खबर
Top News

नहाने का वीडियो बनाकर महिला से दुष्कर्म: देवर एक साल तक करता रहा शोषण; धमकी देकर बनाए शारीरिक संबंध

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

04 जून 2026, 5:00 pm
शेयर करें:
नहाने का वीडियो बनाकर महिला से दुष्कर्म

खुलासा फर्स्ट, खंडवा।
खालवा थाना क्षेत्र में एक विवाहिता महिला ने अपने दूर के रिश्ते के देवर पर ब्लैकमेल कर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और धमकी सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

नहाने का वीडियो बनाकर दी धमकी
30 वर्षीय पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी रिश्ते में उसका दूर का देवर लगता है और इंदौर में काम करता है। करीब एक वर्ष पहले वह उनके घर आया था और एक-दो दिन वहीं रुका था।

धमकी देकर बनाए शारीरिक संबंध
महिला का आरोप है कि इसी दौरान आरोपी ने उसका नहाते समय का वीडियो बना लिया। बाद में उसने वीडियो दिखाकर महिला को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। आरोपी ने कथित तौर पर वीडियो पति को दिखाने और सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देते हुए शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाया।

एक साल तक करता रहा शोषण
पीड़िता के अनुसार आरोपी लगातार वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसे डराता रहा और पिछले एक वर्ष के दौरान कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया। डर और बदनामी के भय से वह अब तक किसी को इस बारे में नहीं बता सकी।

पुलिस ने दर्ज किया मामला
गुरुवार को महिला खालवा थाने पहुंची और पूरे घटनाक्रम की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म तथा जान से मारने की धमकी देने सहित अन्य संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है।

आरोपी की तलाश जारी
खालवा थाना पुलिस के एएसआई चंद्रकांत सोणवने ने बताया कि महिला की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। पुलिस के अनुसार अभी तक कथित वीडियो महिला के पास उपलब्ध नहीं है, लेकिन आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।

पुलिस का कहना है कि जांच में सामने आने वाले तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित समाचार

एसी लगाने को लेकर विवाद
Top News

एसी लगाने को लेकर विवाद:कांग्रेस नेता के भतीजे पर मारपीट का आरोप; FIR के बाद समर्थकों ने घेरा थाना

about 4 hours ago
भीषण सड़क हादसा
Top News

भीषण सड़क हादसा:बस-ट्रक की टक्कर में 3 लोगों की मौत; 40 यात्री थे सवार

about 4 hours ago
मुख्यमंत्री ने किया जन विश्वास पोर्टल लॉन्च
Top News

मुख्यमंत्री ने किया जन विश्वास पोर्टल लॉन्च:अब ऑनलाइन होगी जिलों की हर गतिविधि की निगरानी; कलेक्टरों को देनी होगी कामकाज की रिपोर्ट

about 4 hours ago
राम मंदिर ट्रस्ट को मिला पहला CEO
Top News

राम मंदिर ट्रस्ट को मिला पहला CEO:इन्हें मिली बड़ी जिम्मेदारी; 3 नए ट्रस्टी भी नियुक्त

about 5 hours ago
क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई
Top News

क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई:करोड़ों के संदिग्ध ट्रांजेक्शन वाला म्यूल अकाउंट पकड़ा; खाताधारक गिरफ्तार

about 5 hours ago
महाकाल मंदिर के बाहर प्रसाद खरीदने को लेकर विवाद
Top News

महाकाल मंदिर के बाहर प्रसाद खरीदने को लेकर विवाद:केंद्रीय गृह मंत्रालय के अकाउंटेंट के परिवार के साथ मारपीट; एक युवक हिरासत में

about 5 hours ago
जेल गोलीकांड मामले में एक्शन
Top News

जेल गोलीकांड मामले में एक्शन:फायरिंग के बाद अधीक्षक निलंबित; कैदी तक कट्टा पहुंचने की जांच तेज

about 6 hours ago
मास्टर प्लान रोड निर्माण में बाधक 18 अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर
Top News

मास्टर प्लान रोड निर्माण में बाधक 18 अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर

about 6 hours ago
टेलीकॉम कंपनी के कर्मचारी ने की आत्महत्या
Top News

टेलीकॉम कंपनी के कर्मचारी ने की आत्महत्या:सुसाइड नोट में इन पर लगाए प्रताड़ना के आरोप; पिता से मांगी माफी

about 6 hours ago
आखिर कौन ‘मिस्टर इंडिया’ कर रहा ये नियुक्तियांं
Top News

आखिर कौन ‘मिस्टर इंडिया’ कर रहा ये नियुक्तियांं

about 6 hours ago
फर्जी डॉक्टर सज्जनसिंह पंवार पर क्रिमिनल केस की हुई मांग
Top News

फर्जी डॉक्टर सज्जनसिंह पंवार पर क्रिमिनल केस की हुई मांग:जान गंवाने वाली महिला का बेटा मिला कलेक्टर से

about 7 hours ago
भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की नगर कार्यकारिणी घोषित
Top News

भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की नगर कार्यकारिणी घोषित:39 पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी; इन्हें बनाया उपाध्यक्ष

about 7 hours ago
राहुल गांधी के कार्यक्रम की तारीख बदली
Top News

राहुल गांधी के कार्यक्रम की तारीख बदली:अब इस दिन होगा; प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

about 7 hours ago
पद प्रदर्शन का माध्यम नहीं जिम्मेदारी निभाने का अवसर होता है, खगेंद्र भार्गव
Top News

पद प्रदर्शन का माध्यम नहीं जिम्मेदारी निभाने का अवसर होता है, खगेंद्र भार्गव:नए कार्यकर्ताओं को सौंपे दायित्व

about 7 hours ago
देखिये वीडियो, होटल में हंगामा
Top News

देखिये वीडियो, होटल में हंगामा:परिवार और पुलिस के साथ पहुंची पत्नी; BSF सब-इंस्पेक्टर पति को महिला के साथ पकड़ा, बिना तलाक दूसरी शादी का आरोप

about 7 hours ago
रक्षाबंधन ड्यूटी के लिए 40 से ज्यादा पुलिसकर्मी सम्मानित
Top News

रक्षाबंधन ड्यूटी के लिए 40 से ज्यादा पुलिसकर्मी सम्मानित:शक्ति मोबाइल टीमों ने बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर संभाला था मोर्चा

about 7 hours ago
अमका-झमका में गूंजेगी प्रभु श्रीकृष्ण की बांसुरी
Top News

अमका-झमका में गूंजेगी प्रभु श्रीकृष्ण की बांसुरी:लीला, लोक और भक्ति से सजेंगी दो सांझ

about 8 hours ago
ई-स्कूटी की बैटरी में विस्फोट से झुलसी छात्रा
Top News

ई-स्कूटी की बैटरी में विस्फोट से झुलसी छात्रा:इलाज के दौरान मौत

about 8 hours ago
फ्लाइट से सोना तस्करी नेटवर्क का खुलासा
Top News

फ्लाइट से सोना तस्करी नेटवर्क का खुलासा:कस्टम कर्मचारी भी था गिरोह में शामिल

about 8 hours ago
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक
Top News

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक:3 नए प्रौद्योगिकी एवं कौशल विश्वविद्यालयों को स्वीकृति

about 8 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!