खबर
Top News

टूटेंगे हाथ-पैर या होगा शॉर्ट एनकाउंटर: अब नेस्तनाबूद होगा जाट बंधुओं का साम्राज्य

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

11 सितंबर 2026, 2:16 pm
शेयर करें:
टूटेंगे हाथ-पैर या होगा शॉर्ट एनकाउंटर

पुलिस ने शुरू की सूरज जाट के बाद भाई लखन की घेराबंदी की तैयारी

क्राइम ब्रांच कर रही आरोपियों की सरगर्मी से तलाश, बढ़ेगी आरोपियों की संख्या

2 नंबरी भाजपाइयों की मदद से जाट के पेश होने की चर्चा

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
पिछले दिनों हुई चंदर लोहार की हत्या के मामले में फरार कुख्यात हिस्ट्रीशीटर सूरज जाट को भले ही लसूड़िया पुलिस गिरफ्तार नहीं कर सकी, लेकिन उसके साथी को कल रात गिरफ्तार कर लिया गया।

हालांकि हिस्ट्रीशीटर सूरज के गिरफ्त से बाहर होने के चलते पुलिस की जमकर किरकिरी हो रही है। वहीं खबर है कि उक्त हत्याकांड में आरोपियों की संख्या बढ़ सकती है। इस सनसनीखेज वारदात में क्राइम ब्रांच की भी इंट्री हो चुकी है। क्राइम ब्रांच आरोपियों की कुंडली बनाने में जुटी है। क्राइम ब्रांच भी इनकी सरगर्मी से तलाश कर रही है।

उल्लेखनीय है 8 सितंबर की रात निरंजनपुर बस्ती के चंदर लोहार पर गाय चोरी का आरोप लगाकर बेरहमी से पीटकर हत्या कर दी गई थी। इतना ही नहीं लसूड़िया थाने ले जाकर उसके खिलाफ चोरी का केस भी दर्ज करवा दिया गया था।

चंदर लोहार की मौत के बाद पुलिस ने कुख्यात हिस्ट्रीशीटर सूरज जाट और गाय मालिक भूरू यादव पर केस दर्ज किया था। हत्या के बाद से ही दोनों आरोपी फरार थे। कल रात पुलिस ने भूरू यादव को बायपास से उस समय गिरफ्तार कर लिया, जब वह फरारी काटने के लिए रुपयों की व्यवस्था करने घर जा रहा था।

बताया जाता है पुलिस से बचकर भागने में भूरू मामूली घायल हो गया। कल के अंक में खुलासा फर्स्ट ने बताया था कि चंदर लोहार से मारपीट के दौरान कुणाल यादव और अभिषेक राज ताहिर भी मौके पर थे। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लिया था। वहीं अब पता चला है कि पुलिस ने हत्याकांड में कुणाल यादव को भी आरोपी बनाते हुए उसकी गिरफ्तारी ले ली है। अभिषेक राज ताहिर की भूमिका तलाशी जा रही है।

खुलासा फर्स्ट ने ये भी बताया था कि मारपीट के दौरान मौके पर बिट्टू यादव भी मौजूद था। अब खुलासा फर्स्ट की पड़ताल में जानकारी लगी है कि बिट्टू यादव न केवल मौके पर था, बल्कि उसने ही कुख्यात गंुडे सूरज जाट सहित अन्य को चंदर को पीटने के लिए बुलवाया था।

इसके बाद सभी चंदर के घर पहुंचे और उस पर गाय चोरी का आरोप लगाते हुए अगवा कर श्मशान घाट ले गए, जहां उसे बेरहमी से पीटा गया। पता चला है कि पिटाई से चंदर के अंदरूनी अंग डैमेज हो गए थे। उसकी पसली टूटने की बात भी सामने आई है। पुलिस को शंका है कि इंटरनल ब्लीडिंग से उसकी जान गई। हालांकि विस्तृत पीएम रिपोर्ट के बाद ही पूरा खुलासा होगा।

हो सकता है शार्ट एनकाउंटर... सूत्रों के मुताबिक पुलिस अफसरों ने चंदर लोहार हत्याकांड के बाद सूरज जाट और उसके भाई लखन जाट पर लगाम नहीं कसने को लेकर थाना स्टाफ के प्रति नाराजगी जताई है।

