अपॉइंटमेंट के नाम पर महिला से ठगी: APK फाइल डाउनलोड करते ही हैक हुआ मोबाइल; खाते से उड़ाए रुपए
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, जबलपुर।
डॉक्टर की अपॉइंटमेंट बुक कराने की कोशिश एक महिला को महंगी पड़ गई। साइबर ठगों ने व्हाट्सएप पर APK फाइल भेजकर उनका मोबाइल हैक कर लिया और बैंक खाते से 51,699 हजार रुपए निकाल लिए।
शिकायत दर्ज, जांच शुरू
मामले में अधारताल थाना पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक, धनी की कुटिया रोड निवासी कनक खेमचंदानी (44) ने शिकायत में बताया कि उन्होंने 12 जुलाई को डॉक्टर की अपॉइंटमेंट के लिए एक नंबर पर संपर्क किया था।
व्हाट्सएप पर एक APK फाइल भेजी
कॉल रिसीव करने वाले व्यक्ति ने मरीज की जानकारी लेने के बाद अपॉइंटमेंट बुक करने की बात कही। इसके बाद आरोपी ने मरीज की जानकारी देखने के बहाने व्हाट्सएप पर एक APK फाइल भेजी। महिला ने फाइल डाउनलोड कर खोली तो उसमें मरीज से संबंधित जानकारी दिखाई दी।
बैंक खाते से रकम कटने के संदेश आए
हालांकि, उन्हें इस बात का अंदाजा नहीं था कि इसी प्रक्रिया के दौरान उनका मोबाइल हैक हो चुका है। महिला पारिवारिक कारणों से डॉक्टर के पास नहीं जा सकीं। 17 जुलाई की सुबह उनके मोबाइल पर बैंक खाते से रकम कटने के संदेश आए।
दूसरे खाते में ट्रांसफर कर दिए गए रुपए
जांच करने पर पता चला कि उनके कैनरा बैंक खाते से 50,000 हजार रुपए एक खाते में और 1,699 रुपये दूसरे खाते में ट्रांसफर कर दिए गए। पीड़िता ने बैंक से संपर्क किया, जहां उन्हें बताया गया कि संदिग्ध APK फाइल डाउनलोड करने के कारण मोबाइल हैक हुआ और उसी के जरिए बैंक खाते से रकम निकाली गई।
लोगों से अपील
इसके बाद उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने अज्ञात साइबर ठगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साथ ही लोगों से अपील की है कि डॉक्टर की अपॉइंटमेंट, बैंक केवाईसी, बिजली बिल या अन्य सेवाओं के नाम पर भेजी गई किसी भी संदिग्ध लिंक या APK फाइल को डाउनलोड न करें, क्योंकि यह साइबर अपराधियों का आम तरीका हो सकता है।
संबंधित समाचार

देखिये वीडियो, जलसंकट पर भाजपा में सियासी घमासान:मंत्री की बैठक से 5 विधायक रहे नदारद; पूर्व महापौर ने निगम के कामकाज पर उठाए सवाल

संस्था में लाखों का गबन:अध्यक्ष-उपाध्यक्ष सहित 4 पर FIR; व्यक्तिगत खातों में ट्रांसफर किए रुपए

बच्ची की मौत मामले में बड़ी कार्रवाई:दो झोलाछाप डॉक्टर गिरफ्तार; पहले सील हो चुका था क्लीनिक

चोरों की तलाश में गई टीम के साथ हादसा:हाईटेंशन लाइन की चपेट में आए पुलिसकर्मी; एक आरक्षक ICU में भर्ती

उद्यान की जमीन पर बने अवैध मकान बुलडोजर से नेस्तनाबूद:हाई कोर्ट के आदेश के बाद नगर निगम की बड़ी कार्रवाई

‘नि:निगम अफसरों की साठगांठ से नर्मदा जल की कालाबाजारी

चौराहों पर आम नागरिक की फजीहत का कब होगा अंत:फाइलों में उलझा ट्रैफिक; कागजी आंकड़ों और दावों के बीच हर शाम हांफती है शहर की रफ्तार

CJP फाउंडर अभिजीत दीपके हिरासत में:तिरंगा फहराने जा रहे थे; 6 दिन में दूसरी बार पुलिस ने कस्टडी में लिया

3839 करोड़ की परियोजना का काम शुरू:50 से अधिक गांवों को जोड़ेगा नया फोरलेन

सिंहस्थ आरक्षित जमीन पर प्रशासन का एक्शन:महामंडलेश्वर के अवैध आश्रम पर चला बुलडोजर

जबलपुर-इंदौर इंडस्ट्रियल कॉरिडोर डेवलपमेंट कंपनी को मिली मंजूरी:सीएम डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट के अहम फैसले

मनचलो सावधान:गरबा पंडालों में सीक्रेट पहरा

12 साल की बच्ची की हत्या:खंडहर में मिला शव; गुरुवार रात घर से निकली थी, जांच में जुटी पुलिस

शक्ति मोबाइल बनी मददगार रातभर रही अलर्ट मोड पर:बीमार को पहुंचाया अस्पताल, मासूम को मिलाया मां से, अकेली युवती को घर छोड़ा

ट्रैफिक पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल:भटकी बुजुर्ग महिला को बस तक पहुंचाया; किराया दिया और आगे की यात्रा के लिए भी की मदद

लसूड़िया टॉप सराफा थाना फिर से फिसड्डी:खजराना दूसरे और राजेंद्र नगर तीसरे नंबर पर

पटाखा कारोबारियों की मनमानी जारी:विस्फोटक अधिनियम को बनाया मजाक; जिम्मेदारी टाल रहे अधिकारी

कोर्ट का बड़ा फैसला:मुस्कान-साहिल के बाद अब रविता-अमरदीप को सुनाई फांसी की सजा; तीन दिन में चार दोषियों को मृत्युदंड

पुलिसकर्मियों ने दबोचा मुलजिम लोग समझे कि अपहरण हो गया:स्कॉर्पियों से पीछा कर मारी बुलेट को टक्कर, रांग साइड कार दौड़ाकर पकड़ा आरोपी को

किराए के बैंक खातों से कर दी करोड़ों की ठगी:म्यूल अकाउंट चलाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार; 3 एटीएम कार्ड और मोबाइल जब्त
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!