युवती से छेड़छाड़, अधिवक्ता ने मौके पर पकड़वाए आरोपी: काफी दिनों से पीछा कर रहा था युवक; तुकोगंज पुलिस ने दर्ज किया केस
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
अपोलो टावर क्षेत्र में युवती से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। घटना के दौरान मौजूद अधिवक्ता पूजा तिवारी ने न केवल युवती की मदद की, बल्कि आरोपी को उसके साथियों सहित पुलिस के हवाले भी कर दिया। तुकोगंज थाने में आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है।
पीड़ित युवती ने पुलिस को बताया कि बेटमा निवासी यश कई दिनों से उसका पीछा कर रहा था। जब वह इंदौर आई तो यश भी साथियों के साथ आ गया और छेड़छाड़ करने लगा। बताया जा रहा है कि घटना अपोलो टावर क्षेत्र में हुई, जहां युवती को आरोपी ने फिर से परेशान करना शुरू कर दिया।
इसी दौरान वहां मौजूद अधिवक्ता पूजा तिवारी की नजर इस घटनाक्रम पर पड़ी। मामला समझते ही उन्होंने तुरंत हस्तक्षेप किया और आरोपी युवक को रोकते हुए उसे जमकर फटकार लगाई। इसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से आरोपी और उसके साथियों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया।
चार दिन से कर रहे थे पीछा
पीड़िता के मुताबिक आरोपी और उसके साथी चार दिन से उसका पीछा कर रहे थे। उनकी हरकतों से परेशान होकर उसने इसकी जानकारी अपनी मां को दी थी। इस बीच परिजन और आरोपियों के बीच विवाद भी हुआ, लेकिन इसके बावजूद आरोपी बाज नहीं आए और युवती का पीछा करते रहे।
अधिवक्ता की सक्रियता से दर्ज हुई एफआईआर
मामले में अधिवक्ता पूजा तिवारी ने न केवल पीड़िता को तत्काल मदद उपलब्ध कराई, बल्कि उसे कानूनी प्रक्रिया भी समझाई। उनकी सक्रियता के बाद तुकोगंज थाने में आरोपियों के खिलाफ छेड़छाड़ और पीछा करने की धाराओं में एफआईआर दर्ज करवाई गई। अधिवक्ता पूजा तिवारी की इस साहसिक और त्वरित कार्रवाई की स्थानीय स्तर पर सराहना की जा रही है।
संबंधित समाचार

154 करोड़ के अंबेडकर सेतु में खामी पर PWD सख्त:ठेकेदार से वसूली जाएगी मरम्मत की रकम; ब्लैकलिस्ट करने की तैयारी

पार्किंग को लेकर विवाद:दांत के डॉक्टर पर केस दर्ज

केतन अग्रवाल हत्याकांड मामले में नए आरोपी की एंट्री:पुलिस ने हिरासत में लिया

पापा-दादी मारते हैं स्कूल भी नहीं जाने देते:7 और 9 साल की बहनों ने डॉक्टर से लगाई मदद की गुहार; चाइल्ड हेल्प लाइन ने दोनों को सुरक्षित बाल आश्रम पहुंचाया

अब गांधी नगर से रेडिसन चौराहा तक 17.5 किमी रूट पर दौड़ेगी मेट्रो:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज करेंगे शुभारंभ

बड़ा प्रशासनिक फेरबदल:11 IAS अफसरों के हुए तबादले; 5 को मिला अतिरिक्त प्रभार

नर्मदा पाइपलाइन का लीकेज बंद:पानी और कीचड़ की समस्या खत्म

30 दिन बाद चर्चित केस में नया मोड़:जिंदा होने की उम्मीद; पुलिस को गुमराह करने की साजिश का शक

होटल सयाजी में गंदगी से नाराज युवती ने शादी की बुकिंग कर दी रद्द:रुपए वापस मांगे, कलेक्टर से शिकायत

भाजपा नगर कार्यसमिति में नेता पुत्र-पुत्री व कांग्रेस से आए नेता भी शामिल

अफीम के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार:लाखों का माल किया बरामद; पूछताछ में सामने आया सप्लायर का नाम

100 ग्राम MD ड्रग्स के साथ इतने युवक गिरफ्तार:तीन शहरों के आरोपी; ईको कार से ले जा रहे थे नशे की खेप

जानापाव की पावन धरती से भगवान श्रीकृष्ण को मिला था सुदर्शन चक्र:महाकाल महालोक की तर्ज पर भगवान श्री परशुराम लोक और भगवान श्रीकृष्ण लोक का होगा विकास; मुख्यमंत्री ने किया भूमिपूजन

500 से 1000 वर्गफीट कैसे हुआ संपत्ति का रिकॉर्ड:क्राइम ब्रांच की जांच और कार्रवाई पर उठे सवाल

हनी ट्रैप 2.0:आरोपियों के राजनीतिक दल से जुड़े होने का दावा; दिल्ली-भोपाल में नेताओं से संपर्क का भी जिक्र

ब्राउन शुगर का सप्लायर मंदसौर से धराया:18.89 ग्राम मादक पदार्थ जब्त; इंदौर में ई-रिक्शा चालक को करता था सप्लाय

म्यूल अकाउंट से साइबर ठगी करने वाला गिरफ्तार:क्राइम ब्रांच ने युवक को दबोचा; बैंक खाते और सिम का ओटीपी के लिए कर रहा था इस्तेमाल

देखिये वीडियो, राहुल गांधी के दौरे से पहले घंटा कांड:मंत्री के बयान पर कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता का पलटवार; भाजपा ने बोला हमला

कोकीन के शौकीन शहर के सफेदपोश:नाईजीरियन से पूछताछ में खुलासा

16 दिन बाद शिक्षक अभ्यर्थियों की भूख हड़ताल खत्म:शिक्षा मंत्री से होगी बैठक; मुख्यमंत्री तक मांग पहुंचने का मिला आश्वासन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!