शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म: सब इंस्पेक्टर ने बनाया हवस का शिकार; पीड़िता ने जनसुनवाई में की थी शिकायत
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, विदिशा।
शादी का झांसा देकर महिला के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में विदिशा पुलिस ने सिविल लाइन थाने में पदस्थ सब इंस्पेक्टर (SI) जयप्रकाश रसीले को गिरफ्तार कर लिया है। गुरुवार को आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया था, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। मामले के सामने आते ही पुलिस अधीक्षक रोहित काशवानी ने आरोपी अधिकारी को निलंबित कर दिया था।
जनसुनवाई में महिला ने की शिकायत
पुलिस के अनुसार, लटेरी थाना क्षेत्र की एक महिला ने मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में आवेदन देकर सब इंस्पेक्टर जयप्रकाश रसीले पर गंभीर आरोप लगाए थे। महिला का कहना है कि आरोपी ने शादी का भरोसा देकर लंबे समय तक उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए।
पीड़िता ने शिकायत में यह भी आरोप लगाया कि आरोपी पहले से विवाहित था, लेकिन उसने अपनी शादी की बात छिपाकर उसे विश्वास में लिया और विवाह का आश्वासन देता रहा।
जांच में मिले आरोपों के प्रारंभिक प्रमाण
महिला की शिकायत मिलने के बाद पुलिस अधिकारियों ने मामले की जांच कराई। प्रारंभिक जांच में आरोपों के समर्थन में तथ्य मिलने पर एसपी रोहित काशवानी के निर्देश पर आरोपी सब इंस्पेक्टर के खिलाफ दुष्कर्म सहित अन्य संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।
गिरफ्तारी के साथ विभागीय कार्रवाई
एफआईआर दर्ज होने के बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी एसआई को गिरफ्तार कर लिया। वहीं विभागीय स्तर पर भी कड़ी कार्रवाई करते हुए उसे निलंबित कर दिया गया।
2016 बैच का अधिकारी
जयप्रकाश रसीले वर्ष 2016 बैच का सब इंस्पेक्टर है और वर्तमान में विदिशा के सिविल लाइन थाने में पदस्थ था। फिलहाल पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।
संबंधित समाचार

जहरीली शराब केस में तीन बरी:रतलाम में कोर्ट ने कहा- पुलिस की जांच में खामियां

बायपास पर DRI का बड़ा एक्शन:करोड़ों की एम्फेटामाइन के साथ तस्कर गिरफ्तार; बस में बैठा था आरोपी, सलवार सूट के अंदर छिपाकर रखी थी 2 किलो से ज्यादा ड्रग्स

IRCTC केस:लालू, तेजस्वी और राबड़ी समेत 9 पर आरोप तय;7 आरोपी बरी, अगली सुनवाई 3 अक्टूबर को

खड़े हनुमानजी पर प्रशासन का यू-टर्न:बिना सहमति नहीं हटेगी प्रतिमा

10 बाय 10 के चबूतरे पर बैठकर पढ़ रहे नौनिहाल

आरोपियों पर उम्रकैद व फांसी की धाराओं में कार्रवाई की जाएगी:जहरीली शराब कांड पर बोले सीएम डॉ. मोहन यादव

बीजेपी नेत्री के बेटे पर चल रहे रेप केस को वापस लेने का दबाव:हेलमेट पहने आरोपी ने रोका; कहा- प्रकरण वापस नहीं लिया तो अगली बार समझाने नहीं आऊंगा

दुबई में सनपाल का रिमोट:जबलपुर में गुरुमुख का नेटवर्क; अब ईडी की बारी कब

घर में घुसकर मां-बेटी पर धारदार हथियार से हमला:मां की मौत; बेटी गंभीर, 4 साल की बच्ची सुरक्षित बाहर निकली तो हुआ खुलासा

जिलाबदर किया नहीं, केवल थाने में हाजिरी:हो गई चंदर की हत्या

इस फोरलेन पर अब NHAI संभालेगा टोल:मेंटेनेंस के लिए भी शुरू हुई टेंडर प्रक्रिया

600 दुकानों वाले अपोलो टॉवर समेत रेस्टोरेंट,शोरूम हॉस्टल, प्रिंटिंग प्रेस और कोचिंग पर सीलिंग की हुई कार्रवाई

मुआवजे के दस्तावेज बनाने पटवारी मांग रहा था रिश्वत:रुपए लेते लोकायुक्त ने दबोचा

मठ के एक पते से 40 पासपोर्ट जारी:बांग्लादेशी नागरिकों को भारतीय बनाने वाले गिरोह का खुलासा

थाली में कीड़े कमरों में चूहे:सेज यूनिवर्सिटी हॉस्टल की बदइंतजामी पर चार घंटे आंदोलन

एडिशनल डीसीपी को दिया धक्का 14 नामजद समेत अन्य पर केस दर्ज:रिमूवल कार्रवाई के विरोध में हंगामा

विवाद में फायर ब्रांड नेता की एंट्री:सीएम डाॅ. मोहन यादव को लिखा पत्र; मंदिर को बचाते हुए विकास कार्य आगे बढ़ाने का सुझाया रास्ता

मुक्तिधामों में बदहाली:अफसरों की शह पर चल रही अवैध वसूली

अब 225 करोड़ से बदलेगा बैगा बहुल 100 गांवों का चेहरा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने पीड़ित परिवारों को दी 2-2 लाख की मदद

मुक्ति की राह खुली:6000 से ज्यादा प्लॉटधारकों का फूटा गुस्सा; सैकड़ों लोग आईडीए कार्यालय पहुंचे; CEO ने लिखित आश्वासन दिया-अक्टूबर के दूसरे सप्ताह या उससे पहले बैठक
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!