सहेली के साथ रहने की जिद पर युवती से मारपीट: घर में घुसकर हमला करने का आरोप; डीसीपी से मांगी सुरक्षा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
द्वारकापुरी क्षेत्र में दो युवतियों की दोस्ती और साथ रहने की इच्छा को लेकर विवाद का मामला सामने आया है। एक युवती ने आरोप लगाया है कि उसकी सहेली के परिजनों ने उसके घर में घुसकर मारपीट की। मामले में द्वारकापुरी थाना पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार स्वाति नामक युवती की शिकायत पर नितेश, उमेश, कृष्णा और नेहा के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट करने का प्रकरण दर्ज किया गया है। स्वाति ने बताया कि उसकी एक युवती से पिछले करीब पांच वर्षों से दोस्ती है और दोनों साथ रहना चाहती हैं। इसी बात को लेकर सहेली के परिजन लगातार विरोध कर रहे थे।
शिकायत के मुताबिक दोनों युवतियां मार्च माह में वैष्णो देवी, मथुरा, जम्मू-कश्मीर और हरिद्वार की यात्रा पर गई थीं। यात्रा से लौटने के बाद सहेली के पति और परिजनों ने उनके रिश्ते पर आपत्ति जतानी शुरू कर दी। स्वाति का आरोप है कि रविवार और सोमवार की दरमियानी रात करीब 12:30 बजे सहेली के परिजन उसके घर पहुंचे और विवाद करने लगे।
पीड़िता के अनुसार आरोपियों ने घर में घुसकर उसके साथ मारपीट की। उसने आरोप लगाया कि उमेश ने उसका सिर दीवार से टकरा दिया, जबकि अन्य आरोपियों ने हाथ-मुक्कों से हमला किया। इतना ही नहीं, उसे घर से बाहर सड़क पर लाकर भी पीटा गया। स्वाति का दावा है कि पूरी घटना आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई है।
स्वाति ने बताया कि वह और उसकी सहेली पहले भी पुलिस कमिश्नर कार्यालय पहुंचकर साथ रहने और सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग कर चुकी हैं। उनकी शिकायत महिला थाने को भेजी गई थी। पीड़िता का आरोप है कि वहां उन्हें अलग रहने की सलाह दी गई थी। बाद में सहेली को उसके परिजन अपने साथ ले गए थे, लेकिन वह दोबारा स्वाति के पास लौट आई।
दोनों युवतियों ने दावा किया है कि उन्हें अपने परिवारों से जान का खतरा है। मारपीट की घटना के बाद दोनों ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद सोमवार को वे अपनी सुरक्षा की मांग को लेकर डीसीपी जोन-4 कार्यालय भी पहुंचीं और कार्रवाई की मांग की।
संबंधित समाचार

बच्चों की मौतों पर बड़ा खुलासा:एक बीमारी नहीं; कई संक्रमणों ने मिलकर बिगाड़ी हालत, केंद्रीय टीम की जांच में सामने आई जटिल स्थिति

इंस्टाग्राम पर बच्चों की अश्लील सामग्री का नेटवर्क:पेड विज्ञापनों से टेलीग्राम तक पहुंच रहे थे यूजर्स; एनएचआरसी ने मेटा को भेजा नोटिस

5 मंजिला बिल्डिंग भरभराकर गिरी:एक की मौत; 3 गंभीर घायल, हादसे के वक्त हॉस्टल के कमरों में थे छात्र, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

‘छात्रों की गूंज’ पर घमासान:कलेक्टर से मिले कांग्रेसी; तीन मैदानों में से एक की मांगी अनुमति, चौकसे बोले- सरकार को राहुल के नाम का फोबिया

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बाइक सहित 26 लाख का मशरूका जब्त; सप्लायर भी पकड़ाया

दुनिया के नए नक्शे पर भारत की दो टूक:जम्मू-कश्मीर और लद्दाख समेत पूरा क्षेत्र आधिकारिक नक्शे के मुताबिक दिखे; सीमाओं से समझौता नहीं

जहरीली शराब कांड मामले में बड़ा एक्शन:आबकारी विभाग के 3 अफसर सस्पेंड; मुख्यमंत्री ने कहा- दोषियों को बख्शेंगे नहीं

सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त:अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क का शक

अवैध शराब पर पुलिस की दबिश:कार के अंदर छिपाकर ले जा रहे थे पाव; लाखों का माल जब्त

रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार:गांव के पास जंगल में छिपा था

छात्रों के लिए खुशखबरी:डिग्री के साथ फ्री में सीखें AI और साइबर सुरक्षा; जानिए किन्हें मिलेगा फायदा

शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन:सूरज से बनी आयशा; 4 लाख और बुलेट लेने का भी आरोप

MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम:पीपीपी मॉडल पर बस सेवा चलाने की तैयारी; 12 सेक्टर में निवेश के खुलेंगे रास्ते

देखिए वीडियो:शराब कांड में इतनी मौतों से हड़कंप; कई रसूखदार जांच के घेरे में, कलेक्टर की जवाबदेही पर भी उठे सवाल

राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’:जातिगत जनगणना को लेकर भी केंद्र पर निशाना

इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान:काउंसल जनरल ने महापौर के साथ किया मंथन

तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला:पति की मौके पर मौत, पत्नी गंभीर; हादसे के बाद चक्काजाम

14 साल के बेटे से दुष्कर्म:सगे पिता ने बनाया हवस का शिकार; नाबालिग बेटी से रेप के मामले में पहले भी जा चुका है जेल

10 साल बाद टूटी चुप्पी:पिनाकल ग्रैंड की जमीन के खेल में एफआईआर

चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी:ड्राइवर मौके से हुआ फरार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!