महिला से 1.29 लाख की ठगी: LIC रिफंड के झांसे में फंसाया; लिंक पर क्लिक करते ही निकले रुपए
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के एरोड्रम इलाके में साइबर ठगी का मामला सामने आया है, जहां एक महिला को रिफंड का लालच देकर शातिर ठग ने उनके खाते से 1 लाख 29 हजार रुपए उड़ा लिए। आरोपी ने खुद को एलआईसी का कर्मचारी बताकर पूरी वारदात को अंजाम दिया।
महिला को एक लिंक भेजी
पुलिस के मुताबिक, छोटा बागड़दा निवासी पिंकी राठौर को सोमवार शाम एक कॉल आया। कॉलर ने खुद को भोपाल स्थित एलआईसी हेड ऑफिस का अधिकारी बताते हुए कहा कि उनका पुराना भुगतान लंबित है, जिसे रिफंड किया जाना है।
भरोसा दिलाने के लिए उसने महिला को एक लिंक भेजी और उसे ओपन करने के लिए कहा।
बैंक खाते से निकल गए रुपए
जैसे ही महिला ने लिंक पर क्लिक किया, उनके बैंक खाते से अलग-अलग ट्रांजेक्शन के जरिए कुल 1.29 लाख रुपए निकल गए। कुछ ही देर में आरोपी का मोबाइल बंद हो गया, जिससे महिला को ठगी का अहसास हुआ।
जांच शुरू
घटना के बाद पीड़िता ने तुरंत बैंक के टोल-फ्री नंबर और साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराई। मंगलवार को एरोड्रम थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपी और संबंधित बैंक खाते के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
नागरिकों से अपील
क्राइम ब्रांच के एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने नागरिकों से सतर्क रहने की अपील की है। उन्होंने कहा कि किसी भी अनजान कॉल, लिंक या ऐप पर भरोसा न करें। साइबर ठग लगातार नए-नए तरीकों से लोगों को निशाना बना रहे हैं, इसलिए सावधानी ही बचाव है।
संबंधित समाचार

कूटरचित दस्तावेजों से पास करा लिया प्लॉट का नक्शा:खुलासा फर्स्ट की खबर के बाद फर्जी रजिस्ट्री से लिया 20 लाख का लोन हुआ निरस्त

मृत व्यक्ति को ही बना दिया विक्रेता:जमीन घोटाले के बड़े खेल का खुलासा; रजिस्ट्रार कार्यालय की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल

नजर नहीं आ रहे शहर में लगे कचरे के ढेर:स्वच्छता का नशा निगम पर हावी; सड़कों और खाली प्लॉटों पर गंदगी, नहीं पहुंच रहे कचरा वाहन

अब टैंकरों के पानी से बुझेगी राऊ, देपालपुर सांवेर विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीणों की प्यास:सांसद लालवानी ने ग्राम पंचायतों के लिए रवाना किए 10 टैंकर

हंस की चाल बिगड़ी:रास्ते में घंटों परेशान हुए यात्री; तीन घंटे सड़क किनारे खड़ी रही बस

रामायण और महाभारत के दो महानायकों की इकलौती गवाह पावन धरती हनुमान चट्टी:वह पवित्र कोना जहां दो सगे भाइयों ने एक-दूसरे को लगाया था गले

विधायक पुत्र पर प्रोटेक्शन मनी और अवैध निर्माण के आरोप:क्षेत्र में सत्ता संरक्षण और अवैध गतिविधियों को लेकर उठ रहे सवाल

शेंडगे पर कार्रवाई से गरमाई भाजपा की राजनीति:पहले भी रहे विवादों में

अयोध्या बन रही लंका:चारों ओर अराजकता के आरोप; विधानसभा-4 पर शीर्ष नेतृत्व करे मंथन

डॉग फीडिंग विवाद ने खोली सत्ता की परतें

विज्ञापन के नाम पर लगाया करोड़ों का चूना:ईओडब्ल्यू की रडार पर नगर निगम; विज्ञापन विभाग की फाइलें तलब

लीलास्थलों पर बन रहे श्रीकृष्ण तीर्थ, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव:भागवत कथा को बताया दिशादर्शक

एक और अंतरराष्ट्रीय आयोजन की मेजबानी कल से करेगा इंदौर

पुलिस निकालेगी संपत्तियोंं:लेन-देन का काला चिट्ठा; करोड़ों का जमीन घोटाला, गिरफ्तारी के बाद बढ़ेंगी सुरेश शर्मा की मुश्किलें

चंदन नगर पुलिस ने दबोचे दो वाहन चोर:चार बाइक बरामद; धार-झाबुआ तक फैला था गैंग का नेटवर्क

एक लाख से ज्यादा संविदाकर्मियों को बड़ी सौगात:वेतन में 4.46 प्रतिशत बढ़ोतरी; हर माह इतने रुपए तक बढ़ेगी सैलरी

पुलिस पीछे थी फिर भी गाड़ियां फोड़ते रहे:तीन कार समेत सात वाहनों को नुकसान; नाबालिग सहित चार नशेड़ी हिरासत में

वायरल वीडियो के बाद अस्पताल प्रबंधन की बड़ी कार्रवाई:सिक्योरिटी इंचार्ज और हेल्प डेस्क इंचार्ज की सेवाएं तत्काल प्रभाव से समाप्त; डॉक्टर और नर्स का वेतन काटने के आदेश

शॉर्ट सर्किट से धधक उठी शराब दुकान नकदी सहित पूरा रिकॉर्ड हो गया खाक

पुष्पा स्टाइल में बाबा के दरबार पहुंचा युवक:कर्मचारियों ने कराई वीआईपी एंट्री; प्रतिबंध के बावजूद बनाता रहा वीडियो; मचा बवाल
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!