इस चर्चित और प्रसिद्ध संत को महिला ने की फंसाने की कोशिश: स्पाई कैमरा लगाकर धाम पहुंची थी; ब्लैकमेलिंग का आरोप
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, छतरपुर।
बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने एक साक्षात्कार के दौरान दावा किया है कि कई महिलाएं उन्हें प्रेमजाल में फंसाने और बाद में ब्लैकमेल करने की कोशिश कर चुकी हैं। उन्होंने कहा कि ऐसी ही एक घटना में एक महिला स्पाई कैमरा लगाकर धाम में पहुंची थी, लेकिन समय रहते उनकी योजना का पता चल गया।
महिला लगभग एक महीने तक धाम में रुकी रही
धीरेंद्र शास्त्री के अनुसार, एक महिला लगभग एक महीने तक धाम में रुकी रही और उनका व्यवहार सामान्य भक्त जैसा दिखाने की कोशिश करती रही। उन्होंने बताया कि उस महिला का व्यवहार अत्यधिक दिखावटी था और वह अक्सर मेकअप और सज-धज कर रहती थी। साथ ही, वह उनके आसपास मौजूद लोगों को प्रभावित करने की भी कोशिश करती थी।
सहयोगियों को उपहार में मोबाइल फोन तक दिए
उन्होंने कहा कि उस महिला ने उनके कुछ सहयोगियों को उपहार में मोबाइल फोन तक दिए, जिसके बाद कई लोग उसके प्रति आकर्षित हो गए थे। शास्त्री के अनुसार, उनके सहयोगियों ने उसे अत्यंत श्रद्धालु और समर्पित भक्त बताते हुए ‘मीरा’ जैसी उपमा तक दे दी थी।
जानबूझकर ऐसी जगह बैठती थी
धीरेंद्र शास्त्री ने आगे बताया कि वह महिला जानबूझकर ऐसे स्थानों पर बैठती थी, जहां से उनका ध्यान उसकी ओर जा सके। शुरुआत में उन्हें भी इस पर संदेह हुआ, लेकिन बाद में जब उनके कुछ चेलों ने उसकी प्रशंसा शुरू की, तो उन्हें शक और गहरा हो गया।
संकेत के बाद बरती सतर्कता
उन्होंने कहा कि इसी बीच उन्हें यह संकेत मिला कि उनके आसपास कोई योजना बनाई जा रही है, जिसके बाद उन्होंने सतर्कता बरती और कथित साजिश को सफल नहीं होने दिया। हालांकि, इस पूरे मामले को लेकर धीरेंद्र शास्त्री ने इसे अपनी सतर्कता और भगवान की कृपा का परिणाम बताया है।
संबंधित समाचार

रास्ता देने के विवाद में रिटायर्ड फौजी ने की फायरिंग:युवक के पेट में लगी गोली; पिता-पुत्र हिरासत में, लोगों को धमकाते हुए वीडियो वायरल

05 लाख रुपए तक वसूलता था फिरोज:हेड कांस्टेबल पर गो-सेवक के सनसनीखेज आरोप

फिरोज के सेटिंगबाज भाई भी जांच के घेरे में?:13 करोड़ से ज्यादा खर्च का आकलन, जमीन के सौदों में 81 लाख की बयाना राशि और खातों में करोड़ों के लेनदेन के दावे

दिनदहाड़े चोरी करने वाली गैंग पकड़ाई:सूने मकानों को बनाते थे निशाना; आरोपी गिरफ्तार, लाखों का माल जब्त

किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी:कृषि मंत्री ने लॉन्च किया एग्री वेलफेयर पोर्टल; एक ही प्लेटफॉर्म पर मिलेंगी ये जानकारी

व्यापारी की पत्नी ने की आत्महत्या:फांसी लगाकर दी जान; 5 साल पहले किया था प्रेम विवाह

इंदौर में दशहरे पर शूर्पणखा दहन की तैयारी:चर्चित महिला आरोपियों के लगेंगे पुतले; पिछले साल हाईकोर्ट के आदेश के बाद रद्द हुआ था आयोजन

वीडियो देखिये, ग्वालियर हादसा पर बोले मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव:दोषियों पर होगी कार्रवाई ; घायलों को बेहतर इलाज दिलाना सरकार की प्राथमिकता

चाकूबाजी में घायल 16 वर्षीय किशोर की मौत:वाहन कटिंग को लेकर हुआ था विवाद; मुख्य आरोपी फरार

वीडियो देखिये, ग्वालियर शीतला माता मंदिर हादसा मामला:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ट्रॉमा सेंटर पहुंचकर जाना घायलों का हाल

इंदौर में सड़क धंसने का सिलसिला जारी:अब यहां गड्ढे में फंसा टैंकर; क्रेन की मदद से निकाला

प्रज्ञान ओझा बने चीफ सिलेक्टर:अजित अगरकर की लेंगे जगह; रमेश पोवार को भी मिली जिम्मेदारी

ड्रग्स तस्करी मामले में वकील गिरफ्तारी:पूछताछ में किया बड़ा खुलासा; मुख्य आरोपी के घर पहुंची क्राइम ब्रांच

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की खबर से इंदौर के कारोबारियों की बढ़ी चिंता:पहले मिल चुकी हैं करोड़ों की रंगदारी की धमकियां; इनको मिली है पुलिस सुरक्षा

पारले-जी बिस्किट फैक्ट्री में लगी भीषण आग:दूर तक दिखीं लपटें; दमकल की 7 गाड़ियां आग बुझाने में जुटीं

वीडियो देखिये, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया कन्या पूजन:बोले-मां केवल मंदिर में नहीं, बेटियों में भी निवास करती हैं

दशहरे पर निकलेगी बाबा महाकाल की सवारी:ड्रोन से बरसेंगे फूल; 1 लाख वर्गफीट में बनेगी रंगोली

इंदौर में कांग्रेस को झटका:3 पार्षदों की सदस्यता बची; राज्य निर्वाचन आयोग ने शिकायत की खारिज

वीडियो देखिये, टाइगर श्रॉफ फायरिंग कांड के आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस ने 15 मिनट में बिछाया जाल:दिल्ली के रास्ते नेपाल भागने की थी योजना

पटवारी ने दो बेटों की हत्या के बाद ट्रेन के आगे कूदकर दी जान:रेलवे पार्किंग में कार से मिले दोनों बच्चों के शव; पोस्टमार्टम में हुआ बड़ा खुलासा
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!