जंगल ले जाकर महिला से चार घंटे में तीन बार दुष्कर्म: धमकाकर रखा चुप; आरोपी पुलिस की गिरफ्त में
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, राजगढ़।
जिले के जीरापुर थाना क्षेत्र में 35 वर्षीय महिला के साथ दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना 31 मार्च की देर रात से 1 अप्रैल की तड़के सुबह के बीच की बताई जा रही है।
बहाने से ले गया जंगल में
पुलिस के अनुसार, नर्मदेश्वर कॉलोनी निवासी मुकेश दांगी महिला को बहाने से भंडावद रोड स्थित जंगल क्षेत्र में ले गया। आरोप है कि रात करीब 10 बजे से सुबह करीब 2 बजे के बीच आरोपी ने महिला के साथ जबरदस्ती तीन बार दुष्कर्म किया।
धमकाकर रखा चुप
पीड़िता ने बताया कि घटना के दौरान आरोपी उसे लगातार डराता-धमकाता रहा और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। इस कारण वह डर और सदमे में रही और तुरंत शिकायत नहीं कर सकी।
एक दिन बाद पहुंची थाने
घटना के बाद एक दिन तक चुप रहने के बाद महिला ने हिम्मत जुटाई और गुरुवार को जीरापुर थाने पहुंचकर पूरे घटनाक्रम की जानकारी पुलिस को दी।
मामला दर्ज, आरोपी गिरफ्तार
महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 64(2), 87 और 351(3) के तहत प्रकरण दर्ज किया। कार्रवाई करते हुए शुक्रवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।
जांच जारी
थाना प्रभारी आदित्य सोनी ने बताया कि मामले की विवेचना जारी है और आरोपी से पूछताछ की जा रही है। आगे की कानूनी प्रक्रिया भी जारी है।
संबंधित समाचार

नीरज चोपड़ा एशियन गेम्स से बाहर:चोट के चलते नहीं खेलेंगे; इस खिलाड़ी को मिली टीम में जगह

क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई:अवैध हथियारों की डिलीवरी से पहले दो गिरफ्तार; 3 पिस्टल-1 कट्टा बरामद

कलेक्टोरेट में अपर कलेक्टरों के बीच हुआ काम का बंटवारा:इन्हें मिली जिम्मेदारी; कलेक्टर ने जारी किए आदेश

देखिए वीडियो:रॉन्ग साइड ड्राइविंग पर अब सीधे FIR; राजधानी की तर्ज पर ट्रैफिक पुलिस की सख्ती, ड्रोन से निगरानी कर चार वाहन चालकों पर केस

महिला ने नगर निगम कमिश्नर को बीच रास्ते रोका:बोली- पाइप चेंज करा दो; किससे पानी मांगे

फिल्मी उम्मीदें बनाम असली शादी:सुहागरात पर पत्नी नहीं शरमाई तो पति पहुंचा फैमिली कोर्ट

UPSC में फेल हुआ तो बना फर्जी IPS:फर्जी थानेदार बनकर रौब जमाने की कोशिश; डायरी में अफसरों के नंबर

नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई:गांजे के हरे पौधे किए जब्त; आरोपी पर केस दर्ज

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में 1 लाख युवाओं का टारगेट:घर-घर जाकर होगा Gen-Z का रजिस्ट्रेशन; नेताओं को बाहर संभालनी होगी व्यवस्था

देश के कई राज्यों में बाढ़ जैसे हालात:बिहार में 13 जिले जलमग्न; काशी में 407 परिवारों ने घर छोड़ा, हिमाचल में 175 सड़कें बंद

कौन बोले:हमें कांग्रेस-आप की बी टीम कहने वाले पहले तय करें, हम किसकी टीम हैं

घरों के बाहर घूमता दिखा तेंदुआ:सीसीटीवी में कैद हुई तस्वीरें; ग्रामीणों में दहशत

अवैध क्लिनिक में गलत इलाज से 10 साल की मासूम की मौत:लीपापोती में जुटा स्वास्थ्य विभाग

देखिए वीडियो:इस प्रसिद्ध मंदिर के पहले सीईओ ने संभाला कार्यभार; बोले- पुरानी बातों को छोड़कर आगे बढ़ने का समय

375 क्विंटल अवैध शकर जब्त:पैपे न्यूट्रिशन चॉकलेट फैक्ट्री पर खाद्य विभाग का छापा; नौ शकर डीलरों के गोदामों की भी जांच

राहुल गांधी की ‘छात्रों की गूंज’ में यौन शोषण के फरार आरोपी की गूंज:भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राकेश सिंह यादव ने कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका

कोर्ट की तल्ख टिप्पणी:‘पत्नी का हर जगह पति के साथ जाना जरूरी नहीं’

‘सेना’ की निगरानी में ‘रामलला’:ऑपरेशन सिंदूर में कमाल करने वाले एयर मार्शल के हवाले अब राम मंदिर ट्रस्ट 5885 दावेदार; एक का हुआ चयन

ट्रैफिक डायवर्शन:जन्माष्टमी-गोगा नवमी पर कई रास्तों पर वाहनों की एंट्री बंद; पार्किंग भी प्रतिबंधित

स्टार्टअप और इनोवेशन के क्षेत्र में आगे बढ़ रहा मध्यप्रदेश:12 हजार से ज्यादा स्टार्टअप का लक्ष्य; युवाओं के आइडिया को मिलेगा बेहतर प्लेटफॉर्म
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!