खबर
Top News

कतारों में महिलाएं: महीनों से सिलेंडर का इंतजार

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

15 अप्रैल 2026, 1:28 pm
शेयर करें:
कतारों में महिलाएं

सत्यम गैस एजेंसी पर हाहाकार: केवायसी के नाम पर उपभोक्ताओं को दौड़ाया, भीषण गर्मी में पीने के पानी तक का प्रबंध नहीं

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के एबी रोड स्थित शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में संचालित इंडियन गैस की सत्यम गैस एजेंसी पर कई दिनों से उपभोक्ताओं की भीड़ उमड़ रही है। हालत यह है कि घर-घर पहुंचने वाला सिलेंडर अब दफ्तरों के बाहर घंटों धूप में खड़े होने के बाद भी नसीब नहीं हो रहा है।

इस अव्यवस्था के बीच सबसे ज्यादा मार महिलाओं और युवतियों पर पड़ रही है, जो चूल्हा जलाने की आस में सुबह से शाम तक कतारों में खड़ी रहने को मजबूर हैं।

एजेंसी पर कुप्रबंधन का आलम यह है कि चिलचिलाती धूप में खड़े उपभोक्ताओं के लिए न तो छांव की कोई व्यवस्था है और न ही पीने के पानी की।

एजेंसी पर मौजूद उपभोक्ताओं का गुस्सा अब फूटने लगा है। ग्राहक शशि बांगर ने बताया कि वे फरवरी माह से परेशान हैं और महीनों बीतने के बाद भी उन्हें घरेलू गैस सिलेंडर मुहैया नहीं कराया गया है।

यही स्थिति रितेश जायसवाल, राधेश्याम पटेल और राहुल भाटी जैसे अनेक ग्राहकों की है, जो एक महीने से लगातार एजेंसी के चक्कर काट रहे हैं।

इन उपभोक्ताओं का आरोप है कि केवायसी अपडेट करने के नाम पर उन्हें परेशान किया जा रहा है और उनकी बुकिंग तक स्वीकार नहीं की जा रही।

वहीं पुनीत शर्मा जैसे ग्राहकों के साथ तकनीकी धोखाधड़ी का मामला सामने आ रहा है, जहां सिस्टम में सिलेंडर डिलिवर दिखा रहा है, लेकिन वास्तविकता में उन्हें मिला नहीं है।

तीन गुना कीमत पर मिल रहा सिलेंडर
उपभोक्ता नयन शर्मा ने एजेंसी प्रबंधन पर आरोप लगाया कि प्रशासन और कंपनी की संवेदनहीनता के कारण आम आदमी पिस रहा है। एक ओर जहां वैध उपभोक्ताओं को बुकिंग के बावजूद सिलेंडर नहीं मिल रहा, वहीं दूसरी ओर क्षेत्र में तीन गुना कीमतों पर ब्लैक में गैस आसानी से उपलब्ध है।

सत्यम गैस एजेंसी के कर्मचारियों ने इस अव्यवस्था और कालाबाजारी को लेकर साफ कहा कि वे इस बारे में कुछ नहीं बोल सकते। ऑनलाइन बुकिंग के बाद होम डिलिवरी का दावा पूरी तरह फेल साबित हो रहा है।

इस गंभीर संकट और एजेंसी की मनमानी के खिलाफ अब जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक मोहन लाल मारू को सख्त संज्ञान लेने की आवश्यकता है, ताकि उपभोक्ताओं को इस प्रताड़ना से मुक्ति मिल सके और व्यवस्थाओं में सुधार हो।

पूरी व्यवस्था की जांच करवाई जाएगी
सत्यम गैस एजेंसी की स्थिति को लेकर इंडियन गैस के सेल्स ऑफिसर और क्षेत्रीय प्रबंधक को सूचित कर दिया गया है। पिछले 3 दिनों में एजेंसी को 4 लोड सिलेंडर उपलब्ध करवाए गए हैं। उपभोक्ताओं को हो रही असुविधा को देखते हुए जल्द ही एक टीम भेजकर पूरी व्यवस्था की जांच करवाई जाएगी। वर्तमान में केवाईसी और बुकिंग को लेकर इंडियन गैस के सर्वर में तकनीकी समस्या चल रही है, जिसका खामियाजा उपभोक्ताओं को उठाना पड़ रहा है, इसे जल्द दुरुस्त कराया जाएगा। - मोहनलाल मारू, जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक, इंदौर

