पत्नी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत: पति का शव भी फांसी के फंदे पर लटका मिला; दोहरी मौत से सनसनी, नशे में हुआ झगड़ा और खत्म हो गया परिवार
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, जबलपुर।
शहर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां पत्नी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद फरार चल रहे पति का शव भी फांसी के फंदे पर लटका मिला। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि पति ने पहले पत्नी की हत्या की और बाद में आत्महत्या कर ली।
पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना आधारताल और रांझी थाना क्षेत्र से जुड़ी है। मृतक पति की पहचान मयंक सिंह और मृतका की पहचान नेहा सिंह के रूप में हुई है।
घर से दुर्गंध आने पर खुला मामला
शुक्रवार रात आधारताल थाना पुलिस को न्यू कंचनपुर क्षेत्र स्थित एक मकान से तेज दुर्गंध आने की सूचना मिली थी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो घर के मुख्य दरवाजे पर बाहर से ताला लगा हुआ मिला। ताला तोड़कर जब पुलिस अंदर दाखिल हुई तो रसोई में एक महिला का शव पड़ा मिला।
मृतका की पहचान नेहा सिंह के रूप में हुई। शव की स्थिति देखकर अनुमान लगाया गया कि उसकी मौत दो से तीन दिन पहले हुई थी। मौके पर मृतका का 8 वर्षीय बेटा भी डरा-सहमा अवस्था में मौजूद मिला, जबकि उसका पति मयंक सिंह घर से गायब था।
रसोई में मिला नेहा का शव
पुलिस के अनुसार नेहा सिंह का शव रसोई में पड़ा मिला। उसके गले में दुपट्टे का फंदा था, जिसका दूसरा सिरा पंखे से बंधा हुआ था। मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल, डॉग स्क्वॉड और फिंगरप्रिंट विशेषज्ञों की टीम को मौके पर बुलाया गया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए और मयंक सिंह की तलाश शुरू कर दी।
दो साल पहले हुई थी दूसरी शादी
जांच में सामने आया कि नेहा सिंह ने करीब दो वर्ष पहले कटनी जिले के विजयराघवगढ़ निवासी मयंक सिंह से दूसरा विवाह किया था। दोनों आधारताल के न्यू कंचनपुर इलाके में किराए के मकान में रहते थे। नेहा के पहले पति का निधन हो चुका था। पहले विवाह से उसका एक 8 वर्षीय बेटा है, जो उसके साथ ही रह रहा था। पति की मौत के बाद नेहा ने मयंक से विवाह किया था।
6 किलोमीटर दूर मिला मयंक का शव
आधारताल पुलिस मयंक सिंह की तलाश में जुटी थी। इसी दौरान शनिवार सुबह करीब 11 बजे रांझी थाना पुलिस को सूचना मिली कि जीसीएफ क्षेत्र के एक खाली और जर्जर क्वार्टर में एक व्यक्ति का शव फंदे पर लटका हुआ है।
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मृतक की पहचान मयंक सिंह के रूप में हुई। बताया जा रहा है कि यह स्थान उसके घर से करीब छह किलोमीटर दूर है। पुलिस को आशंका है कि पत्नी की मौत के बाद मयंक वहां पहुंचा और फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
दंपती के बीच होता था विवाद
सीएसपी राजेश्वरी कौरव के अनुसार मृतका के बेटे से पूछताछ में पता चला है कि मयंक और नेहा के बीच अक्सर विवाद होता था। पुलिस जांच में यह बात भी सामने आई है कि मयंक को अपनी पत्नी के स्पा सेंटर में काम करने को लेकर आपत्ति थी, जिसके कारण दोनों के बीच तनाव बना रहता था। परिजनों और पड़ोसियों से मिली जानकारी के अनुसार घटना से पहले भी दोनों के बीच कई बार विवाद हुआ था।
शराब के नशे में हुआ था झगड़ा
प्रारंभिक जांच में यह जानकारी भी सामने आई है कि घटना वाली रात मयंक शराब के नशे में घर पहुंचा था। इसके बाद पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ। पुलिस को आशंका है कि इसी विवाद ने हिंसक रूप ले लिया और बाद में यह दो मौतों में बदल गया। हालांकि हत्या और आत्महत्या के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगा।
पुलिस हर पहलू की कर रही जांच
फिलहाल आधारताल और रांझी थाना पुलिस ने दोनों मामलों में मर्ग कायम कर लिया है। पुलिस घटनास्थल से मिले साक्ष्यों, मोबाइल कॉल डिटेल और अन्य तकनीकी पहलुओं की जांच कर रही है।
अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों की स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस घरेलू विवाद, हत्या और आत्महत्या के एंगल सहित सभी संभावित पहलुओं की जांच कर रही है।
संबंधित समाचार

