दुष्कर्म के बाद महिला ने जान दे दी: मरने से पहले बनाया वीडियो; किसे दोषी ठहराया, फरार आरोपी की तलाश जारी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
इंदौर के खुड़ैल थाना क्षेत्र से एक बेहद संवेदनशील और सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां दुष्कर्म के बाद मानसिक आघात में आई एक महिला ने आत्महत्या कर ली। मरने से पहले महिला ने वीडियो बनाकर आरोपी रिश्तेदार को अपनी मौत का जिम्मेदार ठहराया है।
घर में अकेली थी महिला, रिश्तेदार ने बनाया शिकार
पुलिस के अनुसार, घटना 2 अप्रैल की रात ग्राम सोनगुराड़िया की है। उस समय महिला घर पर अकेली थी, जबकि परिवार के अन्य सदस्य सुंदरकांड कार्यक्रम में शामिल होने गए हुए थे। इसी दौरान रिश्तेदार महेंद्र पुत्र इंदरसिंह चौहान घर पहुंचा और महिला को अकेला पाकर उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया।
वीडियो और सुसाइड नोट में लगाया आरोप
घटना के बाद महिला गहरे सदमे में चली गई। आत्महत्या से पहले उसने एक वीडियो रिकॉर्ड किया, जिसमें आरोपी महेंद्र चौहान पर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए उसे अपनी मौत का जिम्मेदार बताया। इसके अलावा पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें महिला ने स्पष्ट लिखा है कि उसकी मौत के लिए आरोपी जिम्मेदार है, जबकि ससुराल पक्ष का कोई दोष नहीं है।
सल्फास खाकर दी जान, इलाज के दौरान मौत
मानसिक तनाव से जूझ रही महिला ने 8 अप्रैल को घर में सल्फास खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे इंदौर के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
केस दर्ज, आरोपी फरार
पुलिस ने इस मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 108 और 64(1) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल आरोपी फरार है और उसकी तलाश के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है। पुलिस का कहना है कि मामले को गंभीरता से लिया गया है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
संबंधित समाचार

शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन:सूरज से बनी आयशा; 4 लाख और बुलेट लेने का भी आरोप

MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम:पीपीपी मॉडल पर बस सेवा चलाने की तैयारी; 12 सेक्टर में निवेश के खुलेंगे रास्ते

देखिए वीडियो:शराब कांड में इतनी मौतों से हड़कंप; कई रसूखदार जांच के घेरे में, कलेक्टर की जवाबदेही पर भी उठे सवाल

राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’:जातिगत जनगणना को लेकर भी केंद्र पर निशाना

इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान:काउंसल जनरल ने महापौर के साथ किया मंथन

तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला:पति की मौके पर मौत, पत्नी गंभीर; हादसे के बाद चक्काजाम

14 साल के बेटे से दुष्कर्म:सगे पिता ने बनाया हवस का शिकार; नाबालिग बेटी से रेप के मामले में पहले भी जा चुका है जेल

10 साल बाद टूटी चुप्पी:पिनाकल ग्रैंड की जमीन के खेल में एफआईआर

चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी:ड्राइवर मौके से हुआ फरार

इस जुनूनी युवा का वायरल वीडियो इस देश पहुंचा:इस हस्ती ने दिया जॉब ऑफर

तीन महीने से फरार था ड्रग्स सप्लायर:क्राइम ब्रांच ने गब्बर को धर दबोचा

मुरैना का भैंसोरा तालाब फूटा:सोन-कुंवारी नदियां उफनीं

पूरे मानसून रहें सावधान:मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव

MP में सरकारी स्कूलों की बदलेगी तस्वीर:मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान; अधिकारियों को दिया इतने प्रतिशत रिजल्ट का टारगेट

बाबा की सवारी को लेकर ट्रैफिक प्लान:इतनी बजे से बंद हो जाएंगी ये सड़कें, इतने लाख श्रद्धालुओं के आने का अनुमान

गोगा नवमी के जुलूस में 200 संदिग्धों की जांच:6 चाकूबाजों और 9 चिलमबाजों को पुलिस ने दबोचा

3 मंजिला इमारत भरभराकर गिरी:मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

नशे के खिलाफ उतरी एनसीबी की टीम युवाओं को ड्रग्स के खतरों से किया आगाह

शिकायत आने पर तुरंत एक्शन:खराब ट्रक से जाम तक संभाला ट्रैफिक; अवैध पार्किंग पर चली क्रेन

झपट्टा मारकर ट्रेन के आउटर पर चेन लूटने वाला धराया:250 कैमरों ने आरोपी को पहुंचाया सलाखों के पीछे
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!