प्रेमिका से क्यों नाराज था युवक: ऐसा कदम क्यों उठा लिया; अब क्या कर रही पुलिस
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, उज्जैन।
शहर में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में जहर सेवन के बाद मौत हो गई। बताया जा रहा है कि प्रेम संबंध में विवाद के बाद उसने यह कदम उठाया। पुलिस ने मर्ग कायम कर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।
किसी अन्य व्यक्ति से बातचीत को लेकर विवाद
अम्बोदिया डेम क्षेत्र निवासी 24 वर्षीय चंदर चौहान का अपनी प्रेमिका से किसी अन्य व्यक्ति से बातचीत को लेकर विवाद हो गया था। इसी बात पर दोनों के बीच कहासुनी हुई, जिसके बाद युवक ने कथित तौर पर सल्फास का सेवन कर लिया।
युवक ने खुद परिजनों को इसकी जानकारी दी
जहर सेवन के बाद युवक ने खुद परिजनों को इसकी जानकारी दी। परिजन उसे तत्काल उज्जैन के चरक अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसका इलाज शुरू किया गया। हालत गंभीर होने के कारण उसे बचाया नहीं जा सका और सोमवार सुबह करीब 6:20 बजे उसकी मौत हो गई।
वीडियो और बयानों के आधार पर जांच
घटना से जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें परिजन युवक से जहर खाने की वजह पूछते नजर आ रहे हैं। युवक ने बातचीत में प्रेम संबंध में विवाद का जिक्र किया है। पुलिस ने वीडियो और परिजनों के बयान के आधार पर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच की जा रही है।
संबंधित समाचार

कूटरचित दस्तावेजों से पास करा लिया प्लॉट का नक्शा:खुलासा फर्स्ट की खबर के बाद फर्जी रजिस्ट्री से लिया 20 लाख का लोन हुआ निरस्त

मृत व्यक्ति को ही बना दिया विक्रेता:जमीन घोटाले के बड़े खेल का खुलासा; रजिस्ट्रार कार्यालय की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल

नजर नहीं आ रहे शहर में लगे कचरे के ढेर:स्वच्छता का नशा निगम पर हावी; सड़कों और खाली प्लॉटों पर गंदगी, नहीं पहुंच रहे कचरा वाहन

अब टैंकरों के पानी से बुझेगी राऊ, देपालपुर सांवेर विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीणों की प्यास:सांसद लालवानी ने ग्राम पंचायतों के लिए रवाना किए 10 टैंकर

हंस की चाल बिगड़ी:रास्ते में घंटों परेशान हुए यात्री; तीन घंटे सड़क किनारे खड़ी रही बस

रामायण और महाभारत के दो महानायकों की इकलौती गवाह पावन धरती हनुमान चट्टी:वह पवित्र कोना जहां दो सगे भाइयों ने एक-दूसरे को लगाया था गले

विधायक पुत्र पर प्रोटेक्शन मनी और अवैध निर्माण के आरोप:क्षेत्र में सत्ता संरक्षण और अवैध गतिविधियों को लेकर उठ रहे सवाल

शेंडगे पर कार्रवाई से गरमाई भाजपा की राजनीति:पहले भी रहे विवादों में

अयोध्या बन रही लंका:चारों ओर अराजकता के आरोप; विधानसभा-4 पर शीर्ष नेतृत्व करे मंथन

डॉग फीडिंग विवाद ने खोली सत्ता की परतें

विज्ञापन के नाम पर लगाया करोड़ों का चूना:ईओडब्ल्यू की रडार पर नगर निगम; विज्ञापन विभाग की फाइलें तलब

लीलास्थलों पर बन रहे श्रीकृष्ण तीर्थ, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव:भागवत कथा को बताया दिशादर्शक

एक और अंतरराष्ट्रीय आयोजन की मेजबानी कल से करेगा इंदौर

पुलिस निकालेगी संपत्तियोंं:लेन-देन का काला चिट्ठा; करोड़ों का जमीन घोटाला, गिरफ्तारी के बाद बढ़ेंगी सुरेश शर्मा की मुश्किलें

चंदन नगर पुलिस ने दबोचे दो वाहन चोर:चार बाइक बरामद; धार-झाबुआ तक फैला था गैंग का नेटवर्क

एक लाख से ज्यादा संविदाकर्मियों को बड़ी सौगात:वेतन में 4.46 प्रतिशत बढ़ोतरी; हर माह इतने रुपए तक बढ़ेगी सैलरी

पुलिस पीछे थी फिर भी गाड़ियां फोड़ते रहे:तीन कार समेत सात वाहनों को नुकसान; नाबालिग सहित चार नशेड़ी हिरासत में

वायरल वीडियो के बाद अस्पताल प्रबंधन की बड़ी कार्रवाई:सिक्योरिटी इंचार्ज और हेल्प डेस्क इंचार्ज की सेवाएं तत्काल प्रभाव से समाप्त; डॉक्टर और नर्स का वेतन काटने के आदेश

शॉर्ट सर्किट से धधक उठी शराब दुकान नकदी सहित पूरा रिकॉर्ड हो गया खाक

पुष्पा स्टाइल में बाबा के दरबार पहुंचा युवक:कर्मचारियों ने कराई वीआईपी एंट्री; प्रतिबंध के बावजूद बनाता रहा वीडियो; मचा बवाल
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!