मनचलों पर शिकंजा कसने राजवाड़ा पर उतरी महिला पुलिस: सीक्रेट मिडनाइट ऑपरेशन में एक आरोपी को दबोचा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
महिलाओं से छेड़छाड़ करने वाले मनचलों पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस ने देर रात राजवाड़ा क्षेत्र में सीक्रेट मिडनाइट ऑपरेशन चलाया। एक मनचले ने जैसे ही अभद्र टिप्पणी की पुलिस टीम ने तुरंत दबोच लिया।
महिला सुरक्षा को लेकर चलाए जा रहे विशेष अभियान में सराफा व महिला थाना की संयुक्त टीम ने रविवार रात स्टिंग ऑपरेशन किया। महिला पुलिसकर्मियों को आम युवतियों की तरह सादी वर्दी में क्षेत्र में घूमने के लिए तैनात किया गया था, जबकि अन्य पुलिसकर्मी दूर से संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखे हुए थे।
ऑपरेशन के दौरान एक युवक ने महिला पुलिसकर्मियों पर अभद्र टिप्पणी की। संकेत मिलते ही निगरानी कर रही टीम सक्रिय हुई और आरोपी को मौके से पकड़ लिया। उसके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की गई है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शहर में महिलाओं और युवतियों को सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से इस तरह के स्टिंग ऑपरेशन आगे भी जारी रहेंगे।
खासकर उन क्षेत्रों को चिह्नित किया जा रहा है जहां देर रात महिलाओं के साथ छेड़छाड़, अभद्र टिप्पणी या पीछा करने जैसी शिकायतें सामने आती हैं।
अभियान का मकसद कार्रवाई करना नहीं, बल्कि ऐसे लोगों में कानून का डर पैदा करना है जो सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं को परेशान करते हैं।
राजवाड़ा पर हुई इस कार्रवाई के बाद पुलिस ने स्पष्ट संकेत दिया है कि महिलाओं की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।
इस विशेष अभियान में सराफा थाना और महिला थाना की टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
संबंधित समाचार

शादी का झांसा देकर युवती से लाखों की ठगी:मेट्रोमोनियल साइट पर युवक से हुई थी पहचान

समूह लोन दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी:महिलाओं से ऐंठे रुपए; को-ऑपरेटिव बैंक कर्मचारी पर केस दर्ज

पेट्रोल पंप के अंडरग्राउंड टैंक में अचानक भड़की आग:सफाई कर रहा कर्मचारी 90 फीसदी झुलसा; टला बड़ा हादसा

100 साल पुरानी शाही मस्जिद पर संकट:हाईकोर्ट ने दोनों याचिकाएं की खारिज; आदेश आना बाकी

महिला सैन्यकर्मी और बेटी पर कुल्हाड़ी से हमला:महिला संगठनों ने ASP को सौंपा ज्ञापन; इस बात को लेकर हुआ था विवाद

देखिये वीडियो, रात में सुनसान जगह खड़ी मिली SDM की कार:पूछताछ करने पर मौके से गाड़ी लेकर भागा चालक; युवती भी थी साथ

सुरक्षा नियमों के उल्लंघन और अवैध बेसमेंट उपयोग पर 6 परिसर हुए सील:शहरभर में जांच जारी; पार्किंग की जगह चल रहे थे लाइब्रेरी, स्नूकर क्लब और मेस

हॉस्पिटल परिसर में डॉक्टर से मारपीट:बेदखल करने को लेकर पार्टनर से चल रहा विवाद

जिला प्रशासन को 1500 करोड़ का बड़ा झटका:हाईकोर्ट ने खारिज किया सीलिंग आदेश

50 से ज्यादा मौत का दावा, आंकड़े छिपाने का आरोप:जहरीली शराबकांड; मौत का सिलसिला थम नहीं रहा

अवैध शराब के अड्डों पर ताबड़तोड़ छापेमारी:15.20 टन महुआ लहान किया नष्ट; 100 से ज्यादा जवान कार्रवाई में जुटे, 23 प्रकरण दर्ज

देखिये वीडियो, फायर सेफ्टी नियमों की अनदेखी पर बड़ा एक्शन:अपोलो टावर किया सील

मूंग उपार्जन में लाखों के फर्जीवाड़े का खुलासा:3 हजार में खरीदी मूंग समर्थन मूल्य पर बेची; EOW ने दर्ज की FIR

सागर में मौत की बोतल किसने खोली

‘छात्रों की गूंज’ के लिए 1 लाख रजिस्ट्रेशन:कांग्रेसियों ने आतिशबाजी कर मनाया जश्न; 19 सितंबर को आएंगे राहुल गांधी

लापरवाही पर दो स्वच्छता निरीक्षकों और दो दरोगाओं का कटा दिया वेतन:निगम आयुक्त ने किया मास्टर प्लान की आरई-2 सड़क का निरीक्षण

धारा 16 में स्वीकृत कॉलोनी पर प्रशासन उलझा:TCP के पत्र से कॉलोनाइजर को मिली राहत

कान्ह नदी किनारे बरसों पुराना अवैध निर्माण ध्वस्त:34 मकान और कारखाने जमींदोज

स्क्रीन पर दिखाया जाता था लाखों का मुनाफा और जेब कर देते थे खाली:दो मास्टरमाइंड समेत पूरा नेटवर्क गिरफ्त में; 31 मोबाइल, 7 आईफोन, 18 कंप्यूटर सहित भारी मात्रा में उपकरण जब्त

कारोबारी के ठिकानों पर ED का छापा:घर से लेकर फैक्ट्री तक पहुंची टीमें; करोड़ों के लोन मामले में दी दबिश
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!