एसपी ऑफिस में महिला ने किया आत्मदाह का प्रयास: खुद पर डाला पेट्रोल; इस वजह से उठाया खौफनाक कदम
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, ग्वालियर।
शुक्रवार को एसपी ऑफिस में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक महिला ने खुद पर पेट्रोल डालकर आत्मदाह करने का प्रयास किया। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों की तत्परता से बड़ा हादसा टल गया और महिला को सुरक्षित बचा लिया गया।
पेट्रोल अपने ऊपर उड़ेल लिया
जानकारी के अनुसार महिला पुरानी छावनी थाना क्षेत्र की निवासी है। वह एसपी कार्यालय पहुंची और अचानक अपने साथ लाया गया पेट्रोल अपने ऊपर उड़ेल लिया। इसके बाद वह आग लगाने की कोशिश करने लगी, लेकिन वहां तैनात सुरक्षा कर्मियों ने तुरंत हस्तक्षेप करते हुए उसे रोक लिया।
पुलिस ने तुरंत संभाली स्थिति
महिला के हाथ से माचिस और अन्य सामान छीनकर पुलिसकर्मियों ने स्थिति को नियंत्रण में लिया। घटना के बाद परिसर में मौजूद लोगों के बीच अफरा-तफरी का माहौल बन गया। महिला ने पुलिस को बताया कि उसकी बहन ने उसके साथ धोखाधड़ी की है और लंबे समय से मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रही है।
कार्रवाई नहीं हुई
महिला का आरोप है कि उसने इस संबंध में शिकायत भी की थी, लेकिन कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। इसी से परेशान होकर उसने यह कदम उठाया।
अस्पताल में भर्ती, हालत स्थिर
घटना के दौरान महिला की तबीयत बिगड़ गई। मानसिक तनाव और घबराहट के चलते उसकी हालत खराब होने लगी, जिसके बाद पुलिस ने तत्काल एम्बुलेंस बुलाकर उसे अस्पताल भेजा। डॉक्टरों की निगरानी में महिला का उपचार जारी है और फिलहाल उसकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है।
मामले की जांच शुरू
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि महिला की शिकायत और पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है। संबंधित पक्षों से पूछताछ के बाद आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित समाचार

वन भूमि पर गांजे की खेती का खुलासा:इतने क्विंटल नशा किया जब्त; कपास और तुअर की फसल के बीच हो रही थी खेती

नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई:स्मैक के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार; कार सहित लाखों रुपए का मशरूका जब्त

खेती में स्थिरता ही सबसे बड़ा सुधार:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया अंतरराष्ट्रीय सोया कॉन्क्लेव का शुभारंभ

नर्मदा-गंभीर लिंक परियोजना के बदहाल मजदूरों की विधायक से मार्मिक अपील:पॉवर लिंकर नही दे रही खून-पसीने की कमाई

MP सरकार फिर लेगी इतने हजार करोड़ का कर्ज:4 से 22 साल में चुकाएंगे ऋण

मातृशक्तियों ने की मां की आराधना:गुजराती गीतों पर थिरके कदम

नाबालिग से अभद्रता के आरोप में घिरे भाजपा मंडल अध्यक्ष:संगठन भी मामले को लेकर सक्रिय; नगर अध्यक्ष ने मांगा जवाब

रिजॉर्ट में लगी भीषण आग:10 लोगों की मौत; इनमें एक ही परिवार के 6 सदस्य शामिल

संगठन, साहस और न्याय के पक्ष में निर्णायक संकल्प

MP में यहां महसूस किए गए भूकंप के झटके:लोगों में दहशत का माहौल; घरों से बाहर निकले

भक्तों ने उत्साह से ग्रहण की महाप्रसादी:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

यशवंत क्लब के मास्टर प्लान पर बढ़ रहा विवाद:प्रबंध समिति के सदस्यों ने उठाए सवाल

वीडियो देखिये, नाबालिग से मारपीट के मामले में एडिशनल डीसीपी ने क्या कहा:भाजपा मंडल अध्यक्ष पर गंभीर धाराओं में पुलिस ने की कार्रवाई; गरबा पंडाल में धक्का-मुक्की का वीडियो हुआ था वायरल

वीडियो देखिये, पुलिस थाने पर गहमागहमी का माहौल:भाजपा नेताओं ने पहले बनाया दबाव; ऐसे दर्ज किया पुलिस ने केस, विधायक ने भी कही ये बात

कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक को जमानत:शांति भंग करने के आरोप में हुई थी गिरफ्तारी

खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई:'देसी मसाला' का पंजीयन निलंबित

40 प्रतिशत खेत खाली रहने का अनुमान लगाया:गेहूं का रकबा 52 हजार हेक्टेयर होगा कम

MBBS छात्रों को NMC ने दी बड़ी राहत:फर्स्ट ईयर परीक्षा के लिए अब मिलेंगे इतने मौके

आधी रात में घर में लगी भीषण आग:थाना प्रभारी की तत्परता से बचा परिवार

वीडियो देखिये, भाजपा नेता का नाबालिग से कथित दुर्व्यवहार का मामला नए मोड़ पर:अनेक धाराओं में केस दर्ज होने की सूचना; इस थाने पर भाजपा नेताओं का जमावड़ा
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!