कफ सिरप नेटवर्क का खुलासा:एक्सपायर्ड सिरप की रीफिलिंग की थी तैयारी; एक साल में 7 लाख बोतलें खपाई

भाजपा की तीसरे उम्मीदवार की तैयारी:विधायकों से कराए खाली नामांकन फॉर्म पर दस्तखत

ट्विशा की प्रेगनेंसी पर फोकस हुई जांच:डिजिटल एविडेंस से आया नया मोड़

डोडाचूरा के साथ तस्कर गिरफ्तार:बीड़ी के कार्टून में छिपाकर ले जा रहा था; 50 किलो से अधिक किया जब्त

पर्यावरण संरक्षण जीवन की पद्धति, सीएम डॉ. मोहन यादव:एक पेड़ मां के नाम 2.0 अभियान का शुभारंभ

मैं चाहता हूं कि कार्यालय कार्यकर्ताओं के पैसों से बने, विजयवर्गीय

वीडियो देखिये, तेज आंधी में बड़ी माता मंदिर का छज्जा गिरा:आंधी-बारिश का कहर; श्रद्धालु नहीं थे मौजूद, वरना हो सकता था बड़ा हादसा

नौकरी का लालच ब्लैकमेलिंग के दलदल में ले गया:एक साल बाद सामने आई सनसनीखेज वारदात; तीन आरोपी गिरफ्तार

1.20 करोड़ की फ्रेंचाइजी ठगी का खुलासा:दो डायरेक्टर धराए

शहर से वैश्विक निवेश को नई उड़ान:भारत-लैटिन अमेरिका एवं कैरेबियन फोरम का शुभारंभ, मुख्यमंत्री ने कही ये बात

वीडियो देखिये, कांग्रेस उम्मीदवार का स्वागत रहा फीका:मीनाक्षी नटराजन बोली- पार्टी पूरी तरह एकजुट; सभी विधायक समर्थन में खड़े

धार्मिक नगरी से दुनिया को जाएगा आध्यात्मिक संदेश:हजारों लोग करेंगे योग साधना

रेलवे ओवरब्रिज से कूदी NEET की छात्रा:30 मिनट तक ट्रैक पर तड़पती रही; किसी ने नहीं की मदद

नाबालिग से दरिंदगी:थाने पर प्रदर्शन; आरोपी गिरफ्तार

प्रदर्शन के बीच बिगड़ी कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक की तबीयत:फिर भी जारी रखा आंदोलन; मां को था जेल का डर, मंच से भावुक हुए अभिजीत

मुस्लिम तीर्थस्थल से मासूम अगवा:संतानहीन होने पर किया गुनाह; टोल प्लाजा पर पुलिस ने नाकाबंदी कर दबोचा

50 लाख की लूट का खुलासा:पीड़िता ही निकली मास्टरमाइंड; पति और दोस्तों के साथ मिलकर रची थी साजिश

प्रदेश बन रहा वैश्विक निवेश का पसंदीदा गंतव्य:लगातार मजबूत हो रहा निवेशकों का विश्वास; ओरल हेल्थ उत्पादों के निर्माण पर केंद्रित होगी इकाई, इतने लोगों को मिलेगा रोजगार

अब तक इतने आवारा श्वानों को पकड़ा:इतने लोगों को घायल करने वाला कुत्ता नहीं मिला; इलाके में दहशत का माहौल

किस शहर में पकड़ाया नशीले इंजेक्शनों का जखीरा:नेटवर्क बेनकाब; मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव समेत कई गिरफ्तार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!