महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या: पहली पत्नी की बेटी से पति की वीडियो कॉल पर हुआ था विवाद
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
गांधी नगर थाना क्षेत्र के अरिहंत नगर में गुरुवार सुबह 21 वर्षीय चेताली ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। चेताली ने करीब एक साल पहले विक्की चंदाने से प्रेम विवाह किया था।
पुलिस के मुताबिक, घटना से एक रात पहले चेताली और विक्की के बीच उसकी पहली पत्नी से हुई बेटी से वीडियो कॉल पर बात करने को लेकर विवाद हुआ था।
वीडियो कॉल को लेकर रात में हुआ विवाद
पुलिस के अनुसार, विक्की की पहली पत्नी से एक बेटी है। बुधवार रात वह अपनी बेटी से वीडियो कॉल पर बात कर रहा था।
इसी दौरान चेताली ने इसका विरोध किया। इसे लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर विक्की की मौसी ने दोनों को समझाकर शांत कराया। इसके बाद चेताली सुबह करीब 5 बजे तक मोबाइल चलाती रही।
सुबह फंदे पर लटकी मिली चेताली
गुरुवार सुबह विक्की की नींद खुली तो उसने चेताली को फंदे पर लटका देखा। वह उसे तत्काल एमवाय अस्पताल लेकर पहुंचा, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
सूचना मिलने पर गांधी नगर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने मामला दर्ज कर आत्महत्या के कारणों की पड़ताल शुरू कर दी है।
नगर निगम की गाड़ी चलाता है पति
पुलिस के मुताबिक, विक्की चंदाने मूल रूप से महाराष्ट्र के खामगांव का रहने वाला है और इंदौर में नगर निगम की गाड़ी चलाता है।
पुलिस फिलहाल घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है। पति-पत्नी के बीच हुए विवाद और अन्य परिस्थितियों की भी जानकारी जुटाई जा रही है।
पहली पत्नी बेटी को लेकर चली गई थी
पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि विक्की की पहली पत्नी ने उसे चेताली से इंस्टाग्राम पर बातचीत करते हुए देख लिया था। इसके बाद वह अपनी बेटी को साथ लेकर विक्की से अलग हो गई थी।
पहली पत्नी के जाने के बाद विक्की ने चेताली से प्रेम विवाह किया था। पुलिस अब यह भी पता लगा रही है कि घटना से पहले दोनों के बीच विवाद की क्या परिस्थितियां थीं और क्या इसके अलावा कोई अन्य वजह भी थी।
फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। आत्महत्या के वास्तविक कारणों का खुलासा जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगा।
संबंधित समाचार

शादी का झांसा देकर युवती से लाखों की ठगी:मेट्रोमोनियल साइट पर युवक से हुई थी पहचान

समूह लोन दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी:महिलाओं से ऐंठे रुपए; को-ऑपरेटिव बैंक कर्मचारी पर केस दर्ज

पेट्रोल पंप के अंडरग्राउंड टैंक में अचानक भड़की आग:सफाई कर रहा कर्मचारी 90 फीसदी झुलसा; टला बड़ा हादसा

100 साल पुरानी शाही मस्जिद पर संकट:हाईकोर्ट ने दोनों याचिकाएं की खारिज; आदेश आना बाकी

महिला सैन्यकर्मी और बेटी पर कुल्हाड़ी से हमला:महिला संगठनों ने ASP को सौंपा ज्ञापन; इस बात को लेकर हुआ था विवाद

देखिये वीडियो, रात में सुनसान जगह खड़ी मिली SDM की कार:पूछताछ करने पर मौके से गाड़ी लेकर भागा चालक; युवती भी थी साथ

सुरक्षा नियमों के उल्लंघन और अवैध बेसमेंट उपयोग पर 6 परिसर हुए सील:शहरभर में जांच जारी; पार्किंग की जगह चल रहे थे लाइब्रेरी, स्नूकर क्लब और मेस

हॉस्पिटल परिसर में डॉक्टर से मारपीट:बेदखल करने को लेकर पार्टनर से चल रहा विवाद

जिला प्रशासन को 1500 करोड़ का बड़ा झटका:हाईकोर्ट ने खारिज किया सीलिंग आदेश

50 से ज्यादा मौत का दावा, आंकड़े छिपाने का आरोप:जहरीली शराबकांड; मौत का सिलसिला थम नहीं रहा

अवैध शराब के अड्डों पर ताबड़तोड़ छापेमारी:15.20 टन महुआ लहान किया नष्ट; 100 से ज्यादा जवान कार्रवाई में जुटे, 23 प्रकरण दर्ज

देखिये वीडियो, फायर सेफ्टी नियमों की अनदेखी पर बड़ा एक्शन:अपोलो टावर किया सील

मूंग उपार्जन में लाखों के फर्जीवाड़े का खुलासा:3 हजार में खरीदी मूंग समर्थन मूल्य पर बेची; EOW ने दर्ज की FIR

सागर में मौत की बोतल किसने खोली

‘छात्रों की गूंज’ के लिए 1 लाख रजिस्ट्रेशन:कांग्रेसियों ने आतिशबाजी कर मनाया जश्न; 19 सितंबर को आएंगे राहुल गांधी

लापरवाही पर दो स्वच्छता निरीक्षकों और दो दरोगाओं का कटा दिया वेतन:निगम आयुक्त ने किया मास्टर प्लान की आरई-2 सड़क का निरीक्षण

धारा 16 में स्वीकृत कॉलोनी पर प्रशासन उलझा:TCP के पत्र से कॉलोनाइजर को मिली राहत

कान्ह नदी किनारे बरसों पुराना अवैध निर्माण ध्वस्त:34 मकान और कारखाने जमींदोज

स्क्रीन पर दिखाया जाता था लाखों का मुनाफा और जेब कर देते थे खाली:दो मास्टरमाइंड समेत पूरा नेटवर्क गिरफ्त में; 31 मोबाइल, 7 आईफोन, 18 कंप्यूटर सहित भारी मात्रा में उपकरण जब्त

कारोबारी के ठिकानों पर ED का छापा:घर से लेकर फैक्ट्री तक पहुंची टीमें; करोड़ों के लोन मामले में दी दबिश
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!