ड्राई फ्रूट्स में निकले कीड़े: शिकायत पर खाद्य विभाग की कार्रवाई; सैंपल जांच के लिए भेजे
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
त्योहारी सीजन के बीच ड्राई फ्रूट्स की गुणवत्ता पर सवाल खड़े करने वाला मामला सामने आया है। शहर के मालवा मिल क्षेत्र स्थित एक दुकान से खरीदे गए काजू में कीड़े मिलने की शिकायत के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग ने दुकान पर जांच कर काजू, बादाम सहित अन्य खाद्य पदार्थों के नमूने लेकर प्रयोगशाला भेज दिए हैं।
दुकान संचालक से की शिकायत
शिकायतकर्ता शीतल के अनुसार उन्होंने मालवा मिल स्थित आरके ड्राई फ्रूट्स से करीब 6,500 रुपये के ड्राई फ्रूट्स खरीदे थे। इसमें 1,400 रुपये प्रति किलो की दर से खरीदा गया आधा किलो काजू भी शामिल था। कुछ दिन बाद काजू में कीड़े दिखाई देने पर उन्होंने इसकी शिकायत दुकान संचालक से की।
खाद्य सुरक्षा विभाग से की गई शिकायत
शिकायतकर्ता का आरोप है कि दुकान संचालक ने काजू में कीड़े निकलने के लिए उन्हें लंबे समय तक घर में रखे जाने को जिम्मेदार बताया। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर मामले की शिकायत खाद्य सुरक्षा विभाग से की गई।
रिपोर्ट आने के बाद की जाएगी कार्रवाई
शिकायत मिलने के बाद विभाग की टीम ने दुकान का निरीक्षण किया और काजू, बादाम सहित अन्य खाद्य उत्पादों के नमूने जांच के लिए एकत्र किए। अधिकारियों के अनुसार सभी नमूने प्रयोगशाला भेज दिए गए हैं और रिपोर्ट आने के बाद खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत आगे की कार्रवाई की जाएगी।
फूड लाइसेंस और गुमास्ता लाइसेंस प्रदर्शित नहीं मिला
निरीक्षण के दौरान दुकान पर फूड लाइसेंस और गुमास्ता लाइसेंस प्रदर्शित नहीं मिला। इस संबंध में भी नियमानुसार कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू की गई है।
जांच शुरू
जांच के दौरान अधिकारियों ने शोकेस में 'ड्राई फ्रूट लड्डू' नाम से रखे गए उत्पाद की भी जांच की। पूछताछ में जानकारी मिली कि वे वास्तव में उड़द दाल के लड्डू थे। इस मामले में भी विभाग ने तथ्य जुटाकर जांच शुरू कर दी है। खाद्य सुरक्षा विभाग का कहना है कि प्रयोगशाला की रिपोर्ट मिलने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित समाचार

वीडियो देखिये, कन्या भोज के बहाने बच्चियों को बुलाकर मारपीट का आरोप:कपड़े उतारकर पीटने की भी शिकायत; हंगामे के बाद बच्चों को छुड़ाया

दस दिन का अल्टिमेटम या अफसरों की ढिलाई पर पर्दा:जब नियम रोज एंट्री का है; तो अब तक निलंबन क्यों नहीं

वीडियो देखिये, टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस के 3 आरोपी मध्य प्रदेश से गुजरे:कोटा से 2 इनोवा में नॉनस्टॉप मुंबई ले गई पुलिस; नेपाल भागने की फिराक में थे

विजयादशमी पर नीले ड्रम वाली मुस्कान और प्रेमी साहिल के साथ कलियुगी शूर्पणखाओं का होगा दहन

सिर्फ पुतले का दहन क्यों:हर साल आश्विन शुक्ल दशमी पूछती है हमारे भीतर का सवाल

वीडियो देखिये, लिव-इन पार्टनर की मौत के मामले में मॉडल श्रद्धा दुबे नागपुर से गिरफ्तार:बहन और ड्राइवर भी पकड़े गए; 11 दिन से फरार थी. कारोबारी शिवा शर्मा की चौथी मंजिल से गिरकर हुई थी मौत

नवमी से शुरू हुआ था:आज भी सतत चल रहा महाभंडारा

फिरोज खान... जमीनों के खेल में खिलाड़ी या मोहरा:खुलासा फर्स की पड़ताल में नए नाम रविकांत का खुलासा

नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई:एमडी ड्रग्स के साथ आरोपी गिरफ्तार; लाखों का माल और कार जब्त

वीडियो देखिये, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का राहुल गांधी पर तंज:बोले- वे रहस्यमयी नेता; कब क्या करेंगे कोई नहीं जानता

दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत:2 युवकों की मौके पर मौत; 2 गंभीर घायल

वीडियो देखिये, बंगाली संस्कृति के रंग में रंगे नजर आए मंत्री कैलाश विजयवर्गीय:नवरात्रि पर मां दुर्गा की आराधना के बीच धुनुची परंपरा में लिया हिस्सा

त्योहारों से पहले प्रशासन अलर्ट:मिलावटखोरों पर कसेगा शिकंजा; पटाखा दुकानों की भी होगी जांच, कलेक्टर के सख्त निर्देश

दीपावली पर्व के बाद ट्रेन चलाने की तैयारी:धार-सागौर खंड का बारीकी से निरीक्षण

श्रद्धालुओं का लोडिंग वाहन पेड़ से टकराया:सलकनपुर से लौट रहे थे; 20 से ज्यादा घायल

वीडियो देखिये, दशहरे पर रावण पूजन की अनूठी परंपरा:मंदोदरी से जुड़ी मान्यता है वजह; रावण को माना जाता है जमाई राजा, समाजजनों ने की पूजा-अर्चना

पहचान का खुलासा होते ही युवती ने खूब बरसाई चप्पलें:होटल पहुंचने से पहले पकड़ा गया जिहादी अनस

चाकू मारकर नाबालिग की हत्या:चार आरोपी गिरफ्तार; मुख्य आरोपी अब तक फरार

वीडियो देखिये, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लॉन्च किया ‘पुलिस सेतु ऐप’:अब लोकेशन के आधार पर मिलेगी संबंधित थाने और ड्यूटी अधिकारियों की जानकारी; इंदौर पुलिस को मिले 51 दोपहिया वाहन

वीडियो देखिये, कॉलोनी में पेड़ उखाड़ने को लेकर विवाद:पत्रकार ने पूर्व पार्षद और साथियों पर मारपीट के आरोप लगाए; राऊ थाने में शिकायत दर्ज कराने में परेशानी होने का दावा
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!