रातभर सड़कों पर क्यों रही पुलिस: सघन अभियान में क्या किया; किन पर रखी नजर, कितनों पर हुई कार्रवाई
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था मजबूत करने के लिए शनिवार-रविवार की दरमियानी रात पुलिस ने शहरभर में सघन सरप्राइज चेकिंग अभियान चलाया। चारों जोन में पुलिस अधिकारी और जवान सड़कों पर उतरे और गुंडे-बदमाशों के साथ-साथ संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी।
सभी थाना क्षेत्रों में विशेष पेट्रोलिंग
अभियान के दौरान सभी थाना क्षेत्रों में विशेष पेट्रोलिंग की गई और निगरानीशुदा अपराधियों की जांच की गई। पुलिस ने कई स्थानों पर बैरिकेडिंग कर वाहनों की जांच की और चालकों के दस्तावेज भी चेक किए।
389 बदमाशों पर कार्रवाई
पुलिस ने अभियान के दौरान कुल 389 बदमाशों की जांच की और उनके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की गई। कई संदिग्ध व्यक्तियों को सख्त चेतावनी भी दी गई कि भविष्य में किसी भी आपराधिक गतिविधि में शामिल न हों।
140 से अधिक वारंट तामील
इस अभियान में पुलिस ने 140 से अधिक वारंट भी तामील किए। इनमें 27 स्थायी वारंट, 40 गिरफ्तारी वारंट और 73 जमानती वारंट शामिल हैं। कई फरार आरोपियों को पकड़ने के लिए यह कार्रवाई की गई।
176 वाहन चालक नशे में पाए गए
चेकिंग के दौरान पुलिस ने 176 लोगों को शराब पीकर वाहन चलाते हुए पकड़ा। इन सभी पर मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 के तहत कार्रवाई की गई। इसके अलावा अभियान में एक आरोपी को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया गया। वहीं सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने वाले 3 व्यक्तियों और गांजा सेवन करते हुए पकड़े गए एक व्यक्ति के खिलाफ भी कार्रवाई की गई।
ड्रोन से निगरानी
पुलिस ने हॉटस्पॉट और संवेदनशील इलाकों में ड्रोन कैमरों की मदद से निगरानी की। साथ ही निगरानीशुदा बदमाशों के डोजियर भी अपडेट करवाए गए, ताकि उनकी गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा सके।
संबंधित समाचार

जुए की फड़ पर पुलिस की दबिश:मकान में खेल रहे 11 जुआरी गिरफ्तार; कैश और सामान जब्त

नर्मदा नदी में पेट्रोलिंग के दौरान हादसा:इंजन फेल होने से डूबी मोटर बोट; 8 जवान थे सवार

देखिये वीडियो, मुख्यमंत्री से मिले दृष्टिहीन गायक सुनील लोधी:तंबूरा बजाकर सुनाया भजन; सीएम ने किया सम्मान निधि देने का ऐलान

राहुल गांधी से संवाद के लिए क्यूआर रजिस्ट्रेशन शुरू:कांग्रेस कार्यकर्ता कॉलेज; कोचिंग और घर-घर पहुंचकर युवाओं का कर रहे पंजीयन

म्यूल अकाउंट नेटवर्क का खुलासा:4 आरोपी गिरफ्तार; साइबर ठगी की रकम ट्रांसफर करने के लिए खुलवाया था खाता

कोकीन तस्करी का नेटवर्क:युगांडा की महिला और नाइजीरियाई युवक गिरफ्तार; दोनों बिना वीजा रह रहे थे

भीषण सड़क हादसा:तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार पिता-पुत्री को कुचला; दोनों की मौके पर मौत

शिक्षकों को बड़ी राहत:TET परीक्षा के आवेदन की तारीख बढ़ी; अब इस दिन तक कर सकेंगे आवेदन

देखिए वीडियो:अस्पताल के NICU में लगी आग; 9 नवजात थे भर्ती, स्टाफ ने ट्रॉली खींचकर बच्चों को निकाला

मुख्यमंत्री के परिचित से लूट:बाइक सवार बदमाश महंगा फोन छीनकर हुए फरार; 10 थानों की पुलिस तलाश में जुटी

‘बिजली काट देंगे’ का डर दिखाकर बुजुर्ग को फंसाया:बैंक खाते और क्रेडिट कार्ड से उड़ाए लाखों रुपए

धनकुबेर निकला एग्जीक्यूटिव इंजीनियर:आय से 200 गुना ज्यादा मिली संपत्ति; बैंक खाते और लॉकर की जांच जारी

देखिए वीडियो:महिला के पास पहुंचा युवक; इरादा भांप गया स्ट्रीट डॉग, झपटकर बचाई इज्जत

जन्माष्टमी की खुशियां मातम में बदली:कुएं में गिरी बेटी को बचाने कूदे पिता की भी मौत

बच्चों की मौत के दावे पर हाई कोर्ट सख्त:फोटो-वीडियो रोक का आदेश वापस; बच्चों की मौत के बीच रिकॉर्डिंग पर प्रतिबंध से मचा विवाद

महाकाल दर्शन के लिए आए युवक की मौत:होटल में मिला शव; कमरे से बदबू आने पर हुआ खुलासा, साथी बिल देकर गायब

बारिश में बिगड़ा बस का संतुलन:फोरलेन पर पलटी यात्रियों से भरी स्लीपर बस; कई यात्रियों को फ्रैक्चर समेत चोटें

डबल मर्डर से फैली सनसनी:पति ने पत्नी और बेटी को उतारा मौत के घाट; मूसल से किया हमला

सुबह CM मोहन यादव का 300 युवा शिक्षकों से संवाद:शाम को करेंगे मेट्रो का शुभारंभ

मेट्रो की सुरंग से हेरिटेज इमारतों को खतरा:हाईकोर्ट पहुंचे याचिकाकर्ता; बोले-नियमों के मुताबिक संवेदनशील स्थानों से 300 मीटर दूरी जरूरी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!