पति की हत्या कर शव के पास ही सो गई नौ बच्चों की पत्नी: पुलिस को गुमराह करती रही; पूछताछ में खुला हत्या का राज
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, खरगोन।
मध्य प्रदेश के खरगोन जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है, जहां पति की हत्या के बाद पत्नी पूरी रात शव के पास ही सोती रही और पुलिस को अज्ञात हमलावर द्वारा हत्या किए जाने की झूठी कहानी सुनाकर गुमराह करने की कोशिश करती रही। हालांकि पुलिस की सतर्क जांच और लगातार पूछताछ के बाद पूरा मामला उजागर हो गया। पत्नी ने अपना जुर्म कबूल करते हुए बताया कि वह पति की रोज-रोज की मारपीट, विवाद और मानसिक प्रताड़ना से तंग आ चुकी थी, इसलिए उसने कुल्हाड़ी से उसकी हत्या कर दी।
खून से लथपथ मिला था शव
पुलिस के अनुसार, 10 जुलाई की रात बाजार खोदरा चिरिया गांव निवासी 48 वर्षीय ईडा डुडवे का खून से लथपथ शव उसके घर में मिला था। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, जहां मृतक की पत्नी रूमलीबाई ने बताया कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसके पति की हत्या कर दी है। शुरुआती जांच में पुलिस को उसके बयान पर संदेह हुआ, क्योंकि घटना के समय वह शव से महज दो फीट की दूरी पर खटिया पर सो रही थी। पूछताछ के दौरान वह बार-बार अपने बयान बदलती रही, जिससे पुलिस का शक और गहरा गया।
रोज की मारपीट और प्रताड़ना बनी हत्या की वजह
एडिशनल एसपी बिट्टू सहगल ने बताया कि सख्ती से पूछताछ करने पर रूमलीबाई ने हत्या करना स्वीकार कर लिया। उसने बताया कि उसका पति शराब के नशे में आए दिन विवाद करता था, उसके साथ मारपीट करता था और उसे मायके या रिश्तेदारों के यहां भी नहीं जाने देता था। परिवार में नौ बच्चों की जिम्मेदारी भी उसी पर थी, जिससे वह लंबे समय से मानसिक तनाव में जी रही थी।
शराब पीकर सो गया था पति
आरोपी महिला ने पुलिस को बताया कि घटना वाली रात उसका पति शराब पीकर सो गया था। इसी दौरान उसने कुल्हाड़ी उठाई और सो रहे पति के सिर, चेहरे और गर्दन पर लगातार कई वार कर दिए। गंभीर चोटों के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हत्या के बाद उसने पुलिस को गुमराह करने के लिए अज्ञात व्यक्ति द्वारा हत्या किए जाने की झूठी कहानी बनाई और सामान्य व्यवहार करते हुए शव के पास ही रात बिताई।
ग्रामीणों के बयानों से खुला पूरा मामला
जांच के दौरान पुलिस ने गांव के लोगों और परिजनों के बयान दर्ज किए। ग्रामीणों ने बताया कि पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद और मारपीट होती थी। इन्हीं बयानों के आधार पर पुलिस ने महिला से दोबारा पूछताछ की, जिसमें उसने अंततः अपना अपराध स्वीकार कर लिया।
न्यायिक हिरासत में भेजा जेल
पुलिस ने आरोपी रूमलीबाई को भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 103(1) और 331(8) के तहत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। अदालत के आदेश के बाद उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि मामले की विस्तृत जांच जारी है।
संबंधित समाचार

होटल की पार्किंग में कोकीन का खेल:‘डस्टबिन में रखो... कार में छोड़ो और निकलो’; WhatsApp कॉल पर मिलते थे डिलीवरी ऑर्डर

एमपी में उद्योगों की नई उड़ान:50 एकड़ के प्लांट से 1200 KV तक के ट्रांसफार्मर होंगे तैयार; इतने लोगों को मिलेगा रोजगार

कौन बोले:'चंपत राय बेदाग-निष्कलंक; उनका भोलापन मुसीबत बना, सब पर भरोसा करना उनकी गलती थी'

कार की टक्कर से युवक की मौत:बाइक सहित दूर जा गिरा; अस्पताल ले जाते समय तोड़ा दम

भाजपा नगर कार्यसमिति घोषित:नेता पुत्रों से लेकर कांग्रेस से आए नेताओं तक को जगह; टीम में वरिष्ठ नेताओं का भी दबदबा

धागा कारोबारी से करोड़ों की धोखाधड़ी:महाराष्ट्र के व्यापारी पर केस दर्ज; माल लेकर नहीं किया भुगतान

फर्जी IAS का ठगी साम्राज्य:नौकरी के नाम पर लाखों ठगे; युवतियों से भी लिए रुपए, स्क्रिप्ट देकर बनवाए अफसर वाले वीडियो

CJP का प्रदर्शन:कार्यकर्ता के पिता से मारपीट का आरोप; आरोपी पर कार्रवाई की मांग

मेट्रो का कमर्शियल रन:इस रूट पर दौड़ेगी मेट्रो; सीएम डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री खट्टर करेंगे शुरुआत

जग वंदन, नंदनंदन आयो:देश-विदेश में छाया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का उल्लास

एमपी के कई जिलों में बारिश का दौर जारी:आज इन जिलों में भारी बरसात का अलर्ट; सीएम ने कलेक्टरों को हाई अलर्ट पर रहने को कहा

सुबह प्रमोशन शाम को रिटायरमेंट:डिप्टी रजिस्ट्रार के पद पर सिर्फ 6 घंटे की सेवा; पेंशन-ग्रेच्युटी के लाभ पर उठे सवाल

देर रात जमकर बरसे बादल:दिनभर हल्की से मध्यम बारिश के आसार; अगले दो दिन भी बना रहेगा दौर

आयुष्मान योजना के बदलेंगे नियम:4 शहरों के 289 अस्पतालों पर संकट; छूट हो रही खत्म

लाखों रुपए लेकर मुस्लिम प्रेमी के साथ भागी शादीशुदा महिला:परिवार को नींद की गोलियां देकर निकली; दो सहयोगी गिरफ्तार

मेट्रो के अंडरग्राउंड सफर की शुरुआत:410 टन की नर्मदा TBM लॉन्च; अब बनेगी सुरंग

नवविवाहिता की मौत:प्रेम विवाह के 25 दिन बाद घर के बाहर हौज में मिला शव; पति-जेठानी हिरासत में

एयरपोर्ट पर विमान पोल से टकराया:पार्किंग के दौरान हादसा; आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त, सभी यात्री सुरक्षित

महिला से लाखों की साइबर ठगी:गूगल पर अमेज़न कस्टमर केयर का नंबर खोजना पड़ा महंगा

नीरज चोपड़ा एशियन गेम्स से बाहर:चोट के चलते नहीं खेलेंगे; इस खिलाड़ी को मिली टीम में जगह
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!