साथ ही थाना पुलिस को फ्री हैंड देते हुए कहा गया है कि जरूरत पड़ने पर सूरज जाट का शार्ट एनकाउंटर करने से भी गुरेज न करें। उसके हाथ-पैर तोड़े जाने की बात तो तय कही जा रही है। थाने से जुड़े सूरज जाट के सूत्रों ने उसे ये खबर पहुंचा दी, जिसके चलते वह अपने दो नंबरी भाजपाई आकाओं की मदद से पेश होने की जुगाड़ लगा रहा है।

अवैध शराब के ठियों का कलेक्शन एजेंट है पप्पू डॉन
हिस्ट्रीशीटर सूरज जाट के हीरा नगर और लसूड़िया थाना क्षेत्र में चल रहे अवैध शराब के नेटवर्क को लेकर कल खुलासा फर्स्ट ने खबर प्रकाशित की थी। सूत्र बताते हैं कि जाट गैंग का नेटवर्क बड़े स्तर पर संचालित हो रहा है। बात अवैध शराब की हो या गांजे और ड्रग्स की, सभी में जाट गैंग लिप्त है।

पता चला है कि जाट बंधु के परदेशीपुरा, हीरा नगर व लसूड़िया के अलावा बाणगंगा और कनाड़िया क्षेत्र में भी अवैध शराब के ठिये चल रहे हैं। इन ठियों को सूरज जाट और उसके भाई लखन जाट के गुर्गे संभालते हैं। सभी ठियों से पैसे उगाने का काम सूरज जाट का खास गुर्गा पप्पू डॉन करता है।

लसूड़िया क्षेत्र में रुचि सोया फैक्ट्री के गेट नंबर 1-2 के बाहर बनी छोटी दुकानों पर जाट गैंग के गुर्गे अवैध शराब बेचते हैं। अरंडिया कांकड़, मिडलैंड ढाबा, कलावत ढाबा, लकी ढाबा सहित देवास नाका से लेकर मांगलिया तक छोटी-छोटी दुकानों में खुलेआम नशा बिक रहा है।

कनाड़िया क्षेत्र स्थित फीनिक्स मॉल के पास झलारिया इलाके वाली गली में भी यही हाल है। उधर, हीरा नगर इलाके में एमआर-10 पर बिजुखेड़ी के पास गुमटी में, भांगिया रोड पर रेलवे पटरी के पास, पेट्रोल पंप के पास, एमआर-10 ब्रिज के नीचे, निर्वाणा होटल के आगे, एचआर ग्रींस होटल के आगे एक गुमटी सहित अन्य छोटी-मोटी गुमटियों में अवैध शराब बेची जा रही है। इधर, बाणगंगा इलाके के कालिंदी गोल्ड, मगरखेड़ा की बस्ती में भी अवैध शराब की बिक्री हो रही है।

ठेकों से सीधे निकलती है अवैध शराब
सूरज जाट और लखन जाट अपने अवैध शराब के नेटवर्क को क्षेत्रीय शराब ठेकेदारों के साथ मिलकर चलाते हैं। उनकी स्थानीय थाना पुलिस से मिलीभगत है। सूरज जाट लसूड़िया इलाके में जायसवाल के साथ मिलकर शराब दुकान से ही माल निकलवाकर उसे खपाता है।

इसी इलाके के आटा चक्की बाजार में विक्की जायसवाल के साथ मिलकर अवैध शराब बिकवाता है। शक्करखेड़ी में राधेश्याम राय की जमीन पर, एमआर-10 क्षेत्र में राहुल राय और राधेश्याम राय के साथ भांगिया रोड, मगरखेड़ा और कालिंदी गोल्ड की बस्ती सहित अन्य इलाकों में अजय जायसवाल के नाम से अवैध शराब बेची जाती है।

कुमेड़ी में जायसवाल काका के यहां और जैन मंदिर के पास जैन किराना स्टोर से नितिन जायसवाल से शराब बिकवाता है। कनाड़िया क्षेत्र के झलारिया में गोलू आदिवाल द्वारा गुमटियों के माध्यम से अवैध शराब बिकवाई जाती है। अफसरों को चाहिए कि वह अपराधी सूरज जाट से जुड़े शराब ठेकेदारों, उसकी सप्लाई चेन और अवैध बिक्री के ठिकानों की जांच कर कार्रवाई करें।

संबंधित समाचार

देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:यात्री परिवहन विजन समिट में सीएम डाॅ. मोहन यादव बोले; आधुनिक, सुरक्षित और ग्रीन होगी एमपी की परिवहन व्यवस्था

5 minutes ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:इस हॉस्पिटल में नवजात की मौत पर उपचार में लापरवाही के आरोप; परिजन ने थाने में दी शिकायत

