सीमेंट मिक्सर के पहिए से कुचलने पर श्रमिक की मौत: सड़क पार करते ही गई जान; फिर बेनकाब हुई ट्रैफिक की लापरवाही
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में बेलगाम ट्रैफिक और लापरवाही लगातार लोगों की जान ले रही है। बाणगंगा थाना क्षेत्र में बुधवार को एक मजदूर युवक सीमेंट मिक्सर के पिछले पहिए की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे ने एक बार फिर शहर की ट्रैफिक व्यवस्था और भारी वाहनों की निगरानी पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
रेवती रेंज निवासी रणजीत पिता चिंताराम भास्कर बुधवार को भंवरासला शराब दुकान के सामने सड़क पार कर रहा था। इसी दौरान एक सीमेंट मिक्सर वाहन तेज गति से निकला और रणजीत उसके पिछले टायर की चपेट में आ गया। हादसे के दौरान युवक को संभलने का मौका तक नहीं मिला और वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
मौके पर मौजूद राहगीरों ने तत्काल 112 नंबर पर सूचना दी। सूचना मिलते ही सिपाही राहुल विश्वकर्मा मौके पर पहुंचे और घायल को पांच मिनट के भीतर अरविंदो अस्पताल पहुंचाया गया। हालांकि, डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक युवक मिक्सर के पिछले पहिए में बुरी तरह घिसट गया था, जिससे उसकी मौके पर ही हालत गंभीर हो गई थी। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। अरविंदो अस्पताल से काकाश्री फ्यूल पंप तक लंबा जाम लग गया।
सड़क पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए, जिससे यातायात पूरी तरह प्रभावित हुआ। पुलिस को मौके पर पहुंचकर यातायात व्यवस्था संभालनी पड़ी। परिजन ने बताया कि रणजीत मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करता था। उसकी अचानक मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
पुलिस ने आरोपी वाहन चालक को हिरासत में लेकर थाने भेज दिया और वाहन को भी जब्त कर लिया गया है। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे। रिश्तेदारों का अस्पताल में जमावड़ा लग गया। फिलहाल पुलिस के जांच के बाद सीमेंट मिक्सर के चालाक पर मुकदमा दर्ज करने की तैयारी में है।
संबंधित समाचार

154 करोड़ के अंबेडकर सेतु में खामी पर PWD सख्त:ठेकेदार से वसूली जाएगी मरम्मत की रकम; ब्लैकलिस्ट करने की तैयारी

पार्किंग को लेकर विवाद:दांत के डॉक्टर पर केस दर्ज

केतन अग्रवाल हत्याकांड मामले में नए आरोपी की एंट्री:पुलिस ने हिरासत में लिया

पापा-दादी मारते हैं स्कूल भी नहीं जाने देते:7 और 9 साल की बहनों ने डॉक्टर से लगाई मदद की गुहार; चाइल्ड हेल्प लाइन ने दोनों को सुरक्षित बाल आश्रम पहुंचाया

अब गांधी नगर से रेडिसन चौराहा तक 17.5 किमी रूट पर दौड़ेगी मेट्रो:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज करेंगे शुभारंभ

बड़ा प्रशासनिक फेरबदल:11 IAS अफसरों के हुए तबादले; 5 को मिला अतिरिक्त प्रभार

नर्मदा पाइपलाइन का लीकेज बंद:पानी और कीचड़ की समस्या खत्म

30 दिन बाद चर्चित केस में नया मोड़:जिंदा होने की उम्मीद; पुलिस को गुमराह करने की साजिश का शक

होटल सयाजी में गंदगी से नाराज युवती ने शादी की बुकिंग कर दी रद्द:रुपए वापस मांगे, कलेक्टर से शिकायत

भाजपा नगर कार्यसमिति में नेता पुत्र-पुत्री व कांग्रेस से आए नेता भी शामिल

अफीम के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार:लाखों का माल किया बरामद; पूछताछ में सामने आया सप्लायर का नाम

100 ग्राम MD ड्रग्स के साथ इतने युवक गिरफ्तार:तीन शहरों के आरोपी; ईको कार से ले जा रहे थे नशे की खेप

जानापाव की पावन धरती से भगवान श्रीकृष्ण को मिला था सुदर्शन चक्र:महाकाल महालोक की तर्ज पर भगवान श्री परशुराम लोक और भगवान श्रीकृष्ण लोक का होगा विकास; मुख्यमंत्री ने किया भूमिपूजन

500 से 1000 वर्गफीट कैसे हुआ संपत्ति का रिकॉर्ड:क्राइम ब्रांच की जांच और कार्रवाई पर उठे सवाल

हनी ट्रैप 2.0:आरोपियों के राजनीतिक दल से जुड़े होने का दावा; दिल्ली-भोपाल में नेताओं से संपर्क का भी जिक्र

ब्राउन शुगर का सप्लायर मंदसौर से धराया:18.89 ग्राम मादक पदार्थ जब्त; इंदौर में ई-रिक्शा चालक को करता था सप्लाय

म्यूल अकाउंट से साइबर ठगी करने वाला गिरफ्तार:क्राइम ब्रांच ने युवक को दबोचा; बैंक खाते और सिम का ओटीपी के लिए कर रहा था इस्तेमाल

देखिये वीडियो, राहुल गांधी के दौरे से पहले घंटा कांड:मंत्री के बयान पर कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता का पलटवार; भाजपा ने बोला हमला

कोकीन के शौकीन शहर के सफेदपोश:नाईजीरियन से पूछताछ में खुलासा

16 दिन बाद शिक्षक अभ्यर्थियों की भूख हड़ताल खत्म:शिक्षा मंत्री से होगी बैठक; मुख्यमंत्री तक मांग पहुंचने का मिला आश्वासन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!