1400 रुपए किलो के काजू में निकले कीड़े: ग्राहक की शिकायत पर मालवा मिल स्थित दुकान से काजू, बादाम और लड्डू के नमूने लिए
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
त्योहारी सीजन से पहले मिलावटी और घटिया खाद्य पदार्थों के खिलाफ प्रशासन का ऑपरेशन शुद्ध लगातार जारी है। इसी बीच मालवा मिल क्षेत्र की एक ड्रायफ्रूट दुकान से खरीदे गए काजू में कीड़े निकलने की शिकायत ने आम उपभोक्ताओं की चिंता बढ़ा दी है।
खास बात यह रही कि शिकायत मिलते ही खाद्य विभाग की टीम करीब 20 मिनट में मौके पर पहुंच गई और दुकान से ड्रायफ्रूट्स सहित अन्य खाद्य सामग्री के नमूने लेकर जांच के लिए भेज दिए।
यह मामला केवल एक ग्राहक की शिकायत तक सीमित नहीं है, बल्कि यह सवाल भी खड़ा करता है कि ऊंची कीमत चुकाने के बाद भी क्या उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री मिल रही है? विशेषज्ञों का भी मानना है कि त्योहारों के दौरान सूखे मेवे, मावा और मिठाइयों की खरीदारी बढ़ जाती है, ऐसे में उपभोक्ताओं को गुणवत्ता को लेकर विशेष सतर्क रहने की जरूरत है।
शिकायतकर्ता के अनुसार उसने मालवा मिल स्थित आरके ड्रायफ्रूट्स से करीब साढ़े छह हजार रुपए के ड्रायफ्रूट्स खरीदे थे। इनमें से 1400 रुपये प्रति किलो की दर से खरीदे गए आधा किलो काजू में कुछ दिनों बाद कीड़े निकल आए।
शिकायत लेकर जब ग्राहक दुकान पहुंचा तो संचालक ने कथित तौर पर कहा कि यदि काजू एक महीने से अधिक समय तक रखे जाएं तो उनमें कीड़े लग सकते हैं। ग्राहक ने काजू बदलने का आग्रह किया, लेकिन बात नहीं बनने पर उसने खाद्य विभाग से शिकायत कर दी।
लाइसेंस को लेकर भी सवाल
खाद्य सुरक्षा अधिकारी मनीष स्वामी को शिकायत मिलने के बाद विभाग की टीम तत्काल दुकान पर पहुंची। जांच के दौरान अधिकारियों ने दुकान में उपलब्ध काजू, बादाम और अन्य खाद्य उत्पादों का निरीक्षण किया।
टीम ने नमूने लेकर उन्हें प्रयोगशाला जांच के लिए भेज दिया। जांच के दौरान अधिकारियों ने पाया कि दुकान पर आवश्यक फूड लाइसेंस और गुमास्ता लाइसेंस प्रदर्शित नहीं था। विभाग ने इस संबंध में भी आवश्यक कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
ड्रायफ्रूट लड्डू निकले उड़द दाल के रिपोर्ट तय करेगी आगे की कार्रवाई
कार्रवाई के दौरान एक दिलचस्प स्थिति भी सामने आई। दुकान के बाहर शोकेस में ड्रायफ्रूट लड्डू लिखकर उत्पाद प्रदर्शित किए गए थे। जब खाद्य विभाग ने इन लड्डुओं के भी नमूने लेने की बात कही तो दुकान संचालक ने कथित तौर पर कहा कि ये ड्रायफ्रूट नहीं, बल्कि उड़द दाल के लड्डू हैं।
हालांकि अधिकारियों ने मौके पर उपलब्ध लड्डुओं के भी नमूने लेकर जांच के लिए भेज दिए। खाद्य विभाग के अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सभी नमूने राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजे गए हैं।
यदि जांच रिपोर्ट में गुणवत्ता संबंधी अनियमितता या खाद्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन पाया जाता है तो संबंधित खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत नियमानुसार चालानी और अन्य कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
दूध दुकानों पर छापा, सैंपल लिए
इंदौर। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने कल दूध की दुकानों पर छापामारी की। यहां से दूध व अन्य उत्पादों के दूषित व मिलावटी होने की आशंका में सैंपल लिए। ज्यादातर कार्रवाई राऊ-रंगवासा क्षेत्र में की गई।
विभिन्न दुकानों से दूध एवं दुग्ध उत्पादों के नमूने संग्रहित किए गए तथा मोबाइल फूड टेस्टिंग लैब के माध्यम से मौके पर स्पॉट टेस्टिंग एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। रंगवासा रोड की पाटीदार दूध डेयरी में टीम को वैध खाद्य पंजीयन नहीं मिला।
खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के प्रावधानों का उल्लंघन का केस दर्ज करते हुए विक्रेता सुरेश पाटीदार की मौजूदगी में दूध-पनीर के 2 नमूने लिए गए। उन पर बिना वैध खाद्य पंजीयन लायसेंस के कारोबार संचालित करने पर कार्रवाई भी होगी।
इसके बाद,महाशक्ति नगर स्थित अवंतिका दूध डेयरी स्वीट्स एंड नमकीन के संचालक गणेश पुरोहित की मौजूदगी में दही, पनीर, घी, मिठाई एवं नमकीन का निर्माण एवं विक्रय होता मिला। यहां से 3 नमूने लिए। राऊ के सतगुरु मिल्क प्वाइंट से विकास चौधरी की मौजूदगी में गाय का दूध, पनीर एवं दही के कुल 3 नमूने लिए गए।
फूड टेस्टिंग लैब भी चली : नियंत्रक मनीष स्वामी ने बताया कि मोबाइल फूड टेस्टिंग लैब की मदद से राऊ क्षेत्र में खाद्य पदार्थों की प्रारंभिक स्पॉट टेस्टिंग की गई। साथ ही खाद्य कारोबारकर्ताओं एवं आमजन को खाद्य पदार्थों में मिलावट की पहचान, व्यक्तिगत स्वच्छता, खाद्य पदार्थों के सुरक्षित व वैज्ञानिक भंडारण, कोल्ड चेन बनाने तथा खाद्य सुरक्षा मानकों के पालन के संबंध में जागरूक किया गया।
इस दौरान दुकानदारों को दूध एवं दुग्ध उत्पाद शीघ्र खराब होने वाली खाद्य श्रेणी में आते हैं, इसलिए उनका निर्धारित तापमान पर सुरक्षित भंडारण करने के निर्देश दिए गए।
संबंधित समाचार

