तुम क्या मारोगे, मैं खुद फांसी लगा लूंगी: बेटे ने खोला विवाद के बाद दर्दनाक मौत का राज
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, जबलपुर।
आधारताल क्षेत्र में पति-पत्नी की मौत के मामले में 8 वर्षीय मासूम बेटे के बयान ने पूरे घटनाक्रम की भयावह तस्वीर सामने ला दी है। बच्चे ने पुलिस को बताया कि उसकी मां नेहा सिंह और सौतेले पिता मयंक के बीच विवाद के दौरान ऐसी बातें हुईं, जिनके कुछ देर बाद उसकी मां की मौत हो गई। इसके दो दिन बाद मयंक ने भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
गुस्से में चाकू उठा लिया
पुलिस जांच में सामने आया है कि 3 जून की रात पति-पत्नी के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि मामला जानलेवा साबित हुआ। बच्चे के अनुसार, विवाद के दौरान मयंक ने गुस्से में चाकू उठा लिया था। इस पर नेहा ने कहा, 'मुझे मत मारो, तुम कहोगे तो मैं खुद फांसी लगा लूंगी।'
मासूम के बयान के मुताबिक, इसके बाद मयंक ने कमरे में फंदा लगाया। जब नेहा टेबल पर खड़ी होकर फंदा गले में डाल रही थी, तभी टेबल खिसक गई और वह फंदे पर झूल गई। कुछ देर बाद मयंक ने रस्सी काटकर उसे नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस बच्चे के बयान सहित सभी तथ्यों की जांच कर रही है।
रातभर घर में पड़ा रहा शव
बच्चे ने पुलिस को बताया कि मां की मौत के बाद पूरी रात शव घर में ही पड़ा रहा। जब उसने मां के बारे में पूछा तो मयंक ने कहा कि 'मम्मी आराम कर रही हैं।' इसके बाद वह बेटे को लेकर दूसरे कमरे में सो गया। अगले दिन वह बच्चे को अपनी बहन के घर छोड़ आया।
पहले पति की मौत के बाद हुई थी दूसरी शादी
जांच में सामने आया है कि नेहा सिंह के पहले पति का निधन हो चुका था। वर्ष 2024 में एक पारिवारिक कार्यक्रम के दौरान उसकी मुलाकात कटनी निवासी मयंक से हुई थी। दोनों ने परिवार की सहमति से विवाह किया और आधारताल में किराए के मकान में रहने लगे। नेहा अपने पहले पति से हुए 8 वर्षीय बेटे के साथ मयंक के साथ रह रही थी।
स्पा सेंटर में नौकरी को लेकर बढ़ा था विवाद
पुलिस के अनुसार, जनवरी 2025 में विजय नगर स्थित एक स्पा सेंटर पर हुई कार्रवाई के दौरान नेहा वहां मिली थी। इसके बाद पति-पत्नी के बीच तनाव बढ़ने लगा। मयंक नहीं चाहता था कि नेहा स्पा सेंटर में काम करे, जबकि नेहा नौकरी जारी रखना चाहती थी। अप्रैल 2025 में नेहा इंदौर चली गई थी और वहीं काम करने लगी थी। हालांकि वह हर 15-20 दिन में बेटे से मिलने जबलपुर आती थी और परिवार की आर्थिक मदद भी करती थी।
दो दिन बाद मयंक ने भी लगा ली फांसी
घटना के बाद मयंक दो दिनों तक बेटे को अपने साथ रखता रहा। 5 जून को वह बच्चे को अपनी बहन के घर छोड़कर निकल गया और जीसीएफ परिसर के खंडहर में पहुंच गया। वहां उसने एक सुसाइड नोट लिखा और बाद में फांसी लगा ली।
घटनास्थल से सुसाइड नोट मिला
पुलिस को घटनास्थल से सुसाइड नोट और पत्नी के खिलाफ लिखा गया एक आवेदन भी मिला है। सुसाइड नोट में मयंक ने नेहा की मौत के लिए खुद को जिम्मेदार बताते हुए गहरा पछतावा व्यक्त किया है। साथ ही उसने कुछ पारिवारिक सदस्यों पर प्रताड़ना के आरोप भी लगाए हैं।
जांच जारी
रांझी थाना पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट, सुसाइड नोट, घटनास्थल से मिले साक्ष्य और बच्चे के बयान के आधार पर पूरे घटनाक्रम की कड़ियां जोड़ी जा रही हैं।
संबंधित समाचार

बच्चों की मौतों पर बड़ा खुलासा:एक बीमारी नहीं; कई संक्रमणों ने मिलकर बिगाड़ी हालत, केंद्रीय टीम की जांच में सामने आई जटिल स्थिति

इंस्टाग्राम पर बच्चों की अश्लील सामग्री का नेटवर्क:पेड विज्ञापनों से टेलीग्राम तक पहुंच रहे थे यूजर्स; एनएचआरसी ने मेटा को भेजा नोटिस

5 मंजिला बिल्डिंग भरभराकर गिरी:एक की मौत; 3 गंभीर घायल, हादसे के वक्त हॉस्टल के कमरों में थे छात्र, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

‘छात्रों की गूंज’ पर घमासान:कलेक्टर से मिले कांग्रेसी; तीन मैदानों में से एक की मांगी अनुमति, चौकसे बोले- सरकार को राहुल के नाम का फोबिया

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बाइक सहित 26 लाख का मशरूका जब्त; सप्लायर भी पकड़ाया

दुनिया के नए नक्शे पर भारत की दो टूक:जम्मू-कश्मीर और लद्दाख समेत पूरा क्षेत्र आधिकारिक नक्शे के मुताबिक दिखे; सीमाओं से समझौता नहीं

जहरीली शराब कांड मामले में बड़ा एक्शन:आबकारी विभाग के 3 अफसर सस्पेंड; मुख्यमंत्री ने कहा- दोषियों को बख्शेंगे नहीं

सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त:अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क का शक

अवैध शराब पर पुलिस की दबिश:कार के अंदर छिपाकर ले जा रहे थे पाव; लाखों का माल जब्त

रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार:गांव के पास जंगल में छिपा था

छात्रों के लिए खुशखबरी:डिग्री के साथ फ्री में सीखें AI और साइबर सुरक्षा; जानिए किन्हें मिलेगा फायदा

शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन:सूरज से बनी आयशा; 4 लाख और बुलेट लेने का भी आरोप

MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम:पीपीपी मॉडल पर बस सेवा चलाने की तैयारी; 12 सेक्टर में निवेश के खुलेंगे रास्ते

देखिए वीडियो:शराब कांड में इतनी मौतों से हड़कंप; कई रसूखदार जांच के घेरे में, कलेक्टर की जवाबदेही पर भी उठे सवाल

राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’:जातिगत जनगणना को लेकर भी केंद्र पर निशाना

इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान:काउंसल जनरल ने महापौर के साथ किया मंथन

तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला:पति की मौके पर मौत, पत्नी गंभीर; हादसे के बाद चक्काजाम

14 साल के बेटे से दुष्कर्म:सगे पिता ने बनाया हवस का शिकार; नाबालिग बेटी से रेप के मामले में पहले भी जा चुका है जेल

10 साल बाद टूटी चुप्पी:पिनाकल ग्रैंड की जमीन के खेल में एफआईआर

चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी:ड्राइवर मौके से हुआ फरार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!