संबंधित समाचार

बच्चों की मौतों पर बड़ा खुलासा
Top News

बच्चों की मौतों पर बड़ा खुलासा:एक बीमारी नहीं; कई संक्रमणों ने मिलकर बिगाड़ी हालत, केंद्रीय टीम की जांच में सामने आई जटिल स्थिति

about 5 hours ago
इंस्टाग्राम पर बच्चों की अश्लील सामग्री का नेटवर्क
Top News

इंस्टाग्राम पर बच्चों की अश्लील सामग्री का नेटवर्क:पेड विज्ञापनों से टेलीग्राम तक पहुंच रहे थे यूजर्स; एनएचआरसी ने मेटा को भेजा नोटिस

about 5 hours ago
5 मंजिला बिल्डिंग भरभराकर गिरी
Top News

5 मंजिला बिल्डिंग भरभराकर गिरी:एक की मौत; 3 गंभीर घायल, हादसे के वक्त हॉस्टल के कमरों में थे छात्र, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

about 6 hours ago
‘छात्रों की गूंज’ पर घमासान
Top News

‘छात्रों की गूंज’ पर घमासान:कलेक्टर से मिले कांग्रेसी; तीन मैदानों में से एक की मांगी अनुमति, चौकसे बोले- सरकार को राहुल के नाम का फोबिया

about 6 hours ago
स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
Top News

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बाइक सहित 26 लाख का मशरूका जब्त; सप्लायर भी पकड़ाया

about 6 hours ago
दुनिया के नए नक्शे पर भारत की दो टूक
Top News

दुनिया के नए नक्शे पर भारत की दो टूक:जम्मू-कश्मीर और लद्दाख समेत पूरा क्षेत्र आधिकारिक नक्शे के मुताबिक दिखे; सीमाओं से समझौता नहीं

about 6 hours ago
जहरीली शराब कांड मामले में बड़ा एक्शन
Top News

जहरीली शराब कांड मामले में बड़ा एक्शन:आबकारी विभाग के 3 अफसर सस्पेंड; मुख्यमंत्री ने कहा- दोषियों को बख्शेंगे नहीं

about 6 hours ago
सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त
Top News

सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त:अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क का शक

about 6 hours ago
अवैध शराब पर पुलिस की दबिश
Top News

अवैध शराब पर पुलिस की दबिश:कार के अंदर छिपाकर ले जा रहे थे पाव; लाखों का माल जब्त

about 7 hours ago
रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार
Top News

रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार:गांव के पास जंगल में छिपा था

about 7 hours ago
छात्रों के लिए खुशखबरी
Top News

छात्रों के लिए खुशखबरी:डिग्री के साथ फ्री में सीखें AI और साइबर सुरक्षा; जानिए किन्हें मिलेगा फायदा

about 7 hours ago
शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन
Top News

शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन:सूरज से बनी आयशा; 4 लाख और बुलेट लेने का भी आरोप

about 7 hours ago
MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम
Top News

MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम:पीपीपी मॉडल पर बस सेवा चलाने की तैयारी; 12 सेक्टर में निवेश के खुलेंगे रास्ते

about 7 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:शराब कांड में इतनी मौतों से हड़कंप; कई रसूखदार जांच के घेरे में, कलेक्टर की जवाबदेही पर भी उठे सवाल

about 7 hours ago
राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’: रागिनी नायक
Top News

राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’:जातिगत जनगणना को लेकर भी केंद्र पर निशाना

about 7 hours ago
इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान
Top News

इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान:काउंसल जनरल ने महापौर के साथ किया मंथन

about 8 hours ago
तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला
Top News

तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला:पति की मौके पर मौत, पत्नी गंभीर; हादसे के बाद चक्काजाम

about 8 hours ago
14 साल के बेटे से दुष्कर्म
Top News

14 साल के बेटे से दुष्कर्म:सगे पिता ने बनाया हवस का शिकार; नाबालिग बेटी से रेप के मामले में पहले भी जा चुका है जेल

about 8 hours ago
10 साल बाद टूटी चुप्पी
Indore

10 साल बाद टूटी चुप्पी:पिनाकल ग्रैंड की जमीन के खेल में एफआईआर

about 8 hours ago
चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी
Top News

चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी:ड्राइवर मौके से हुआ फरार

about 8 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!