महिला ने एसिड पीकर दी जान: अस्पताल में उपचार के दौरान मौत; परिवार तांत्रिक से करा रहा था झाड़फूंक
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के द्वारकापुरी थाना क्षेत्र में मानसिक तनाव से जूझ रही एक महिला ने एसिड पी लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। गंभीर हालत में उसे एमवाय अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां बुधवार देर रात उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
देर रात मौत हो गई
पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार मृतका सोनू सिसौदिया (43) ऋषि पैलेस कॉलोनी की निवासी थी। बुधवार दोपहर उसकी तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे थे, लेकिन देर रात उसकी मौत हो गई।
पति की मौत के बाद बढ़ गई थी परेशानी
परिजनों ने बताया कि करीब आठ महीने पहले बीमारी के कारण सोनू के पति जगदीश सिसौदिया का निधन हो गया था। इसके बाद से वह मानसिक रूप से परेशान रहने लगी थी। परिवार ने उसका इलाज डॉक्टरों के साथ-साथ तांत्रिकों के माध्यम से भी कराने का प्रयास किया था। बताया गया कि परिवार में दो दिन पहले ही एक नवजात बच्चे का जन्म हुआ था।
गुस्से में आकर एसिड पी लिया
बुधवार को जब बच्चे को अस्पताल से घर लाया गया तो सोनू ने उसे घर के अंदर लाने का विरोध किया और घबराहट में आ गई। काफी समझाने के बाद भी वह शांत नहीं हुई और कथित रूप से गुस्से एवं मानसिक तनाव में आकर एसिड पी लिया। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
संबंधित समाचार

जहरीली शराब केस में तीन बरी:रतलाम में कोर्ट ने कहा- पुलिस की जांच में खामियां

बायपास पर DRI का बड़ा एक्शन:करोड़ों की एम्फेटामाइन के साथ तस्कर गिरफ्तार; बस में बैठा था आरोपी, सलवार सूट के अंदर छिपाकर रखी थी 2 किलो से ज्यादा ड्रग्स

IRCTC केस:लालू, तेजस्वी और राबड़ी समेत 9 पर आरोप तय;7 आरोपी बरी, अगली सुनवाई 3 अक्टूबर को

खड़े हनुमानजी पर प्रशासन का यू-टर्न:बिना सहमति नहीं हटेगी प्रतिमा

10 बाय 10 के चबूतरे पर बैठकर पढ़ रहे नौनिहाल

आरोपियों पर उम्रकैद व फांसी की धाराओं में कार्रवाई की जाएगी:जहरीली शराब कांड पर बोले सीएम डॉ. मोहन यादव

बीजेपी नेत्री के बेटे पर चल रहे रेप केस को वापस लेने का दबाव:हेलमेट पहने आरोपी ने रोका; कहा- प्रकरण वापस नहीं लिया तो अगली बार समझाने नहीं आऊंगा

दुबई में सनपाल का रिमोट:जबलपुर में गुरुमुख का नेटवर्क; अब ईडी की बारी कब

घर में घुसकर मां-बेटी पर धारदार हथियार से हमला:मां की मौत; बेटी गंभीर, 4 साल की बच्ची सुरक्षित बाहर निकली तो हुआ खुलासा

जिलाबदर किया नहीं, केवल थाने में हाजिरी:हो गई चंदर की हत्या

इस फोरलेन पर अब NHAI संभालेगा टोल:मेंटेनेंस के लिए भी शुरू हुई टेंडर प्रक्रिया

600 दुकानों वाले अपोलो टॉवर समेत रेस्टोरेंट,शोरूम हॉस्टल, प्रिंटिंग प्रेस और कोचिंग पर सीलिंग की हुई कार्रवाई

मुआवजे के दस्तावेज बनाने पटवारी मांग रहा था रिश्वत:रुपए लेते लोकायुक्त ने दबोचा

मठ के एक पते से 40 पासपोर्ट जारी:बांग्लादेशी नागरिकों को भारतीय बनाने वाले गिरोह का खुलासा

थाली में कीड़े कमरों में चूहे:सेज यूनिवर्सिटी हॉस्टल की बदइंतजामी पर चार घंटे आंदोलन

एडिशनल डीसीपी को दिया धक्का 14 नामजद समेत अन्य पर केस दर्ज:रिमूवल कार्रवाई के विरोध में हंगामा

विवाद में फायर ब्रांड नेता की एंट्री:सीएम डाॅ. मोहन यादव को लिखा पत्र; मंदिर को बचाते हुए विकास कार्य आगे बढ़ाने का सुझाया रास्ता

मुक्तिधामों में बदहाली:अफसरों की शह पर चल रही अवैध वसूली

अब 225 करोड़ से बदलेगा बैगा बहुल 100 गांवों का चेहरा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने पीड़ित परिवारों को दी 2-2 लाख की मदद

मुक्ति की राह खुली:6000 से ज्यादा प्लॉटधारकों का फूटा गुस्सा; सैकड़ों लोग आईडीए कार्यालय पहुंचे; CEO ने लिखित आश्वासन दिया-अक्टूबर के दूसरे सप्ताह या उससे पहले बैठक
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!