खुद भी रहेंगे नशे से दूर, समाज को भी करेंगे जागरूक: पुलिस के साथ नगर सुरक्षा समिति ने लिया सामूहिक संकल्प
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
युवाओं एवं समाज को नशे के दुष्प्रभावों से बचाने तथा नशामुक्त समाज के निर्माण के उद्देश्य से पुलिस कमिश्नर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देशन में इंदौर पुलिस कमिश्नरेट द्वारा "नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0 (Say No to Drugs)" अभियान के अंतर्गत लगातार विभिन्न जागरूकता गतिविधियां की जा रही है। इसकी के अनुक्रम में आज दिनांक 24 जुलाई को डीआरपी लाइन, इंदौर में एक प्रेरक शपथ कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (अपराध/मुख्यालय) नगरीय इंदौर आर.के. सिंह की विशेष उपस्थिति में अति पुलिस उपायुक्त (क्राइम) राजेश दंडोतिया सहित 550 से अधिक पुलिस अधिकारी-कर्मचारी एवं नगर सुरक्षा समिति के सदस्यों ने स्वयं नशे से दूर रहने तथा अपने परिवार, मित्रों और आसपास के लोगों को भी नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक कर उन्हें इससे दूर रहने के लिए प्रेरित करने का सामूहिक संकल्प लिया।
इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस आयुक्त आर.के. सिंह ने उपस्थित सभी लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि ड्रग्स एवं अन्य प्रकार के नशे का दुष्प्रभाव केवल एक व्यक्ति तक सीमित नहीं रहता, बल्कि उसका परिवार, समाज और पूरा देश इससे प्रभावित होता है।
उन्होंने कहा कि नशे के विरुद्ध लड़ाई केवल कानून लागू करने तक सीमित नहीं है, बल्कि जनजागरूकता और सामाजिक सहभागिता के माध्यम से ही इसे प्रभावी बनाया जा सकता है। उन्होंने सभी को नशे के विरुद्ध जागरूकता की शपथ दिलाते हुए, आह्वान किया कि वे स्वयं नशे से दूर रहें तथा प्रत्येक नागरिक को इसके दुष्परिणामों से अवगत कराते हुए नशामुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाएं। शपथ के पश्चात पुलिसकर्मियों व नगर सुरक्षा समिति सदस्यों ने एक जनजागरूकता रैली निकालकर, आमजन को नशे से दूरी है जरूरी... का संदेश भी दिया।
संबंधित समाचार

नगर निगम ने शुरू कराया झांकियों का निर्माण:31वें वर्ष की तैयारियां तेज; अनंत चतुर्दशी पर दिखेगा कला और संस्कृति का अनोखा संगम

सेंट्रल जेल के सामने दो कारों पर गिरा पेड़:डिप्टी कलेक्टर की मां की मौत; गाड़ी के अंदर ही मुड़ गई गर्दन, बहन-बहनोई घायल

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई:रिहायशी मकान से लाखों रुपए कीमत की शराब पकड़ी; दबिश से पहले आरोपी फरार

जहरीली शराब कांड:पीड़ित परिवारों से मिले कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष; बोले- न्याय की लड़ाई सड़क से सदन तक लड़ेंगे

छुट्टी की घोषणा के बावजूद स्वच्छता मित्रों से जबरन करवाया गया काम:जोन-8 का मामला; वेतन कटौती और निलंबन की धमकी का आरोप

डेढ़ साल से फरार कुख्यात बाघ शिकारी शेरू पारधी गिरफ्तार:चाकू, कुल्हाड़ी और पक्षी पकड़ने का जाल बरामद

13 सितंबर को रातभर खुलेगा यह प्रसिद्ध मंदिर:6 करोड़ के स्वर्ण आभूषणों से होगा शृंगार; सवा लाख मोदक का लगेगा महाभोग

इंटर्न डॉक्टरों का प्रदर्शन:सीएम हाउस की ओर बढ़े तो पुलिस ने चलाया वाटर कैनन; पुलिस-स्टूडेंट्स में झड़प

खाली मैदान में बसा रहे थे अवैध कॉलोनी:5 हजार वर्गफीट में बन रहे 4 भवन ध्वस्त; पोकलेन से निगम ने की कार्रवाई

काउंटर से 50 हजार की गड्डी ले उड़ा चोर:पलभर में वारदात को दिया अंजाम; सोता रह गया कर्मचारी

एक जाम ने छीनी जिंदगी कई घरों में पसरा मातम:शिकायतों के बावजूद कार्रवाई क्यों नहीं; कलेक्टर प्रतिभा पाल पर उठे गंभीर सवाल!

झमाझम बारिश से गर्मी-उमस से राहत:अगले सप्ताह हल्की बूंदाबांदी के आसार, तापमान बढ़ेगा

इंदौर से हो रही थी उज्जैन के लिए शराब तस्करी:दीपमाला ढाबे के पास वाइन शॉप से भरवाई थी अलग-अलग कंपनियों की शराब; करीब 20 लाख का माल जब्त

MPPSC मुख्य परीक्षा का पेपर पिछले साल से आसान:पहले दिन मध्यम स्तर का रहा प्रश्नपत्र

खाद्य आपूर्ति विभाग की छापेमारी:मकान से गैस सिलेंडरों का बड़ा जखीरा मिला; घर को बना रखा था स्टॉक सेंटर

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई:घर में बन रही थी नकली शराब; हजारों लीटर इथेनॉल जब्त, पेट्रोल-थिनर का भी मिला जखीरा

कौन बोले:‘2029 के टी-20 में राहुल गांधी का विकेट लेंगे’; शिवसेना नेता के बयान पर भी पलटवार

नशे में चालक ने ठोंक दी कार:लोगों ने घेरा; सभी ने मिलकर वाहन को उठाकर किया सड़क किनारे

पत्नी का सिर काटकर फ्रिज में छिपाया:दोनों हाथों की उंगलियां भी काटीं; हत्या के बाद फरार पति गिरफ्तार

एक्टिवा सवार युवकों को मारी टक्कर, दो की मौत:भागने से पहले लोगों ने कार चालक को घेरा
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!