शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म: एक साल तक बनाता रहा संबंध; फेसबुक पर हुई थी दोस्ती
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, ग्वालियर।
एक विवाहित महिला के साथ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मामला विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र से सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
फेसबुक से शुरू हुई पहचान
पुलिस के अनुसार, 37 वर्षीय महिला की करीब एक साल पहले विक्की जाटव (निवासी उत्तमपुर, जिला मुरैना) से फेसबुक के जरिए पहचान हुई थी। इसके बाद दोनों के बीच बातचीत बढ़ी और फोन पर नियमित संपर्क होने लगा।
होटल में ले जाकर किया दुष्कर्म
बताया गया कि 7 जुलाई 2025 को आरोपी ग्वालियर आया और महिला को मिलने के लिए बुलाया। वह उसे सिल्वर स्टेज के पास स्थित एक होटल में ले गया, जहां शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर आरोपी ने जल्द शादी करने का भरोसा देकर उसे चुप कराया।
लगातार करता रहा शोषण
पीड़िता के आरोप के मुताबिक, इसके बाद आरोपी उसे अलग-अलग जगहों पर ले जाकर बार-बार शारीरिक संबंध बनाता रहा। जब महिला ने शादी के लिए दबाव बनाया, तो आरोपी मुकर गया और उसे जान से मारने की धमकी दी।
पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
मामले में पुलिस ने दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया। इसके बाद पुलिस टीम मुरैना पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर ग्वालियर ले आई। थाना प्रभारी रवींद्र जाटव के अनुसार, आरोपी से पूछताछ की जा रही है और मामले की जांच जारी है।
संबंधित समाचार

अवैध शराब पर पुलिस की दबिश:कार के अंदर छिपाकर ले जा रहे थे पाव; लाखों का माल जब्त

रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार:गांव के पास जंगल में छिपा था

छात्रों के लिए खुशखबरी:डिग्री के साथ फ्री में सीखें AI और साइबर सुरक्षा; जानिए किन्हें मिलेगा फायदा

शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन:सूरज से बनी आयशा; 4 लाख और बुलेट लेने का भी आरोप

MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम:पीपीपी मॉडल पर बस सेवा चलाने की तैयारी; 12 सेक्टर में निवेश के खुलेंगे रास्ते

देखिए वीडियो:शराब कांड में इतनी मौतों से हड़कंप; कई रसूखदार जांच के घेरे में, कलेक्टर की जवाबदेही पर भी उठे सवाल

राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’:जातिगत जनगणना को लेकर भी केंद्र पर निशाना

इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान:काउंसल जनरल ने महापौर के साथ किया मंथन

तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला:पति की मौके पर मौत, पत्नी गंभीर; हादसे के बाद चक्काजाम

14 साल के बेटे से दुष्कर्म:सगे पिता ने बनाया हवस का शिकार; नाबालिग बेटी से रेप के मामले में पहले भी जा चुका है जेल

10 साल बाद टूटी चुप्पी:पिनाकल ग्रैंड की जमीन के खेल में एफआईआर

चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी:ड्राइवर मौके से हुआ फरार

इस जुनूनी युवा का वायरल वीडियो इस देश पहुंचा:इस हस्ती ने दिया जॉब ऑफर

तीन महीने से फरार था ड्रग्स सप्लायर:क्राइम ब्रांच ने गब्बर को धर दबोचा

मुरैना का भैंसोरा तालाब फूटा:सोन-कुंवारी नदियां उफनीं

पूरे मानसून रहें सावधान:मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव

MP में सरकारी स्कूलों की बदलेगी तस्वीर:मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान; अधिकारियों को दिया इतने प्रतिशत रिजल्ट का टारगेट

बाबा की सवारी को लेकर ट्रैफिक प्लान:इतनी बजे से बंद हो जाएंगी ये सड़कें, इतने लाख श्रद्धालुओं के आने का अनुमान

गोगा नवमी के जुलूस में 200 संदिग्धों की जांच:6 चाकूबाजों और 9 चिलमबाजों को पुलिस ने दबोचा

3 मंजिला इमारत भरभराकर गिरी:मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!