महिला को पीटा, गाल पर काटा: नशे में पड़ोसी की हरकत; बेटी बचाने आई तो उसे भी दौड़ाया
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
रास्ते को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते मारपीट में बदल गया। किशनगंज थाना क्षेत्र के पिगडंबर कांकड़ में शराब के नशे में एक व्यक्ति ने पड़ोसी महिला से पहले विवाद किया, फिर गाली-गलौज करते हुए उसके साथ हाथ-मुक्कों से मारपीट कर दी। महिला को जमीन पर पटकने के बाद उसके गाल पर काट लिया, जिससे खून निकलने लगा। बेटी बीच-बचाव करने पहुंची तो आरोपी उसे भी मारने दौड़ा।
पिगडंबर कांकड़ निवासी 40 वर्षीय ताराबाई सिंगारे ने किशनगंज पुलिस को बताया कि वह मजदूरी करती है। 1 सितंबर की रात करीब 8 बजे पड़ोस में रहने वाला दिनेश बामनिया शराब के नशे में उनके घर के सामने आया और रास्ते को लेकर विवाद करने लगा। दिनेश ने कहा कि उसकी जगह वहां से है। महिला ने उसे संबंधित व्यक्ति से बात करने के लिए कहा, लेकिन इसी बात पर आरोपी ने गाली-गलौज शुरू कर दी।
शिकायत के मुताबिक गालियां देने से मना करने पर दिनेश ने ताराबाई के साथ हाथ-मुक्कों से मारपीट शुरू कर दी और उन्हें जमीन पर गिरा दिया। मारपीट में महिला की पीठ, दाहिने पैर, दाहिनी पसली और दाहिने कान में चोट लगी।
आरोप है कि आरोपी ने महिला के दाहिने गाल पर दांत से काट लिया, जिससे चोट लगने के साथ खून भी निकल आया। मारपीट के दौरान ताराबाई की बेटी रवीना बीच-बचाव करने पहुंची। आरोप है कि आरोपी ने उसे भी मारने के लिए दौड़ा।
चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए। महिला ने 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। इसके बाद आरोपी वहां से जाने लगा। महिला का आरोप है कि मौके से जाते समय आरोपी ने उसे धमकी दी कि आज तो बच गई, आगे मिली तो जान से खत्म कर देगा। घटना की जानकारी ताराबाई ने अपने पति अमरसिंह को दी। रात में साधन नहीं मिलने के कारण वह अगले दिन बेटी रवीना के साथ किशनगंज थाने पहुंची और शिकायत दर्ज कराई।
संबंधित समाचार

देखिये वीडियो, जलसंकट पर भाजपा में सियासी घमासान:मंत्री की बैठक से 5 विधायक रहे नदारद; पूर्व महापौर ने निगम के कामकाज पर उठाए सवाल

संस्था में लाखों का गबन:अध्यक्ष-उपाध्यक्ष सहित 4 पर FIR; व्यक्तिगत खातों में ट्रांसफर किए रुपए

बच्ची की मौत मामले में बड़ी कार्रवाई:दो झोलाछाप डॉक्टर गिरफ्तार; पहले सील हो चुका था क्लीनिक

चोरों की तलाश में गई टीम के साथ हादसा:हाईटेंशन लाइन की चपेट में आए पुलिसकर्मी; एक आरक्षक ICU में भर्ती

उद्यान की जमीन पर बने अवैध मकान बुलडोजर से नेस्तनाबूद:हाई कोर्ट के आदेश के बाद नगर निगम की बड़ी कार्रवाई

‘नि:निगम अफसरों की साठगांठ से नर्मदा जल की कालाबाजारी

चौराहों पर आम नागरिक की फजीहत का कब होगा अंत:फाइलों में उलझा ट्रैफिक; कागजी आंकड़ों और दावों के बीच हर शाम हांफती है शहर की रफ्तार

CJP फाउंडर अभिजीत दीपके हिरासत में:तिरंगा फहराने जा रहे थे; 6 दिन में दूसरी बार पुलिस ने कस्टडी में लिया

3839 करोड़ की परियोजना का काम शुरू:50 से अधिक गांवों को जोड़ेगा नया फोरलेन

सिंहस्थ आरक्षित जमीन पर प्रशासन का एक्शन:महामंडलेश्वर के अवैध आश्रम पर चला बुलडोजर

जबलपुर-इंदौर इंडस्ट्रियल कॉरिडोर डेवलपमेंट कंपनी को मिली मंजूरी:सीएम डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट के अहम फैसले

मनचलो सावधान:गरबा पंडालों में सीक्रेट पहरा

12 साल की बच्ची की हत्या:खंडहर में मिला शव; गुरुवार रात घर से निकली थी, जांच में जुटी पुलिस

शक्ति मोबाइल बनी मददगार रातभर रही अलर्ट मोड पर:बीमार को पहुंचाया अस्पताल, मासूम को मिलाया मां से, अकेली युवती को घर छोड़ा

ट्रैफिक पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल:भटकी बुजुर्ग महिला को बस तक पहुंचाया; किराया दिया और आगे की यात्रा के लिए भी की मदद

लसूड़िया टॉप सराफा थाना फिर से फिसड्डी:खजराना दूसरे और राजेंद्र नगर तीसरे नंबर पर

पटाखा कारोबारियों की मनमानी जारी:विस्फोटक अधिनियम को बनाया मजाक; जिम्मेदारी टाल रहे अधिकारी

कोर्ट का बड़ा फैसला:मुस्कान-साहिल के बाद अब रविता-अमरदीप को सुनाई फांसी की सजा; तीन दिन में चार दोषियों को मृत्युदंड

पुलिसकर्मियों ने दबोचा मुलजिम लोग समझे कि अपहरण हो गया:स्कॉर्पियों से पीछा कर मारी बुलेट को टक्कर, रांग साइड कार दौड़ाकर पकड़ा आरोपी को

किराए के बैंक खातों से कर दी करोड़ों की ठगी:म्यूल अकाउंट चलाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार; 3 एटीएम कार्ड और मोबाइल जब्त
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!