पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर रची मौत की स्क्रिप्ट: अवैध रिश्तों का खूनी अंजाम
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
राऊ में सड़क हादसे में समझी जा रही मौत के मामले ने ऐसा खौफनाक मोड़ लिया कि पुलिस भी दंग रह गई। गर्दन में धंसी गोली ने पूरा खेल पलट दिया और सामने आई अवैध संबंध, बदले व सुपारी किलिंग की साजिश।
पत्नी और उसके प्रेमी ने मिलकर पति की हत्या की पटकथा लिखी, जिसे सुपारी लेकर शूटरों ने अंजाम दिया। पुलिस ने हत्या में पत्नी सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि प्रेमी फरार है।
उल्लेखनीय है 12 अप्रैल की रात नखराली ढाणी, कैट रोड के सामने एक युवक लहूलुहान मिला था। उसकी पहचान रंगवासा निवासी नवीन पाटीदार (31) के रूप में हुई थी। शुरुआत में मामला सड़क हादसे जैसा लगा, लेकिन पोस्टमॉर्टम में गर्दन में फंसी पिस्टल की गोली ने पूरी कहानी बदल दी।
घटनास्थल की जांच, खाली कारतूस की बरामदगी और 100 से ज्यादा सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद पुलिस इस निष्कर्ष पर पहुंची कि यह हादसा नहीं, बल्कि सुनियोजित हत्या है। दो बाइक सवारों ने नजदीक से गर्दन पर पिस्टल सटाकर गोली मारी और फरार हो गए।
पुलिस की घेराबंदी में पल्सर पर घूम रहे तीन संदिग्धों को पकड़ा। भागने की कोशिश में बाइक खंभे से टकरा गई और तीनों आरोपी घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराकर पूछताछ की गई तो कत्ल की साजिश सामने आ गई। जांच में खुलासा हुआ कि उज्जैन के राहुल उइके उर्फ राहुल मराठा की नवीन पाटीदार से दुश्मनी थी।
साल 2023 में दोनों ने होमगार्ड जवान के बेटे की हत्या की थी। जमानत पर रिहा होने के बाद दोनों के बीच विवाद हो गया था। राहुल को पता चला कि नवीन ने मुखबिर बनकर उसे गिरफ्तार कराया था। इसे लेकर वह रंजिश पाले था। इस रंजिश ने और खतरनाक रूप ले लिया, जब राहुल के नवीन की पत्नी भारती से अवैध संबंध बन गए।
यहीं से शुरू हुई हत्या की साजिश। पत्नी भारती और प्रेमी राहुल ने मिलकर नवीन को रास्ते से हटाने की ठान ली। राहुल ने उज्जैन के कुख्यात बदमाश मुकेश कुमावत को हत्या की सुपारी दी। मुकेश ने देवास निवासी अपने साथियों अजय धोलपुरिया और श्रीराम बलाई के साथ मिलकर घटना वाली रात करीब 8 बजे उस समय वारदात को अंजाम दिया, जब नवीन शराब पीने जाने का कहकर घर से निकला।
आरोपियों के पास से बिना नंबर की पल्सर मोटरसाइकिल, देसी पिस्टल और कारतूस बरामद किए हैं। आरोपियों ने कबूला कि हत्या अवैध संबंध और पुरानी रंजिश के चलते की गई। राहुल उइके फरार है, भारती, मुकेश, श्रीराम और अजय को गिरफ्तार कर उनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है जल्द ही फरार राहुल को भी पकड़ लिया जाएगा।
70 हजार रुपए में दी थी सुपारी
मुख्य आरोपी मुकेश कुमावत पहले से ही हत्या, हत्या के प्रयास और अवैध हथियार जैसे गंभीर मामलों में लिप्त रहा है। वहीं राहुल पर हत्या, अवैध शराब सहित नशे के कई केस हैं। अजय और श्रीराम पर भी अवैध शराब के कई केस हैं। इसी तरह भारती की कई बदमाशों से दोस्ती है।
हत्या की सुपारी 70 हजार रुपए में दी गई थी। पूरे हत्याकांड को सुलझाने में राऊ टीआई राजपालसिंह राठौर, एसआई प्रवीण जाधव, वंदना शाक्यवार, महेश चौहान, प्रधान आरक्षक निलेश सुरालकर, बलराम, अजयसिंह चौहान, आरक्षक देवेंद्र, कमलेश चौरे, नारायण, महिला आरक्षक ज्योति और टेक्निकल टीम के आरक्षक प्रशांत मंडलोई, गोवर्धन बघेल, अमित खत्री व आरती राजपूत की सराहनीय भूमिका रही।
संबंधित समाचार

