिकित्सालय लेकर पहुंचे।
इलाज के दौरान तोड़ा दम
डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया, लेकिन हमले की गंभीरता बेहद ज्यादा थी। उसके पेट के कई अंग बाहर आ गए थे। हालत बिगड़ने पर उसे रतलाम मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
सीसीटीवी फुटेज से मिले अहम सुराग
वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। सीएसपी जितेंद्र कुमार भास्कर और थाना प्रभारी पुष्पेंद्र सिंह राठौर ने टीम के साथ घटनास्थल और अस्पताल का निरीक्षण किया। आसपास की दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच में घटना से जुड़े महत्वपूर्ण फुटेज मिले हैं, जो जांच में अहम साबित हो सकते हैं।
दो आरोपी फरार
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि घटना के वक्त चार लोग मौजूद थे। इनमें रोहित भाटी और युवराज माली ने अरुण पर चाकू से हमला किया। वारदात के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस उनकी तलाश में लगातार दबिश दे रही है।
एक महीने पुराना विवाद बना वजह
जानकारी के मुताबिक, दोनों पक्षों के बीच करीब एक महीने पहले विवाद हुआ था। रविवार रात जब दोनों आमने-सामने आए तो कहासुनी बढ़कर हिंसा में बदल गई और चाकूबाजी की घटना हो गई।
अस्पताल में हंगामा
घटना के बाद जिला चिकित्सालय में लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थिति को बिगड़ने से बचाने के लिए पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हालात को नियंत्रित किया। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास जारी हैं।
संबंधित समाचार

कोकीन तस्करी का नेटवर्क:युगांडा की महिला और नाइजीरियाई युवक गिरफ्तार; दोनों बिना वीजा रह रहे थे

भीषण सड़क हादसा:तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार पिता-पुत्री को कुचला; दोनों की मौके पर मौत

शिक्षकों को बड़ी राहत:TET परीक्षा के आवेदन की तारीख बढ़ी; अब इस दिन तक कर सकेंगे आवेदन

देखिए वीडियो:अस्पताल के NICU में लगी आग; 9 नवजात थे भर्ती, स्टाफ ने ट्रॉली खींचकर बच्चों को निकाला

मुख्यमंत्री के परिचित से लूट:बाइक सवार बदमाश महंगा फोन छीनकर हुए फरार; 10 थानों की पुलिस तलाश में जुटी

‘बिजली काट देंगे’ का डर दिखाकर बुजुर्ग को फंसाया:बैंक खाते और क्रेडिट कार्ड से उड़ाए लाखों रुपए

धनकुबेर निकला एग्जीक्यूटिव इंजीनियर:आय से 200 गुना ज्यादा मिली संपत्ति; बैंक खाते और लॉकर की जांच जारी

देखिए वीडियो:महिला के पास पहुंचा युवक; इरादा भांप गया स्ट्रीट डॉग, झपटकर बचाई इज्जत

जन्माष्टमी की खुशियां मातम में बदली:कुएं में गिरी बेटी को बचाने कूदे पिता की भी मौत

बच्चों की मौत के दावे पर हाई कोर्ट सख्त:फोटो-वीडियो रोक का आदेश वापस; बच्चों की मौत के बीच रिकॉर्डिंग पर प्रतिबंध से मचा विवाद

महाकाल दर्शन के लिए आए युवक की मौत:होटल में मिला शव; कमरे से बदबू आने पर हुआ खुलासा, साथी बिल देकर गायब

बारिश में बिगड़ा बस का संतुलन:फोरलेन पर पलटी यात्रियों से भरी स्लीपर बस; कई यात्रियों को फ्रैक्चर समेत चोटें

डबल मर्डर से फैली सनसनी:पति ने पत्नी और बेटी को उतारा मौत के घाट; मूसल से किया हमला

सुबह CM मोहन यादव का 300 युवा शिक्षकों से संवाद:शाम को करेंगे मेट्रो का शुभारंभ

मेट्रो की सुरंग से हेरिटेज इमारतों को खतरा:हाईकोर्ट पहुंचे याचिकाकर्ता; बोले-नियमों के मुताबिक संवेदनशील स्थानों से 300 मीटर दूरी जरूरी

इंदौर से 5 रूट पर दौड़ेंगी ग्रीन ई-बसें:धार्मिक-पर्यटन स्थलों का सफर होगा आसान; मिलेंगी ये सुविधाएं

देखिए वीडियो:‘हनुमान अंश’ के दृष्टिहीन गायक की जल्द रोशन होगी दुनिया; CM मोहन यादव ने बुलाकर सुना भजन, आंखों का इलाज कराने का दिया भरोसा

बाढ़ के 9 दिन बाद चमत्कार:हाइड्रोपावर सुरंग से 2 मजदूर जिंदा निकले; 5300 से ज्यादा लोग अब भी लापता

होटल सयाजी में गंदगी से नाराज युवती ने की शादी की बुकिंग रद्द:रुपए वापस मांगे; कलेक्टर से शिकायत

ISRO की बड़ी कामयाबी:तस्वीरें लेने वाला पहला भारतीय सैटेलाइट लॉन्च; इन पर रखेगा नजर
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!