खबर
Top News

वर्क फ्रॉम होम जॉब के नाम पर ठगी: युवक से ऐंठे 1.40 लाख रुपए; ऐसे जाल में फंसाया

KHULASA FIRST

संवाददाता

16 अप्रैल 2026, 4:45 pm
122 views
शेयर करें:
वर्क फ्रॉम होम जॉब के नाम पर ठगी

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
वर्क फ्रॉम होम जॉब के नाम पर ठगी का मामला सामने आया है, जहां आरोपियों ने डेटा हैंडलिंग का काम दिलाने का झांसा देकर एक युवक से 1.40 लाख रुपए ऐंठ लिए। मामला भंवरकुआं थाना क्षेत्र का है।

युवक ने भरोसा कर बायोडाटा भेज दिया
पीड़ित 23 वर्षीय अर्सीन शेख के मोबाइल पर शैलेन्द्र नाम के व्यक्ति का मैसेज आया था, जिसमें घर बैठे 30-40 हजार रुपए महीने कमाने का लालच दिया गया। युवक ने भरोसा करते हुए अपना बायोडाटा भेज दिया।

आरोपी ने 1.40 लाख रुपए देने को कहा
कुछ दिनों बाद आरोपी ने कॉल कर बताया कि उसका चयन हो गया है, लेकिन प्रोसेसिंग फीस के रूप में 2.50 लाख रुपए जमा करने होंगे। असमर्थता जताने पर आरोपी ने 1.40 लाख रुपए देने को कहा और बाकी खुद जमा करने की बात कही।

मोबाइल नंबर बंद कर फरार हो गया
जनवरी 2025 में युवक ने फोनपे के जरिए 1.40 लाख रुपए ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद आरोपी नौकरी देने के नाम पर टालमटोल करता रहा और जब पैसे वापस मांगे गए तो मोबाइल नंबर बंद कर फरार हो गया।

केस दर्ज
पीड़ित की शिकायत पर साइबर सेल ने जांच के बाद अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस अब मोबाइल नंबर और ट्रांजेक्शन डिटेल के आधार पर आरोपी की तलाश कर रही है।

नौकरी के नाम पर किसी भी अनजान व्यक्ति को पैसे न दें और किसी भी ऑफर की पहले अच्छी तरह जांच जरूर करें।

संबंधित समाचार

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!