दवा कंपनी में मजदूरों का हंगामा: कम मजदूरी और महिला शोषण के लगाए आरोप; मूलभूत सुविधाओं का भी अभाव
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, धार।
औद्योगिक नगर पीथमपुर के सेक्टर-1 स्थित दवा निर्माता कंपनी सिन्काम फार्मूलेशन में सोमवार को उस समय हालात तनावपूर्ण हो गए, जब सैकड़ों मजदूर अपनी मांगों को लेकर सड़क पर उतर आए।
ठेकेदारों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन
मजदूरों ने कंपनी प्रबंधन और ठेकेदारों के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन करते हुए आर्थिक शोषण, श्रम कानूनों के उल्लंघन और कार्यस्थल पर खराब परिस्थितियों के गंभीर आरोप लगाए।
न्यूनतम मजदूरी से कम भुगतान का आरोप
प्रदर्शनकारी मजदूरों का कहना है कि उनसे रोजाना 8 घंटे कड़ी मेहनत कराई जाती है, लेकिन इसके बदले उन्हें मात्र 210 रुपए दिए जा रहे हैं। श्रमिकों के अनुसार यह राशि राज्य सरकार द्वारा निर्धारित न्यूनतम मजदूरी से काफी कम है, जो सीधे तौर पर श्रम कानूनों का उल्लंघन है।
PF में गड़बड़ी, भविष्य पर संकट
मजदूरों ने यह भी आरोप लगाया कि उनकी भविष्य निधि (PF) की राशि समय पर जमा नहीं की जा रही है। इससे उनके भविष्य की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो गए हैं। कई श्रमिकों का कहना है कि उन्हें PF कटौती की जानकारी तो दी जाती है, लेकिन खाते में जमा नहीं हो रही।
महिला श्रमिकों ने लगाए शोषण के आरोप
प्रदर्शन के दौरान महिला कर्मचारियों ने ठेकेदारों पर मानसिक और कार्यस्थल पर शोषण के आरोप लगाए। उनका कहना है कि वे लंबे समय से इन समस्याओं से जूझ रही हैं, लेकिन शिकायतों पर कोई सुनवाई नहीं हो रही।
मूलभूत सुविधाओं का भी अभाव
श्रमिकों ने कंपनी परिसर में बुनियादी सुविधाओं की कमी का भी मुद्दा उठाया। उनका कहना है कि शुद्ध पेयजल, शौचालय और सुरक्षा मानकों जैसी जरूरी व्यवस्थाएं भी पर्याप्त नहीं हैं, जिससे काम करना मुश्किल हो रहा है।
प्रशासन से जांच और कार्रवाई की मांग
प्रदर्शन के दौरान कंपनी के मुख्य गेट पर कुछ समय के लिए स्थिति तनावपूर्ण बनी रही। मजदूरों ने प्रशासन और श्रम विभाग से मांग की है कि पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच कराई जाए और दोषी प्रबंधन व ठेकेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
साथ ही उचित मजदूरी और कार्यस्थल पर आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करने की मांग भी की गई है।
संबंधित समाचार

तेज रफ्तार लोडिंग वाहन ने कांस्टेबल को कुचला:बाइक सवार को रोकने का इशारा करते समय हुआ हादसा; 12 किलोमीटर पीछा कर चालक को पकड़ा

वीडियो देखिये, तेज रफ्तार ट्राले ने छीनी 3 स्कूली बच्चों की जिंदगी:पीथमपुर में महेंद्रा ब्रिज के पास दर्दनाक हादसा; मृतकों में बच्ची और दो सगे भाई शामिल

3000 का इनामी गांजा तस्कर गिरफ्तार:1.708 किलो की तस्करी में एक साल से था फरार

भागीरथपुरा में कश्यप बंधुओं का आतंक जारी:ईंट से युवक का सिर फोड़ा; परिजन बोले-पुलिस ने की लीपापोती

वीडियो देखिये, 10 हजार की रिश्वत लेते सहायक ग्रेड-3 रंगेहाथ पकड़ाया:निलंबन अवधि के 8 महीने का वेतन निकालने के बदले मांगी थी रिश्वत; लोकायुक्त की ट्रैप कार्रवाई

दिलजीत दोसांझ के फैंस को झटका:यहां कॉन्सर्ट को नहीं मिली मंजूरी; कई शहरों में होने हैं आयोजन

11.70 लाख लेकर भी नहीं मिला प्लॉट:क्राइम ब्रांच के नोटिस को दिखाया ठेंगा

AIMIM प्रदेश अध्यक्ष के मीडिया सलाहकार पर FIR:सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर को फोन पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप, पुलिस ने दर्ज किया केस

4 लाख का था कर्ज मोटर वाला ब्याज से 16 लाख चुकाए:चौकाने वाला हुआ खुलासा; भाजपा विधायक के करीबियों के कारण लापता हुए पूर्व महामंत्री

विश्व प्रसिद्ध मंदिर में श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या के बीच व्यवस्थाओं को सुचारु बनाने की कवायद:सुरक्षा छोड़कर बाकी काम संभालेंगी एजेंसियां; 25 करोड़ रुपए का टेंडर जारी

नियमों को ताक में रख दफ्तर में बैठाया फील्ड का अमला:जांच के घेरे में डीएफओ कार्यालय

बिजली-पानी संकट पर फूटा रहवासियों का गुस्सा:सड़क पर उतरे 500 परिवार; किया चक्काजाम, थमे वाहनों के पहिए

वीडियो देखिये, रैपिडो चालक और आई-बस कंडक्टर के बीच विवाद:रैपिडो वाले को थप्पड़ पर थप्पड़ जड़ने का आरोप; मौके पर जमा हुई भीड़

ड्राइंग रूम में घायल तेंदुए की एंट्री:क्या रालामंडल की टीम सोती रही

हादसा हुआ तो जिम्मेदार कौन:मुख्यमंत्री की चेतावनी के बावजूद रीजनल पार्क में पटाखा बाजार पर सवाल

वीडियो देखिये, बक्से में बंद मिला युवक का शव:पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर की हत्या: सिलबट्टे से सिर पर किए वार, हाईवे की सर्विस लेन पर फेंका शव

मास्टर प्लान का विरोध:66 गांवों के किसान सड़क पर उतरे; आपत्ति दर्ज कराने भोपाल आ रहे

जीमने पधारो सा:कृतज्ञता, करुणा और सेवा का 10 दिवसीय इंदौर व इंदौरियों के चरणों में सादर वंदन

वीडियो देखिये, जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में घुसे दो आवारा सांड:मरीजों में मची अफरा-तफरी; तीमारदारों ने मशक्कत कर बाहर खदेड़ा, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

गर्म दाल से झुलसे युवक की अस्पताल में मौत:परिजनों ने डॉक्टरों पर लगाए गंभीर आरोप; इंजेक्शन लगाने के बाद होश नहीं आने का दावा
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!