पति का तर्पण कर बस से आ रही महिला से कर्मचारी ने की छेड़छाड़: गरोठ में जमकर पीटा
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
पति की मौत के बाद हरिद्वार तर्पण करने गई महिला जब इंदौर लौट रही थी तब रास्ते में बस कर्मचारी ने उसके साथ छेड़छाड़ की। उसने कई महिलाओं से छेड़छाड़ की। आज सुबह जब बस मंदसौर जिले के गरोठ में रुकी तो महिलाओं ने आपस में बात की, जिसके बाद उक्त कर्मचारी को जमकर पीटा, थप्पड़ बरसाए और डंडे भी मारे।
ये बस देवराज ट्रेवल्स की है जिसका क्र. एमपी 44 जेडए 5555 है, जो शाजापुर में रजिस्टर्ड है। हालांकि ये इंदौर से चलती है। बस में सवार पत्रकार अजय भावसार ने बताया कि बस कल शाम 6 बजे हरिद्वार से चली थी और आज दोपहर 2 बजे तक इंदौर पहुंचेगी। बस के चलने के बाद एक कर्मचारी ने सभी यात्रियों के टिकट चेक किए।
इसके बाद उसने महिलाओं से अभद्रता शुरू कर दी। एक महिला जो कि तीन माह पूर्व मृत पति का तर्पण करके इंदौर लौट रही थी, उसके साथ बदतमीजी की तो हद ही पार कर दी। महिलाओं ने उसका विरोध किया तो बस में हंगामा खड़ा हो गया।
आरोपित कर्मचारी को यात्रियों ने पकड़ लिया और घटना की जानकारी बस में मौजूद अन्य यात्रियों को दी, लेकिन उन्होंने कोई ध्यान नहीं दिया। बस में तनावपूर्ण माहौल बना रहा। आज सुबह जब बस मंदसौर जिले के गरोठ में रुकी तो सभी महिलाओं ने आपस में बात की तो पता चला कि उक्त कर्मचारी ने उन्हें भी छेड़ा है।
इस पर उनका गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने उसकी पिटाई शुरू कर दी। इस दौरान एक यात्री ने उसे डंडे भी मारे। अन्य बस कर्मचारियों ने उसे बचाया। करीब आधे घंटे तक चले हंगामे के बाद बस इंदौर के लिए रवाना हुई। बस आज दोपहर करीब 2 बजे तक इंदौर पहुंचेगी। यात्रियों का कहना है कि इंदौर पहुंचने पर वे कर्मचारी को पकड़कर थाने ले जाएंगे।
संबंधित समाचार

शादी का झांसा देकर युवती से लाखों की ठगी:मेट्रोमोनियल साइट पर युवक से हुई थी पहचान

समूह लोन दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी:महिलाओं से ऐंठे रुपए; को-ऑपरेटिव बैंक कर्मचारी पर केस दर्ज

पेट्रोल पंप के अंडरग्राउंड टैंक में अचानक भड़की आग:सफाई कर रहा कर्मचारी 90 फीसदी झुलसा; टला बड़ा हादसा

100 साल पुरानी शाही मस्जिद पर संकट:हाईकोर्ट ने दोनों याचिकाएं की खारिज; आदेश आना बाकी

महिला सैन्यकर्मी और बेटी पर कुल्हाड़ी से हमला:महिला संगठनों ने ASP को सौंपा ज्ञापन; इस बात को लेकर हुआ था विवाद

देखिये वीडियो, रात में सुनसान जगह खड़ी मिली SDM की कार:पूछताछ करने पर मौके से गाड़ी लेकर भागा चालक; युवती भी थी साथ

सुरक्षा नियमों के उल्लंघन और अवैध बेसमेंट उपयोग पर 6 परिसर हुए सील:शहरभर में जांच जारी; पार्किंग की जगह चल रहे थे लाइब्रेरी, स्नूकर क्लब और मेस

हॉस्पिटल परिसर में डॉक्टर से मारपीट:बेदखल करने को लेकर पार्टनर से चल रहा विवाद

जिला प्रशासन को 1500 करोड़ का बड़ा झटका:हाईकोर्ट ने खारिज किया सीलिंग आदेश

50 से ज्यादा मौत का दावा, आंकड़े छिपाने का आरोप:जहरीली शराबकांड; मौत का सिलसिला थम नहीं रहा

अवैध शराब के अड्डों पर ताबड़तोड़ छापेमारी:15.20 टन महुआ लहान किया नष्ट; 100 से ज्यादा जवान कार्रवाई में जुटे, 23 प्रकरण दर्ज

देखिये वीडियो, फायर सेफ्टी नियमों की अनदेखी पर बड़ा एक्शन:अपोलो टावर किया सील

मूंग उपार्जन में लाखों के फर्जीवाड़े का खुलासा:3 हजार में खरीदी मूंग समर्थन मूल्य पर बेची; EOW ने दर्ज की FIR

सागर में मौत की बोतल किसने खोली

‘छात्रों की गूंज’ के लिए 1 लाख रजिस्ट्रेशन:कांग्रेसियों ने आतिशबाजी कर मनाया जश्न; 19 सितंबर को आएंगे राहुल गांधी

लापरवाही पर दो स्वच्छता निरीक्षकों और दो दरोगाओं का कटा दिया वेतन:निगम आयुक्त ने किया मास्टर प्लान की आरई-2 सड़क का निरीक्षण

धारा 16 में स्वीकृत कॉलोनी पर प्रशासन उलझा:TCP के पत्र से कॉलोनाइजर को मिली राहत

कान्ह नदी किनारे बरसों पुराना अवैध निर्माण ध्वस्त:34 मकान और कारखाने जमींदोज

स्क्रीन पर दिखाया जाता था लाखों का मुनाफा और जेब कर देते थे खाली:दो मास्टरमाइंड समेत पूरा नेटवर्क गिरफ्त में; 31 मोबाइल, 7 आईफोन, 18 कंप्यूटर सहित भारी मात्रा में उपकरण जब्त

कारोबारी के ठिकानों पर ED का छापा:घर से लेकर फैक्ट्री तक पहुंची टीमें; करोड़ों के लोन मामले में दी दबिश
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!