मॉल के स्मोकिंग जोन में तुलसी के पौधे लगाने पर विवाद:संगठन ने जताई आपत्ति; हटाने की मांग

सेनेटरी व्यापारी से 27 लाख की ठगी:फर्जी ईमेल से दिया झांसा; असली कंपनी से संपर्क करने पर हुआ खुलासा

मौसम ने बिगाड़ा शेड्यूल:कई उड़ानें लेट; खराब मौसम और ऑपरेशनल कारणों से सैकड़ों यात्री परेशान

सरकार को घेरने के लिए अब संगठन का दांव:सॉफ्टवेयर वही, वर्जन नया

स्ट्रीट लाइट के नीचे जुआ खेलते 4 धराए:2100 रुपए और ताश जब्त

म्यूल अकाउंट के चेन सिस्टम का खुलासा:चार आरोपी गिरफ्तार

मूर्तिकार की गोली मारकर हत्या:बाइक से आए बदमाशों ने किया हमला; पुरानी रंजिश की आशंका

इंदौर की सफाई ने खींचा इटली का ध्यान:काउंसल जनरल पहुंचे; महापौर से तकनीक और निवेश पर मंथन

मध्यप्रदेश में फिर शुरू हुआ झमाझम बारिश का दौर:इन जिलों में अति भारी वर्षा का ऑरेंज अलर्ट; 7 जिलों में स्कूल बंद

मस्जिद पर चला बुलडोजर:कोर्ट के आदेश के बाद तड़के कार्रवाई; सांसद हाउस अरेस्ट, भारी पुलिस बल और RAF तैनात

पत्नी के निधन के बाद बदली जिंदगी की राह:रिटायर्ड बैंक मैनेजर ने संभाली 500 बच्चों की जिम्मेदारी; शिक्षा को बनाया मिशन

करोड़ों के हाईवे की रिटेनिंग वॉल धंसी:टूटे हिस्से को छुपाने सीमेंट-कांक्रीट का ‘सहारा’; निर्माण गुणवत्ता पर सवाल

सड़क सुरक्षा नियमों के उल्लंघन पर पुलिस सख्त:21 वाहन चालकों पर हुई FIR; यातायात नियम तोड़ने वालों को चेतावनी

देखिए वीडियो:अकेले युवक ने बदल दी अजनार नदी की तस्वीर; ‘बिट्टू तबाही’ की मुहिम बनी मिसाल, सीएम ने की प्रशंसा

रिसोर्ट में पार्टी पर पुलिस की दबिश:नशे में झूमते मिले 200 युवक-युवतियां; संचालक पर केस दर्ज

नशे में कंटेनर ड्राइवर ने मचाया आतंक:3.7 किमी तक दौड़ाया भारी वाहन; ASI को कुचलने की कोशिश, बैरिकेडिंग कर पकड़ा

रेन वाटर हार्वेस्टिंग पर निगम सख्त:350 आर्किटेक्ट-इंजीनियरों को नोटिस; 7 दिन में मांगी जांच रिपोर्ट

जुए की फड़ पर पुलिस की दबिश:मकान में खेल रहे 11 जुआरी गिरफ्तार; कैश और सामान जब्त

नर्मदा नदी में पेट्रोलिंग के दौरान हादसा:इंजन फेल होने से डूबी मोटर बोट; 8 जवान थे सवार

देखिये वीडियो, मुख्यमंत्री से मिले दृष्टिहीन गायक सुनील लोधी:तंबूरा बजाकर सुनाया भजन; सीएम ने किया सम्मान निधि देने का ऐलान
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!