महिला से 2.5 लाख की ठगी: इंस्टाग्राम से जाल में फंसाया; सिक्योरिटी के नाम पर वसूले रुपए
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, ग्वालियर।
इंस्टाग्राम पर ऑनलाइन जॉब और इन्वेस्टमेंट का झांसा देकर एक महिला से 2.50 लाख रुपए ठगने का मामला सामने आया है। जनकगंज थाना क्षेत्र की पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने करीब दो साल बाद अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है।
इंस्टाग्राम पर आया ऑफर
पीड़िता रिचा जैन (40) प्राइवेट जॉब करती हैं। 5 जून को उन्हें इंस्टाग्राम पर “सुनील” नाम के व्यक्ति का मैसेज मिला, जिसमें ऑनलाइन काम और इन्वेस्टमेंट के जरिए अच्छी कमाई का लालच दिया गया।
सिक्योरिटी के नाम पर वसूले पैसे
आरोपी ने भरोसा दिलाया कि टास्क पूरा करने पर रकम दोगुनी कर लौटाई जाएगी। इसके लिए उसने सिक्योरिटी के तौर पर 2.50 लाख रुपए जमा करने को कहा। झांसे में आकर महिला ने बताए गए खाते में रकम ट्रांसफर कर दी।
न पैसा मिला, न मुनाफा
पैसे भेजने के बाद न तो कोई टास्क मिला और न ही रकम वापस की गई। जब पीड़िता ने पैसे मांगे तो आरोपी ने देने से इनकार कर दिया। अपनी जमा पूंजी गंवाने के बाद महिला ने पुलिस अधिकारियों से शिकायत की, जिसके बाद मामला साइबर सेल को सौंपा गया।
जांच के बाद अज्ञात आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। यह घटना 5 जून से 18 जून 2024 के बीच की है, जबकि मामला अब दर्ज हुआ है।
मामला दर्ज
टीआई क्राइम ब्रांच अमित शर्मा के अनुसार, शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। साइबर टीम आरोपियों की तलाश में जुटी है और जल्द गिरफ्तारी की उम्मीद है।
संबंधित समाचार

बच्चों की मौतों पर बड़ा खुलासा:एक बीमारी नहीं; कई संक्रमणों ने मिलकर बिगाड़ी हालत, केंद्रीय टीम की जांच में सामने आई जटिल स्थिति

इंस्टाग्राम पर बच्चों की अश्लील सामग्री का नेटवर्क:पेड विज्ञापनों से टेलीग्राम तक पहुंच रहे थे यूजर्स; एनएचआरसी ने मेटा को भेजा नोटिस

5 मंजिला बिल्डिंग भरभराकर गिरी:एक की मौत; 3 गंभीर घायल, हादसे के वक्त हॉस्टल के कमरों में थे छात्र, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

‘छात्रों की गूंज’ पर घमासान:कलेक्टर से मिले कांग्रेसी; तीन मैदानों में से एक की मांगी अनुमति, चौकसे बोले- सरकार को राहुल के नाम का फोबिया

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बाइक सहित 26 लाख का मशरूका जब्त; सप्लायर भी पकड़ाया

दुनिया के नए नक्शे पर भारत की दो टूक:जम्मू-कश्मीर और लद्दाख समेत पूरा क्षेत्र आधिकारिक नक्शे के मुताबिक दिखे; सीमाओं से समझौता नहीं

जहरीली शराब कांड मामले में बड़ा एक्शन:आबकारी विभाग के 3 अफसर सस्पेंड; मुख्यमंत्री ने कहा- दोषियों को बख्शेंगे नहीं

सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त:अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क का शक

अवैध शराब पर पुलिस की दबिश:कार के अंदर छिपाकर ले जा रहे थे पाव; लाखों का माल जब्त

रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार:गांव के पास जंगल में छिपा था

छात्रों के लिए खुशखबरी:डिग्री के साथ फ्री में सीखें AI और साइबर सुरक्षा; जानिए किन्हें मिलेगा फायदा

शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन:सूरज से बनी आयशा; 4 लाख और बुलेट लेने का भी आरोप

MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम:पीपीपी मॉडल पर बस सेवा चलाने की तैयारी; 12 सेक्टर में निवेश के खुलेंगे रास्ते

देखिए वीडियो:शराब कांड में इतनी मौतों से हड़कंप; कई रसूखदार जांच के घेरे में, कलेक्टर की जवाबदेही पर भी उठे सवाल

राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’:जातिगत जनगणना को लेकर भी केंद्र पर निशाना

इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान:काउंसल जनरल ने महापौर के साथ किया मंथन

तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला:पति की मौके पर मौत, पत्नी गंभीर; हादसे के बाद चक्काजाम

14 साल के बेटे से दुष्कर्म:सगे पिता ने बनाया हवस का शिकार; नाबालिग बेटी से रेप के मामले में पहले भी जा चुका है जेल

10 साल बाद टूटी चुप्पी:पिनाकल ग्रैंड की जमीन के खेल में एफआईआर

चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी:ड्राइवर मौके से हुआ फरार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!