बोनस के लिए युवक बन गया आरोपी: अपने ही फोटो पर एक्टिवेट कर दिए 84 सिम कार्ड; क्राइम ब्रांच ने पकड़ा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
क्राइम ब्रांच ने एक बड़े फर्जी सिम कार्ड रैकेट का खुलासा करते हुए बैतूल से एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने बोनस पाने के लालच में अपने ही फोटो का इस्तेमाल कर 84 फर्जी सिम कार्ड एक्टिवेट किए।
ऑपरेशन FACE के तहत कार्रवाई
भोपाल स्थित राज्य साइबर पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर “ऑपरेशन FACE” चलाया जा रहा है। इसी के तहत एक ही चेहरे से कई सिम एक्टिवेशन के मामलों की जांच की गई।
पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह के निर्देश पर गठित टीम ने जांच में 3 संदिग्ध FACE की पहचान की, जिनमें से एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया।
एक ही फोटो से 84 सिम कार्ड
एडिशनल डीसीपी क्राइम ब्रांच राजेश दंडोतिया के अनुसार, टेलीकॉम कंपनियों से मिली जानकारी में सामने आया कि लगभग सभी सिम कार्ड एक्टिवेशन में एक ही व्यक्ति की फोटो का इस्तेमाल किया गया था। गिरफ्तार आरोपी की पहचान विपिन मगरदे के रूप में हुई है।
टारगेट पूरा करने के लिए किया फर्जीवाड़ा
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने टेलीकॉम कंपनियों के सिम एक्टिवेशन टारगेट को पूरा करने और ज्यादा बोनस पाने के लिए यह तरीका अपनाया।
अज्ञात लोगों के आधार कार्ड का इस्तेमाल किए। बहन और दोस्त के नाम का उपयोग उनकी बिना जानकारी के किया। आरोपी ने यह भी बताया की वह टारगेट पूरा होने के बाद सिम कार्ड डिएक्टिवेट कर देता था।
इन धाराओं में मामला दर्ज
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दूरसंचार अधिनियम 2023 की धाराएं 42(3)(e), 42(6), भारतीय दंड संहिता 1860 की धारा 420 और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम 2008 की धारा 66C के तहत केस दर्ज किया है।
जांच जारी
क्राइम ब्रांच अब यह पता लगाने में जुटी है कि इन फर्जी सिम कार्ड का इस्तेमाल किन-किन गतिविधियों में किया गया। आरोपी से पूछताछ जारी है और मामले में और खुलासे होने की संभावना है।
संबंधित समाचार

आधी रात को पीएम मोदी का बड़ा संदेश:बोले- पेपर लीक पर अब और होगी सख्ती; शुक्रवार की कैबिनेट बैठक में होंगे बड़े फैसले

प्रधानमंत्री मोदी के ऐलान पर बड़ा एक्शन:पेपर लीक मामलों की सुनवाई के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट में स्पेशल जज नियुक्त; दोषियों पर होगी त्वरित कार्रवाई

नीट विवाद पर बन सकती है सहमति:सरकार से बातचीत को तैयार हुई सीजेपी; आज मंत्रियों से होगी अहम बैठक

छात्र आंदोलन के बीच केंद्र सरकार का बड़ा प्रशासनिक फैसला:उच्च शिक्षा सचिव विनीत जोशी हटाए गए; नरेश पाल गंगवार को मिली जिम्मेदारी

पुलिस में बंपर भर्ती:इतने पदों को मिली मंजूरी; जल्द होगी भर्ती प्रक्रिया शुरू

उपचुनाव में भाजपा ने झोंकी पूरी ताकत:छह मंत्री डटे; 25 जुलाई से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव संभालेंगे मोर्चा

कुबेरेश्वरधाम में उमड़ा आस्था का महासैलाब:कथा शुरू होने से पहले ही पंडाल हाउसफुल, लाखों श्रद्धालु पहुंचे

तीन सगी बहनों ने एक ही युवक से की शादी:वायरल वीडियो पर आया नया मोड़; बोले- 'यह रील नहीं, हकीकत है'

जिला अस्पताल में बड़ा खेल:सलाइन की जगह मिनरल वाटर की ड्रिप चढ़ाई, सीएमएचओ ने कलेक्टर को सौंपी जांच रिपोर्ट

70 करोड़ के एमडी ड्रग्स रैकेट पर ईडी की बड़ी कार्रवाई:मनी लॉन्ड्रिंग मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार

देखिये वीडियो, ओंकारेश्वर मंदिर में हंगामा:गर्भगृह में श्रद्धालुओं से बदसलूकी और मारपीट का आरोप

पेपर लीक के विरोध में राहुल गांधी का मार्च:विपक्षी दलों संग गांधी स्मृति तक निकाली पदयात्रा; छात्रों पर लाठीचार्ज के खिलाफ जताया विरोध

एयरपोर्ट पर 20 मिनट की 'सियासी गुफ्तगू':सीएम मोहन से दिग्विजय की कानाफूसी; बोले- 'तुलसी का टिकट कटेगा'

15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास:टी-20 के सबसे युवा हाफ सेंचुरियन बने; भारत ने जिम्बाब्वे को 7 विकेट से हराया

समस्याओं को प्रखरता से उठाता है खुलासा फर्स्ट

मन्नत से लौट रहे परिवार पर हमला:साइड देने को कहा तो भड़के कार सवार; भाजपा नेता के रिश्तेदारों पर एफआईआर, फॉर्च्यूनर जब्त

शहीद जवान, अक्षुण्ण आस्था अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा में सेंध:आतंकी साया ड्यूटी पर तैनात J&K पुलिसकर्मी की गोली मारकर हत्या, विदेशी TRF आतंकी पर शक...

राहुल के 'सड़क से संसद' वाले आक्रामक तेवरों के क्या निहितार्थ:छात्र असंतोष का राजनीतिकरण, अवसर का लाभ, हाईजैक का खतरा या व्यवस्था परिवर्तन की छटपटाहट

लड़कों को रात 10 बजे तक एंट्री, हमें 8 बजे क्यों:गर्ल्स हॉस्टल की छात्राओं ने सीएम हेल्पलाइन पर की भेदभाव की शिकायत

कनक स्मार्ट सिटी के भ्रष्ट कॉलोनाइजर ने पार्षद से मिलकर तुड़वा दी 40 दुकानें:एक दिन पूर्व रात्रि में नोटिस दिया, अगले दिन कार्रवाई
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!