22 minutes ago
33 साल का घोटाला
Top News

33 साल का घोटाला:6,000 आवंटियों के हक पर डाका डालकर बैठा आईडीए

24 minutes ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:इस होटल में बड़ी लापरवाही; वेज काउंटर पर परोसा चिकन सूप, जैन समाज और शाकाहारी प्रतिनिधियों ने जताया विरोध

34 minutes ago
हठीले हनुमानजी
Top News

हठीले हनुमानजी:उमा भारती ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र; उज्जैन सांसद भी आस्था के पक्ष में

about 1 hour ago
मंदिर की जमीन पर शराब दुकान खाली करने का नोटिस
Top News

मंदिर की जमीन पर शराब दुकान खाली करने का नोटिस:अवैध कब्जा करने पर 2 लाख रुपए जुर्माना

about 1 hour ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:कमर्शियल गरबा के विरोध में प्रदर्शन; पुलिस कमिश्नर कार्यालय पहुंचकर सौंपा ज्ञापन; संगठन ने कहा-धार्मिक आयोजन का व्यावसायीकरण स्वीकार नहीं

about 1 hour ago
क्या ‘सागर’ है एक साजिश!
Top News

क्या ‘सागर’ है एक साजिश!:शराब के विष में क्या कोई राजनीतिक सत्ता षड्यंत्र है; पुलिस को आशंका

about 1 hour ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:ट्रैफिक गर्ल से पुलिस की बदतमीजी; पीड़िता का वीडियो वायरल, बोलीं-मुझसे कहा...‘आप लेडीज जात हैं’

about 1 hour ago
मुख्यमंत्री मोहन यादव और जनसंपर्क आयुक्त मनीष सिंह ने पत्रकारों से जो वादा किया वो फिर निभाया
Top News

मुख्यमंत्री मोहन यादव और जनसंपर्क आयुक्त मनीष सिंह ने पत्रकारों से जो वादा किया वो फिर निभाया:सभी मीडियाकर्मियों की ओर से धन्यवाद

about 1 hour ago
रास्ता साफ
Top News

रास्ता साफ:'छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए इस मैदान को देने पर सहमति; कांग्रेस देगी इतनी फीस

about 2 hours ago
कैंसर अस्पताल में करोड़ों की मशीन पर टपक रहा पानी
Top News

कैंसर अस्पताल में करोड़ों की मशीन पर टपक रहा पानी:अधूरे निर्माण से इंस्टॉलेशन अटका; मरीजों को इलाज के लिए करना होगा इंतजार

about 2 hours ago
जहरीली शराब कांड
Top News

जहरीली शराब कांड:मुख्य आरोपी का शॉर्ट एनकाउंटर; पैर में लगी गोली

about 2 hours ago
छात्रों की ‘गूंज’ से पहले किराए का शोर
Top News

छात्रों की ‘गूंज’ से पहले किराए का शोर:5 दिन के कार्यक्रम के लिए इतने लाख किराया; कांग्रेस ने उठाए सवाल

about 3 hours ago
जहरीली शराब केस में तीन बरी
Top News

जहरीली शराब केस में तीन बरी:रतलाम में कोर्ट ने कहा- पुलिस की जांच में खामियां

about 20 hours ago
बायपास पर DRI का बड़ा एक्शन
Top News

बायपास पर DRI का बड़ा एक्शन:करोड़ों की एम्फेटामाइन के साथ तस्कर गिरफ्तार; बस में बैठा था आरोपी, सलवार सूट के अंदर छिपाकर रखी थी 2 किलो से ज्यादा ड्रग्स

about 20 hours ago
IRCTC केस
Top News

IRCTC केस:लालू, तेजस्वी और राबड़ी समेत 9 पर आरोप तय;7 आरोपी बरी, अगली सुनवाई 3 अक्टूबर को

about 21 hours ago
खड़े हनुमानजी पर प्रशासन का यू-टर्न
Top News

खड़े हनुमानजी पर प्रशासन का यू-टर्न:बिना सहमति नहीं हटेगी प्रतिमा

about 21 hours ago
10 बाय 10 के चबूतरे पर बैठकर पढ़ रहे नौनिहाल
Top News

10 बाय 10 के चबूतरे पर बैठकर पढ़ रहे नौनिहाल

about 21 hours ago
आरोपियों पर उम्रकैद व फांसी की धाराओं में कार्रवाई की जाएगी
Top News

आरोपियों पर उम्रकैद व फांसी की धाराओं में कार्रवाई की जाएगी:जहरीली शराब कांड पर बोले सीएम डॉ. मोहन यादव

about 21 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!