154 करोड़ के अंबेडकर सेतु में खामी पर PWD सख्त:ठेकेदार से वसूली जाएगी मरम्मत की रकम; ब्लैकलिस्ट करने की तैयारी

पार्किंग को लेकर विवाद:दांत के डॉक्टर पर केस दर्ज

केतन अग्रवाल हत्याकांड मामले में नए आरोपी की एंट्री:पुलिस ने हिरासत में लिया

पापा-दादी मारते हैं स्कूल भी नहीं जाने देते:7 और 9 साल की बहनों ने डॉक्टर से लगाई मदद की गुहार; चाइल्ड हेल्प लाइन ने दोनों को सुरक्षित बाल आश्रम पहुंचाया

अब गांधी नगर से रेडिसन चौराहा तक 17.5 किमी रूट पर दौड़ेगी मेट्रो:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज करेंगे शुभारंभ

बड़ा प्रशासनिक फेरबदल:11 IAS अफसरों के हुए तबादले; 5 को मिला अतिरिक्त प्रभार

नर्मदा पाइपलाइन का लीकेज बंद:पानी और कीचड़ की समस्या खत्म

30 दिन बाद चर्चित केस में नया मोड़:जिंदा होने की उम्मीद; पुलिस को गुमराह करने की साजिश का शक

होटल सयाजी में गंदगी से नाराज युवती ने शादी की बुकिंग कर दी रद्द:रुपए वापस मांगे, कलेक्टर से शिकायत

भाजपा नगर कार्यसमिति में नेता पुत्र-पुत्री व कांग्रेस से आए नेता भी शामिल

अफीम के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार:लाखों का माल किया बरामद; पूछताछ में सामने आया सप्लायर का नाम

100 ग्राम MD ड्रग्स के साथ इतने युवक गिरफ्तार:तीन शहरों के आरोपी; ईको कार से ले जा रहे थे नशे की खेप

जानापाव की पावन धरती से भगवान श्रीकृष्ण को मिला था सुदर्शन चक्र:महाकाल महालोक की तर्ज पर भगवान श्री परशुराम लोक और भगवान श्रीकृष्ण लोक का होगा विकास; मुख्यमंत्री ने किया भूमिपूजन

500 से 1000 वर्गफीट कैसे हुआ संपत्ति का रिकॉर्ड:क्राइम ब्रांच की जांच और कार्रवाई पर उठे सवाल

हनी ट्रैप 2.0:आरोपियों के राजनीतिक दल से जुड़े होने का दावा; दिल्ली-भोपाल में नेताओं से संपर्क का भी जिक्र

ब्राउन शुगर का सप्लायर मंदसौर से धराया:18.89 ग्राम मादक पदार्थ जब्त; इंदौर में ई-रिक्शा चालक को करता था सप्लाय

म्यूल अकाउंट से साइबर ठगी करने वाला गिरफ्तार:क्राइम ब्रांच ने युवक को दबोचा; बैंक खाते और सिम का ओटीपी के लिए कर रहा था इस्तेमाल

देखिये वीडियो, राहुल गांधी के दौरे से पहले घंटा कांड:मंत्री के बयान पर कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता का पलटवार; भाजपा ने बोला हमला

कोकीन के शौकीन शहर के सफेदपोश:नाईजीरियन से पूछताछ में खुलासा

16 दिन बाद शिक्षक अभ्यर्थियों की भूख हड़ताल खत्म:शिक्षा मंत्री से होगी बैठक; मुख्यमंत्री तक मांग पहुंचने का मिला आश्वासन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!